दिल्ली सरकार बनाम एलजी मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच, हमारे संवाददाता ने आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ से मुलाकात की और इन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश… सर्वोच्च न्यायालय ने 11 मई को ऐतिहासिक निर्णय देते हुए दिल्ली के प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार दिल्ली के मुख्यमंत्री के हाथों में सौंप दिया है। इससे दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव आने की…
Read MoreCategory: Delhi
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से केजरीवाल की बड़ी जीत, LG के पास क्या विकल्प? जानें अब क्या करेगी केंद्र सरकार
केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर लंबे समय चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ ने आज विराम लगा दिया। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि दिल्ली में जमीन, पुलिस और कानून-व्यवस्था को छोड़कर बाकी सारे प्रशासनिक फैसले लेने के लिए दिल्ली की सरकार स्वतंत्र होगी। अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग भी कर पाएगी। उपराज्यपाल इन तीन मुद्दों को छोड़कर दिल्ली सरकार के बाकी फैसले मानने…
Read Moreविदेश मंत्री तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ब्रसेल्स में भारत-ईयू TTC बैठक में होंगे शामिल
विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश, स्वीडन और बेल्जियम की छह दिवसीय यात्रा पर आज रवाना हुए हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय और बहुपक्षीय ढांचे के तहत तीनों देशों के साथ भारत के जुड़ाव को और मजबूत करने के तरीकों पर वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने उनके इस दौरे के बारे में जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने बताया है अपने दौरे के क्रम में वे बांग्लादेश पहुंच चुके हैं। जहां उनका स्वागत विदेश राज्यमंत्री शहरयार आलम ने किया। विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी विदेश…
Read Moreअग्निवीरों को रेलवे में मिलेगा आरक्षण, उम्र सीमा और फिटनेस टेस्ट में मिलेगी राहत
रेलवे अपने विभिन्न विभागों के तहत सीधी भर्ती में अग्निवीरों को गैर-राजपत्रित पदों पर 15 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करेगा। अग्निवीरों को आयु और फिटनेस परीक्षण में छूट दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में भी अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति तैयार की जा रही है। रेलवे की ओर से अग्निवीरों को लेवल एक में 10 प्रतिशत और लेवल दो पर और उससे नीचे के गैर-राजपत्रित पदों में पांच प्रतिशत आरक्षण क्षैतिज आरक्षण के रूप में दिया जाएगा। ये आरक्षण बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी), पूर्व सैनिकों और…
Read Moreशिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से की भेंट
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। श्री प्रधान ने शिक्षा मंत्री को आश्वस्त किया कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों को हल करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। रोहित ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्री को हिमाचल आने का न्यौता भी दिया।
Read Moreपाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचना देने के मामले में डीआरडीओ वैज्ञानिक की पुलिस हिरासत बढ़ाई गई
पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर की पुलिस हिरासत पुणे की एक विशेष अदालत ने बढ़ा दी। कोर्ट ने मंगलवार को उसकी हिरासत 15 मई तक के लिए बढ़ा दी। पुणे में डीआरडीओ की एक प्रयोगशाला के निदेशक वैज्ञानिक को तीन मई को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में था। पुलिस हिरासत की समयसीमा खत्म होने के बाद मंगलवार दोपहर उसे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (विशेष अदालत) के समक्ष पेश किया गया।…
Read Moreबैठक में चार देशो ने बनाई योजना, चीन को चुनौती, डोभाल संभालेंगे मोर्चा
सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात समेत कई खाड़ी देशों में जल्द भारत की बनाई ट्रेन दौड़ सकती है। इस परियोजना को लेकर अमेरिका, भारत, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच एक बैठक भी हुई है। बताया जा रहा है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इसी बैठक का हिस्सा बनने के लिए सऊदी अरब गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में डोभाल दक्षिण एशिया में भारतीय उपमहाद्वीप को पश्चिम एशिया से जोड़ने वाले बड़े क्षेत्र में रेलवे, समुद्री और…
Read Moreचीनी मिलिट्री सैटेलाइट और यूएवी का मुकाबला कैसे करेंगे बीएसएफ जवान, नहीं बन सकी चार ड्रोन बटालियन
देश में खासतौर पर पंजाब से लगते बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से रोजाना ही कोई न कोई ड्रोन सीमा पार कर रहा है। ये ड्रोन अपने साथ हथियार, गोला-बारूद या ड्रग्स के पैकेट लाते हैं। चीन से लगती सीमा पर भी बड़ी संख्या में ऐसे ड्रोन की उपस्थिति बताई गई है, जिन्हें बिना किसी दूरबीन के देखना संभव नहीं होता। दुश्मन के ड्रोन का मुकाबला करने के लिए करीब तीन-चार साल पहले बीएसएफ में चार ड्रोन बटालियन तैयार करने का प्रपोजल आगे बढ़ा था। इसके तहत दो बटालियन, जम्मू-कश्मीर…
Read Moreकोरोना के पिछले 24 घंटे में आए 7,171 नए केस, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51,000 के पार
देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,171 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार से तुलना करें तो नए मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51 हजार के पार पहुंच गया है। देश में वर्तमान समय में 51,314 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 4.49 करोड़ केस देश में अब तक 4.49 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सक्रिय मामले अब…
Read Moreक्या कहते हैं फॉरेक्स रिजर्व पर RBI के आंकड़े, विदेशी मुद्रा भंडार 2.16 अरब डॉलर घटा
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान 2.164 अरब डॉलर घटकर 584.248 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.657 अरब डॉलर बढ़कर 586.412 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। बता दें कि अक्तूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार अपने ऑल टाइम हाई 645 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। वैश्विक कारणों से रुपये को टूटने से बचाने के लिए आरबीआई की ओर से अपने मुद्रा भंडार का…
Read More