नई दिल्ली करीब सप्ताह भर बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल में डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म की। मंगलवार देर शाम तक प्रबंधन के साथ चली बैठक के बाद रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने और बुधवार सुबह से अस्पताल में सेवाएं देने की जानकारी दी। अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष डॉ. अनुराग त्यागी ने बताया कि बैठक में डीए भत्ता पर सहमति बनी है। निगम ने संशोधित ऑर्डर फिर से जारी करने और बीते जुलाई माह से ही यह भत्ता कर्मचारियों को देने का आश्वासन…
Read MoreCategory: Delhi
पीएम ने की पुलिस तकनीकी मिशन के गठन की घोषणा, स्मार्ट बनेगी खाकी
लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में केंद्रीय गृहमंत्री के नेतृत्व में उच्चाधिकार प्राप्त पुलिस तकनीकी मिशन का गठन होगा। यह जमीनी स्तर पर पुलिसिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए भविष्य की तकनीकों को अपनाने में मददगार साबित होगा। राजधानी में 56वीं डीजीपी कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में प्रधानमंत्री ने बदलते वक्त के साथ पुलिसिंग में बदलाव की जरूरत बताई। प्रधानमंत्री ने पुलिस के रोजमर्रा के काम में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए हैकेथॉन का आयोजन कर तकनीक में कुशल व प्रतिभाशाली युवाओं को…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में करेंगे शिलान्यास, एसपीजी ने डाला डेरा
ग्रेटर नोएडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 25 नवंबर को नोएडा एयरपोर्ट के प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाल दिया है। वहीं, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अमित कुमार व अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए निरीक्षण किया। शिलान्यास कार्यक्रम त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल के एक किमी से अधिक के दायरे में सुरक्षा का घेरा बनाया जाएगा। इसमें सबसे…
Read Moreप्रदूषण से लड़ने के लिए पांच सूत्रीय एजेंडा तैयार, कल से एक महीने तक विशेष अभियान
नई दिल्ली राजधानी में प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए दिल्ली सरकार 11 नवंबर से 11 दिसंबर तक ‘एंटी ओपन बर्निंग’ अभियान चलाएगी। 10 विभागाें की 550 टीमें इस पर नजर रखेंगी। 304 टीमें दिन और 246 टीमें रात में गश्त करेंगी। सरकार ने डीजल जेनरेटर व कोयला भट्ठियों पर रोक लगानेे, मेट्रो व बस के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को बैठक में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, खुले में कूड़ा जलाने से रोकने के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, सभी निगम, कैंट…
Read Moreपार्क कॉरिडोर : छह लेन के फ्लाईओवर से गुजरेंगे वाहन, ऊपर दौड़ेगी मेट्रो
नई दिल्ली पिंक लाइन पर मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर के यमुना विहार और भजनपुरा स्टेशनों के बीच निचले डेक पर फ्लाईओवर, जबकि ऊपर के हिस्से में मेट्रो लाइन के इंटीग्रेटेड डिजाइन के निर्माण के लिए केजरीवाल सरकार ने 220.10 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना में मेट्रो लाइन, फ्लाईओवर (डबल डेकर) के साथ सबवे के निर्माण का भी प्रस्ताव है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की संयुक्त पहल से इस परियोजना पर होने वाले खर्च में करीब 180 करोड़ रुपये की बचत होगी।…
Read Moreकंपनियों को बताना होगा पैकेट बंद उत्पादों का प्रति इकाई मूल्य, अप्रैल से लागू होंगे नए नियम
नई दिल्ली ग्राहकों की सहूलियत के लिए उपभोक्ता मंत्रालय अगले वित्तवर्ष से नया नियम लागू करने जा रहा है। इसके तहत किसी पैकेट बंद उत्पाद पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के साथ कंपनियों को प्रति इकाई कीमत भी बतानी होगी। उपभोक्ताओं को अभी चावल, आटा, बिस्कुट जैसे पैकेट बंद उत्पाद खरीदने पर उसकी प्रति इकाई कीमत का पता नहीं चल पाता। उपभोक्ता मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अप्रैल, 2022 से पैकेट बंद उत्पादों पर कंपनियों को अधिकतम खुदरा मूल्य के साथ उसकी प्रति इकाई कीमत भी…
Read Moreकैसी होगी दिल्ली: सिसोदिया बोले- सपने को साकार करने के लिए खाका तैयार कर रही है सरकार
नई दिल्ली उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसोचैम) की ओर से आयोजित ई-कॉन्क्लेव ‘दिल्ली की सोच-सस्टेनेबल डवलेपमेंट फॉर दिल्ली मेगा सिटी: चैलेंजेज एंड इनोवेटिव सॉल्यूशंस’ में हिस्सा लिया। इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिहाज से दूरदर्शी सोच और राजनीतिक नेतृत्व के साथ अगर आगे बढ़े तो जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। आजादी के 75वें साल में यह सोचने की जरूरत है कि 25 साल बाद की दिल्ली कैसे होगी। सरकार की ओर से इसके लिए…
Read Moreहमले की आशंका : दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों की तलाश तेज, बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहे 12 विदेशी गिरफ्तार
नई दिल्ली राजधानी में आतंकी हमले की आशंकाओं के बीच पुलिस ने दिल्ली में अवैध रूप से और अवधि समाप्त होने के बावजूद रुके विदेशियों का डाटा खंगालना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में कई हजार विदेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। काफी विदेशी ऐसे हैं जिनके रुकने की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन वे यहीं रुके हैं। पाकिस्तानी नागरिक मो. अशरफ के पकड़े जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने यह कदम उठाया है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि विदेशी नागरिकों…
Read Moreकई इलाकों में आज प्रभावित रहेगी जलापूर्ति, यमुना में अमोनिया बढ़ने से उत्पादन प्रभावित
नई दिल्ली यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से रविवार को दिल्ली में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सोनिया विहार, वजीराबाद, भागीरथी, चंद्रावल और ओखला ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल का उत्पादन प्रभावित होगा। दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। इससे दिल्ली के पांच बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर सकेंगे। नतीजतन पूर्वी दिल्ली व दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में रविवार सुबह और शाम पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कई इलाकों…
Read Moreमोदी आज आसियान-भारत सम्मेलन को करेंगे संबोधित, इटली-ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को 18वें आसियान-भारत सम्मेलन को वीडियो लिंक के जरिये संबोधित करेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सामरिक साझेदारी की समीक्षा होगी। साथ ही कोरोना के बाद आर्थिक सुधारों के चलते व्यापार और निवेश के क्षेत्र में हुई प्रगति पर चर्चा होगी। इन मुद्दों पर होगी चर्चा 18वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन कोरोना महामारी, अंतर्राष्ट्रीय विकास, व्यवसायों और अन्य मुद्दों पर केंद्रित होगा। इसके साथ ही सम्मेलन में रणनीतिक साझेदारी की स्थिति की समीक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और वाणिज्य, कनेक्टिविटी और शिक्षा व संस्कृति सहित प्रमुख…
Read More