नई दिल्ली/चंडीगढ़/अमृतसर आम आदमी पार्टी ने मुफ्त बिजली-पानी का कार्ड पंजाब में भी खेला है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में बिजली का बिल जीरो आ सकता है तो जीतने के बाद पंजाब में क्यों नहीं? किसान मुद्दे पर भी पार्टी ने अपना स्टैंड जारी रखते हुए कहा कि तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ पार्टी आंदोलन का समर्थन करती रहेगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को मोगा के बाघापुराना में आप द्वारा आयोजित…
Read MoreCategory: Delhi
कोविड नियमों पर सरकार सख्त, आज से रोजाना रात 9 बजे तक लगेगा टीका
दिल्ली आज से लोग सुबह 9 से रात 9 बजे तक कोराना का टीका लगवा सकेंगे। इसके लिए सभी अस्पतालों में तैयारी पूरी हो गई है। टीकाकरण को को बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सभी सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण केंद्र बढ़ाए जा रहे हैं। केंद्रों की संख्या को बढ़ाकर एक हजार तक किया जाएगा। प्रत्येक अस्पताल को कम से कम छह केंद्रों पर टीकाकरण करने को कहा गया है। सोमवार से रात 9 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। दोपहर 3 बजे…
Read Moreबंगाल चुनाव : भाजपा ने जारी की अंतिम पांच चरणों के प्रत्याशियों की सूची, मुकुल रॉय कृष्णा नगर से लड़ेंगे
भाजपा ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के चौथे, पांचवें, छठे, सातवें व आठवें चरण के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सूची जारी की। इसके साथ ही भाजपा ने बंगाल के आठों चरणों के लिए अपने प्रत्याशियों के लिए नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव मुकल रॉय, सांसद जगन्नाथ सरकार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा और लोक गायक असीम सरकार को टिकट दिया है। भाजपा इससे पहले पश्चिम बंगाल में 123…
Read Moreआंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर पर होली की तैयारी में जुटे किसान
नई दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर किसान होली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि बीते डेढ़ महीने से बॉर्डर पर ही उन्होंने अपने सभी त्यौहार मनाए हैं। इसी प्रकार होली भी यहीं मनाई जाएगी। इसके तहत सभी तैयारी की जा रही है। भारतीय किसान यूनियन (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने बताया कि इस बार देश की सबसे बड़ी ऐतिहासिक होली गाजीपुर बॉर्डर पर मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को बॉर्डर पर महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। यह पंचायत प्रति…
Read Moreसेना भर्ती घोटाले के तार : सैन्य अफसरों की पत्नी, मां और दोस्तों तक पहुंची घूस की रकम
नई दिल्ली। सेना भर्ती घोटाले के तार उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक फैले हुए हैं। इसमें एसएसबी सलेक्शन सेंटर, बेस अस्पताल, भर्ती मुख्यालय और कई यूनिटों के सैन्य अफसर शामिल हैं। इस घोटाले में घूस की रकम अफसरों की पत्नी, मां, पिता, बहनोई और महिला मित्रों व रिश्तेदारों तक पहुंची है। सीर्बीआई ने इन सभी पर शिकंजा कसा है। सेना को भरोसेमंद सूत्रों से जानकारी मिली थी कि सैन्य अधिकारियों व कुछ अन्य लोगों ने अस्थायी तौर पर अस्वीकृत किए गए अभ्यर्थियों से घूस लेकर मेडिकल परीक्षण में…
Read Moreनकली कोविड-19 वैक्सीन की बिक्री पर लगेगी लगाम, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में नकली कोविड-19 वैक्सीन के मार्केट में बिक्री और वितरण से रोकने के लिए सख्त दिशानिर्देश और नियम केंद्र सरकार द्वारा जारी करने की मांग वाली एक याचिका दायर की गई है। वकील विशाल तिवारी ने यह जनहित याचिका दायर की है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि केंद्र को निर्देश दिया जाए कि किसी संगठन, कंपनी या व्यक्ति द्वारा नकली वैक्सीन की बिक्री या वितरण जैसा आपराधिक काम करने पर सख्त कानून बनाए। याचिका में कहा गया है कि आपदा प्रबंधन कानून या…
Read Moreदो दिन के लिए बैंक बंद, इन सेवाओं पर नहीं पड़ेगा कोई असर
नई दिल्ली दो सरकारी बैंकों के निजीकरण के फैसले के बाद बैंककर्मियों की हड़ताल सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगे सरकारी बैंक एटीएम की सुविधा पर नहीं पड़ेगा कोई असर दो बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ सोमवार और मंगलवार को देशभर में बैंककर्मी हड़ताल पर हैं। दो दिन बैंक बंद रहने से बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा। हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में पैसा निकालने और जमा करने, चेक क्लीयरेंस और ऋण मंजूरी जैसी सेवाओं पर असर पड़ेगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) बैनर के तले नौ यूनियन ने हड़ताल…
Read Moreआज क्वाड देशों की पहली बैठक, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर पीएम मोदी करेंगे चर्चा
नई दिल्ली क्वाड देशों- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुखों के बीच पहली बैठक शुक्रवार को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्चुअल बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी बनाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। क्वाड देशों की यह बैठक समकालीन चुनौतियों जैसे लचीला आपूर्ति शृंखला, उभरती एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, समुद्री सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा। बैठक में पीएम मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मोरिसन…
Read Moreआज से दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे से होगी शुरू
नई दिल्ली कोरोना संक्रमण और गाइडलाइन को देखते हुए संसद के दोनों सदन मंगलवार से अपने पूर्व निर्धारित समय सुबह 11 बजे से दिन के 6 बजे तक चलेंगे। राज्यसभा में पीठासीन अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें सांसदों को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि संसद की कार्यवाही सुबह 9 बजे के बजाए अब 11 बजे से चलेगी। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि सदन की कार्यवाही मंगलवार से अपने सामान्य समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगी। राज्यसभा पीठासीन अध्यक्ष ने बताया कि राज्यसभा के…
Read Moreसस्पेंस खत्म, नहीं होगा नेतृत्व परिवर्तन, विधायक दल की बैठक भी टली
नई दिल्ली उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से जारी सियासी बवंडर के कारण उत्पन्न सस्पेंस को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने फिलहाल खत्म कर दिया है। राज्य में फिलहाल न तो कोई नेतृत्व परिवर्तन होगा और न ही मंगलवार को विधायक दल की बैठक ही बुलाई जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने इस मुद्दे पर गहन मंथन के बाद फैसला करने और मंत्रिमंडल विस्तार के जरिये विवाद को खत्म करने का विकल्प भी आजमाने का संकेत दिया है। राज्य में जारी सियासी उठापटक पर राजधानी में दिनभर बैठकों का दौर जारी रहा। केंद्रीय…
Read More