नई दिल्ली आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 257.28 अंक (0.59 फीसदी) नीचे 43099.91 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 69.40 अंकों की गिरावट (0.55 फीसदी) के साथ 12621.40 पर हुई। सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी…
Read MoreCategory: Delhi
मोदी आज करेंगे भारत-आसियान के वर्चुअल सम्मेलन की सह-अध्यक्षता
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को भारत-आसियान के वर्चुअल सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। वियतनाम के प्रधानमंत्री ग्यूयेन तन जूंग भी उनके साथ सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस सम्मेलन में भारत के साथ आसियान समूह के दस देश हिस्सा लेंगे। इस दौरान कोरोना महामारी के चलते पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को वापस राह पर लाने के उपायों और सभी देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक सम्मेलन में आसियान और भारत के बीच सामरिक साझेदारी की मौजूदा स्थिति और संपर्क, समुद्री सहयोग, कारोबार और वाणिज्य,…
Read Moreसीतारमण 12.30 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहत पैकेज का कर सकती हैं एलान
नई दिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12.30 बजे होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री इसमें एक और राहत पैकेज का एलान कर सकती हैं। इस पैकेज में वित्त मंत्री का जोर रोजगार बढ़ाने पर होगा। वे अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए डेढ़ हजार करोड़ रुपये के प्रोत्साहनों की भी घोषणा कर सकती हैं। केंद्र सरकार अगले प्रोत्साहन पैकेज में पीएफ सब्सिडी देने का एलान कर सकती हैं। ये सब्सिडी कर्मचारियों और रोजगार देने वाली…
Read Moreएनसीआर में स्टोन क्रशर बंद, हरियाणा-पंजाब को पराली पर सीपीसीबी की हिदायत
नई दिल्ली केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने त्योहारी सीजन में प्रदूषण बढ़ने की आशंका के मद्देनजर 17 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर में सभी स्टोन क्रशर व हॉट मिक्स प्लांट को बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पंजाब व हरियाणा सरकार को पराली जलाने से रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है। सीपीसीबी ने बुधवार को अपने आदेश में कहा, सड़कों की मशीनों से सफाई और पानी का छिड़काव लगातार होना चाहिए, खासतौर पर उन सड़कों पर जहां धूल ज्यादा होती है। साथ ही यह सुनिश्चित…
Read Moreएलएसी पर जारी तनाव के बीच आज पहली बार एक मंच पर मोदी-जिनपिंग
दिल्ली/मॉस्को एससीओ देशों के राष्ट्राध्यक्षों की 20वीं बैठक, कोरोना के चलते वर्चुअल रूस के राष्ट्रपति पुतिन करेंगे अध्यक्षता, इमरान खान भी करेंगे शिरकत पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर महीनों से चल रहे तनाव के बीच पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक मंच पर होंगे। दोनों नेता रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अध्यक्षता में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रध्यक्षों की बैठक में शिरकत करेंगे। इसमें पाकिस्तानी पीएम इमरान खान भी भाग लेेंगे। एलएसी पर हिंसक झड़पों और भारत-चीन की कई…
Read Moreकमांडर स्तर वार्ता शुरू, सीडीएस रावत ने चीन को दिया कड़ा संदेश
नई दिल्ली भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच वार्ताओं का दौर जारी है। इसी क्रम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच कॉर्प्स कमांडर स्तर की आठवीं वार्ता शुरू हो गई है। वार्ता के बीच देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने पड़ोसी देश चीन क कड़ा संदेश दिया है। उन्होंन कहा कि हमें एलएसी पर किसी भी तरह का बदलाव मंजूर नहीं है। आठवें दौर की वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई लेफ्टिनेंट जनरल…
Read Moreकोरोना : नए स्ट्रेन से फैले 85 फीसदी मामले: अध्ययन
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से एक बार फिर दुनिया के कई देश सशंकित हैं। बीते कुछ महीनों में कोरोना के नए मामले कम हो रहे थे, लेकिन अब नए मामलों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने लगी है। यूरोप के कई देश दोबारा लॉकडाउन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इटली, स्पेन, ब्रिटेन जैसे देशों में सरकारों के सामने संक्रमण की रफ्तार कम करने की चुनौती है। दुनियाभर के कई विशेषज्ञों ने सर्दियों में कोरोना का कहर बढ़ने की आशंका जताई है। कोरोना वायरस के म्यूटेशन यानी रूप…
Read Moreकोरोना : दिल्ली में मृत्युदर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा, अब तक 6652 लोगों की जा चुकी है जान
नई दिल्ली सर्वश्रेष्ठ चिकित्सीय सेवाएं देने वाले शहरों में से एक राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि पिछले आठ में से सात दिन रोज 40 से ज्यादा लोगों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया है। इतना ही नहीं दिल्ली में मृत्युदर राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा है। बेहतर उपचार और आईसीयू केयर होने के बावजूद राजधानी में मौत के बढ़ते आंकड़े गंभीर सवाल खड़ा कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अब तक…
Read Moreआज भारत पहुंच रहे राफेल लड़ाकू विमान, दुश्मनों की अब खैर नहीं
नई दिल्ली भारतीय वायुसेना को और ताकतवर बनाने के लिए बुधवार को तीन और राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंच रहे हैं। इन विमानों के पहुंचने से वायुसेना की ताकत में और इजाफा होगा और दुश्मनों को जंग के मैदान में धूल चटाने में मदद मिलेगी। जानकारी के अनुसार फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीनों राफेल विमान रास्ते में रुके बिना भारत पहुंचेंगे। सूत्रों ने बताया कि फ्रांस के एयरबेस से गुजरात के जामनगर तक की लंबी उड़ान के दौरान फ्रांसीसी वायुसेना का हवा में ईधन भरने वाला विमान भी साथ रहेगा। बता…
Read Moreसेवा शुल्क बढ़ाए जाने को लेकर केंद्र का कड़ा रुख, कहा – कोई बैंक नहीं लेगा सर्विस चार्ज
नई दिल्ली कुछ सरकारी बैंकों की ओर से बैंकिंग सुविधाओं के लिए सेवा शुल्क बढ़ाए जाने वाली अटकलों पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। वित्त मंत्रालय ने कुछ तथ्य लोगों के सामने रखे हैं। केंद्र सरकार ने कहा कि 60 करोड़ से ज्यादा बेसिक सैविंग्स बैंक डिपॉजिट यानी बुनियादी बचत खातों पर किसी तरह का कोई सेवा शुल्क नहीं लिया जाता है। केंद्र सरकार ने साफ तौर पर कहा कि गरीब और बैंकिंग सेवाओं से महरूम रहे लोगों के लिए खोले गए 41.13 करोड़ जनधन खातों के लिए बैंक की…
Read More