तेल कंपनियों ने आज के पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है। जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत आज…
Read MoreCategory: Delhi
विदेश में छिपकर बैठे आतंकियों का सफाया, किसी की रहस्यमय मौत, तो कोई अज्ञात बदमाशों ने मारा
कनाडा में खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का सरगना हरदीप सिंह निज्जर मारा गया है। यह पहला मौका नहीं है कि भारत में वांछित कई आतंकी विदेशी धरती पर गोलियों का निशाना बने हैं। इससे पहले, भारत से भागकर पाकिस्तान, कनाडा और दूसरे देशों में छिपने वाले कई आतंकियों का खात्मा हो चुका है, जो देश के लिए राहत की बात है। इस सूची में ज्यादातर वे आतंकी हैं जिन्हें गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए), 2020 के तहत व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित किया गया था। निज्जर की हत्या से चार दिन पहले…
Read Moreकेंद्रीय गृह मंत्रालय से NGO सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज को झटका
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली स्थित एनजीओ ‘सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज’ के एफसीआरए पंजीकरण को कानून के विभिन्न प्रावधानों के कथित उल्लंघन करने पर छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है। विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) संस्थाओं को विदेशी योगदान प्राप्त करने की अनुमति देता है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए), 2010, किसी पंजीकृत समाचारपत्र के संवाददाताओं, स्तंभकारों, कार्टूनिस्ट, संपादकों, मालिकों, मुद्रकों और प्रकाशकों के विदेशी अंशदान स्वीकार करने पर रोक लगाता है। आदेश में कहा गया है, हालांकि, यह पाया गया है कि गैर सरकारी…
Read Moreसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल किए जाने पर भारत को मिला न्यूजीलैंड का साथ
न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री हेलेन क्लार्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की पैरवी की है। उन्होंने मंगलवार को भारत का समर्थन करते हुए कहा कि इस शक्तिशाली निकाय का विस्तार करने की जरूरत है। भारत दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत भू-राजनीतिक और एक बड़ी आर्थिक ताकत है। ऐसे में वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का हकदार है। उन्होंने 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अस्थायी सदस्यता उम्मीदवारी पर कहा कि सुरक्षा परिषद पुरानी…
Read Moreअमेरिका की नीति के कारण रूस के करीब हुआ भारत, संबंध में नहीं आएगा कोई बदलाव : जयशंकर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के द्विपक्षीय रिश्ते में किसी तरह के बदलाव से साफ इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि किसी तीसरे देश को इस रिश्ते से समस्या, दोनों देशों के संबंधों में दरार नहीं डाल सकती। विदेश मंत्री ने भारत के रूस के करीब होने के लिए अमेरिका की नीति को जिम्मेदार ठहराया। एक अंग्रेजी साप्ताहिक से साक्षात्कार में विदेश मंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर पश्चिमी देशों की ओर की जा रही आलोचना को खारिज…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी वास्तव में अपने देश की चिंता करते हैं; मैं उनका फैन हूं : एलन मस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा के लिए मंगलवार को अमेरिका पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने तमाम हस्तियों से मुलाकात की। न्यूयॉर्क में पीएम मोदी ने टेस्ला और स्पेस एक्स सीईओ एलन मस्क के साथ बातचीत की। एलन मस्क ने कहा कि पीएम निवेश के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं। पीएम मोदी से मिलकर काफी खुशी हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मस्क ने कहा कि मैं भारत के भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हूं। विश्व के अन्य देशों के मुकाबले भारत के पास सबसे अधिक संभावनाएं हैं। पीएम…
Read Moreचक्रवात बिपरजॉय आज शाम टकराएगा कई जिलों में अलर्ट; भारी नुकसान की संभावना
गुजरात के तटों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक रूप ले चुका है। आज शाम चार से रात आठ बजे के बीच कच्छ के जखाऊ में जमीन से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने इससे भारी तबाही की चेतावनी दी है। लाइव अपडेट 09:13 AM, 15-JUN-2023 मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है। यह जखाऊ से करीब 180 किमी की दूरी पर है। हवाओं की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल रही है। उन्होंने…
Read Moreभूकंप: दिल्ली एनसीआर, चंडीगढ़ और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 5.4 रही तीव्रता
Delhi NCR Earthquake News: दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दस सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की 5.4 मापी गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। पूंछ में काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली में भूकम्प विज्ञान निदेशक ओपी मिश्रा ने बताया कि दोपहर 1:33 बजे जम्मू-कश्मीर के…
Read Moreकेंद्रीय गृह मंत्री राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों के साथ आज करेंगे बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। एक दिवसीय बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में चुनौतियों पर विचार किया जाएगा और इन चुनौतियों से निपटने की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने पर चर्चा की जाएगी। बताया गया है कि यह बैठक आपदा प्रबंधन को राहत केंद्रित, पूर्व चेतावनी केंद्रित, सक्रिय और प्रारंभिक तैयारी-आधारित बनाने के…
Read Moreदिल्ली के छावला स्थित बीएसएफ कैंप में भारत-बांग्लादेश के बीच सीमा वार्ता शुरू, अपराधों को रोकने और बेहतर तालमेल पर जोर
भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच रविवार को द्विवार्षिक वार्ता यहां शुरू हुई। जिसमें सीमा पार अपराधों से निपटने और उनके बीच बेहतर तालमेल बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच वार्ता रविवार को दिल्ली के छावला स्थित बीएसएफ कैंप में शुरू हुई। यह 14 जून को खत्म होगी। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के महानिदेशक (डीजी) मेजर जनरल एकेएम नजमुल हसन के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को दिल्ली पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा…
Read More