नई दिल्ली कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन और ऑनलाइन कक्षाएं के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों के स्मार्टफोन और इंटरनेट के यूज को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) एक अध्ययन किया है। इसमें पता चला कि देश में 10 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्ययन के मुताबिक, देश में 10 साल की उम्र के 37.8 फीसदी बच्चों का फेसबुक अकाउंट है। इसी आयुवर्ग के 24.3 फीसदी बच्चे इंस्टाग्राम पर सक्रिय…
Read MoreCategory: Delhi
तेजी से फैलने वाला डेल्टा-3 वैरिएंट मिला, अमेरिका में मामले बढ़ने की वजह से भारत में अलर्ट
नई दिल्ली कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर नए म्यूटेशन ने वैश्विक स्तर पर वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है। पिछले कुछ सप्ताह में अमेरिका के अंदर कोरोना के नए मामले मिले हैं और उन सभी में वायरस का डेल्टा-3 वैरिएंट मिला है जो डेल्टा की तुलना में न सिर्फ सबसे ज्यादा फैलने की क्षमता रखता है बल्कि वैक्सीन ले चुके या फिर संक्रमित हो चुके व्यक्तियों को भी फिर से संक्रमण की चपेट में ला सकता है। भारत में अभी तक डेल्टा-3 का कोई मामला नहीं मिला…
Read Moreमेट्रो और बस की भर जाएंगी सारी सीटें, कुछ पाबंदियां बरकरार
नई दिल्ली कोविड के दौरान थमीं दिल्ली अब रफ्तार से चलेगी। संक्रमण दर में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लगाई गई पाबंदियों में काफी हद तक छूट दे दी है। दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो व डीटीसी बसों को कल से सौ प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने की छूट मिल गई है। मेट्रो व बस स्टैंड पर लगने वाली भीड़ को इस तरह से थोड़ी राहत मिल जाएगी। सभी सीट पर यात्री बैठकर यात्रा कर सकेंगे। हालांकि अभी खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।…
Read Moreमानसून सत्र तक चलेगी किसान संसद, कृषि कानून रद्द होने तक चलेगा आंदोलन : टिकैत
नई दिल्ली भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक संसद का मानसून सत्र चलेगा, तभी तक किसानों की संसद भी बाहर चलेगी। किसान तभी वापस जाएंगे, जब कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा। टिकैत ने कहा कि अब सरकार की मर्जी है, वह जब चाहे बातचीत शुरू कर सकती है। किसान बातचीत से कभी पीछे नहीं हटे थे और वह हमेशा बातचीत के लिए तैयार हैं। यह आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और इस तरह ही चलता रहेगा। 15 अगस्त को लेकर भी कार्यक्रम…
Read Moreमुख्यमंत्री का वादा पूरा किया जाना है जरूरी, सरकार दे मकान का किराया : हाईकोर्ट
नई दिल्ली दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक अहम फैसले में कहा कि किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादे या घोषणा को लागू करना जरूरी है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार को कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा गरीबों का मकान किराया देने के जुमले पर छह हफ्ते में अमल करने का आदेश दिया। देश में सियासी स्थितियों को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले को अहम माना जा रहा है। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने अपने फैसले में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 29…
Read Moreसंकट : कैप्टन ने आलाकमान का फैसला तो माना, अपनी शर्तें भी रखीं
नई दिल्ली/चंडीगढ़ आलाकमान का संदेश लेकर चंडीगढ़ पहुंचे पंजाब प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर कांग्रेस नेतृत्व का फैसला मानने को तैयार हो गए हैं। कैप्टन को अब नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश प्रधान बनाए जाने पर एतराज नहीं है। सब ठीक रहा तो सोमवार को सिद्धू के लिए पंजाब प्रधान पद पर घोषणा कर दी जाएगी। वहीं, सूत्रों की माने तो सिद्धू की टीम में रखे जाने वाले तीन से चार कार्यकारी प्रधानों का चयन कैप्टन की मर्जी से होगा। सिद्धू के मामले में…
Read Moreसोनिया गांधी और नवजोत सिद्धू की मीटिंग खत्म, अब चंडीगढ़ में होगा अगला एलान
चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच शुक्रवार को विधायक नवजोत सिद्धू और पार्टी की अंतरिम प्रधान सोनिया गांधी की मीटिंग खत्म हो गई है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के बाद रावत ने कहा कि वे सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपने आए थे। पंजाब कांग्रेस प्रधान के बारे में रावत ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जल्द ही इस बारे में कोई निर्णय लेंगी। हालांकि उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के राज में पंजाब के लोगों को शांति और सुरक्षा मिली…
Read Moreराजधानी में गहराया जल संकट, दिल्ली-हरियाणा आमने-सामने
नई दिल्ली दिल्ली-हरियाणा के बीच जल विवाद को लेकर फिर सियासत छिड़ गई है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने राजधानी में पेयजल किल्लत का ठीकरा हरियाणा पर फोड़ते हुए कहा कि फिलहाल करीब 120 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) कम पानी मिल रहा है। इससे दिल्ली में शोधित जल की करीब 100 एमजीडी कमी हो गई है। हरियाणा से जलापूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में गंभीर जल संकट पैदा हो सकता है। इसका असर प्रधानमंत्री व मंत्रियों के निवास, सुप्रीम कोर्ट समेत केंद्र सरकार के…
Read Moreबैंक प्रबंधक को हनी ट्रैप में फंसाया: वैवाहिक वेबसाइट से संपर्क कर फ्लैट पर बुलाकर बनाते थे वीडियो, फिर करते थे घिनौना काम
ग्रेटर नोएडा पति की मौत के बाद लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला को पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी महिला के पति का दोस्त है। दोनों की पहचान ग्रेटर नोएडा की गौड़ सिटी-2 निवासी शिवानी और मोदी नगर निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों ने मुंबई के एक बैंक प्रबंधक को हनी ट्रैप में फंसाकर 5 लाख रुपये वसूलने का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। इस मामले में…
Read Moreमोदी मंत्रिमंडल का विस्तार : नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, पुरानों ने शुरू किया कामकाज, जानें किसने क्या कहा
नई दिल्ली मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब जिन नए मंत्रियों को जिम्मेदारी मिली है, उन्होंने अपना कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम को 40 से अधिक मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की, जबकि कई मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है तो कई मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं। नए मंत्रियों ने गुरुवार सुबह से अपना कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है तो वहीं पुराने मंत्रियों ने अपना कामकाज भी शुरू कर दिया। अश्विनी वैष्णव बोले- रेलवे आगे ले जाने के लिए आया हूं देश के नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव…
Read More