देश की ग्राम पंचायतों में महिला प्रधान के पति और रिश्तेदारों की ओर से चलाया जा रहा शासन अब नहीं चलेगा। इसके लिए बनी समिति ने प्रधान पति, सरपंच पति और मुखिया पति के मामले में प्रॉक्सी संचालन साबित होने पर दंड लगाने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूर्व खान सचिव सुशील कुमार की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था, जिसे इस प्रॉक्सी व्यवस्था पर लगाम लगाने के उपाय सुझाने थे। पंचायती राज मंत्रालय को सौंपी अपनी रिपोर्ट में समिति ने सभी के लिए…
Read MoreCategory: Delhi
दिल्ली विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पर गर्माएगा माहौल, आप पार्टी कर रही प्रदर्शन की तैयारी
सीएजी रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में रखने के बाद आज इस मुद्दे पर चर्चा होगी। सदन के सदस्य रिपोर्ट के हवाले से विपक्ष को घेरेंगे। वहीं, विपक्ष ने विधानसभा परिसर में विरोध-प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की है। इसी बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखेंगी। विधानसभा की कार्यसूची में कहा गया है कि दूसरा प्रस्ताव विधायक अनिल कुमार शर्मा प्रस्तावित करेंगे। भाजपा विधायक गजेंद्र सिंह यादव इसका समर्थन करेंगे। इसके बाद सदन के सदस्य बतौर उपाध्यक्ष…
Read Moreपीएमओ में हुआ दिल्ली सेल का गठन, जानिए अब डबल इंजन सरकार की क्या है योजना ?
राष्ट्रीय राजधानी में डबल इंजन की सरकार को रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में दिल्ली सेल का गठन किया गया है। इस सेल में पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं। यह सेल केंद्र और दिल्ली सरकार के सभी मंत्रालयों के बीच समन्वय का काम करेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर गृह मंत्रालय के माध्यम से विकास कार्यों की दिन प्रति दिन प्रगति की निगरानी होगी। साथ ही यदि विकास से जुड़ी परियोजनाएं या अन्य योजनाओं में कोई अड़चन आती है तो उसे जल्द दूर किया जाएगा।…
Read Moreपंजाब से राज्यसभा जाएगें केजरीवाल, विपक्षी दलों को लगी मिर्ची, आप पार्टी ने बताया अफवाह का बाजार
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा का नाम घोषित किया। इसके साथ ही साफ हो गया है कि आप अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा के जरिए संसद में भेजना चाहती है। वहीं संजीव अरोड़ा की उम्मीदवारी पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने तंज भरा ट्वीट किया। खैरा बोले-पंजाब के लिए काला दिन खैरा ने लिखा-अगर राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से आप उम्मीदवार के तौर पर नामित किया गया है तो मुझे यकीन है…
Read Moreकेंद्र के साथ आज होगी किसानो की बैठक, बेनतीजा रही तो दी यह चेतावनी
हरियाणा पंजाब की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर आज किसानों की केंद्र के साथ बैठक होगी। यह बैठक चंडीगढ़ में होगी। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हो सकते हैं। इससे पहले 14 फरवरी को हुई बैठक बेनतीजा रही थी। वहीं, शुक्रवार को शंभू बॉर्डर पर किसान नेता शुभकरण की पहली बरसी मनाई गई। बड़ी संख्या में किसान नेता शंभू बॉर्डर पर पहुंचे थे। बॉर्डर पर किसान सभा भी की गई, जिसमें महिलाएं भी शामिल हुईं। किसानों ने शुभकरण को श्रद्धांजलि दी। किसान नेता…
Read Moreकांग्रेस स्टार प्रचारक सूचि से विनेश और बजरंग का नाम गायब , क्या शैलजा का बढ़ेगा कद
हरियाणा निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने 32 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने हरियाणा के सभी बड़े नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने हर नगर निगम के लिए अलग से स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची में सभी गुटों के नेताओं को शामिल किया है। खास बात यह है कि पार्टी की तरफ से जुलाना की विधायक व महिला रेसलर विनेश फोगाट और किसान सेल के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पुनिया को शामिल नहीं…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने भुण्डा महायज्ञ में पशु बली पर प्रदेश सरकार को भेजा नोटिस
जिला शिमला के रोहडू में 2 से 5 फरवरी तक हुए भूंडा महायज्ञ के दौरान पशु बलि पर सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता की ओर से समारोह से एक सप्ताह पहले उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक शिमला सहित एसडीएम रोहड़ू को कानूनी नोटिस दिया था। इसमें पशुओं की बलि पर रोक लगाने को कहा गया था। इसके बावजूद नियमों का पालन किए बिना पशुओं की बलि दे दी गई। इसी पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जेके महेश्वरी और न्यायाधीश अरविंद कुमार की खंडपीठ ने हिमाचल सरकार…
Read Moreसीएम योगी और हिमंत बिस्वा शर्मा रेखा गुप्ता के शपथ समारोह में नहीं लगे भाग, जानिए क्या है वजह ?
दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज (20 फरवरी) रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित करीब 50,000 लोग मौजूद रहेंगे। हालांकि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। जानिए, CM योगी के दिल्ली ना आने का कारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली आने से इंकार कर दिया…
Read Moreएक देश एक चुनाव पर होगा मंथन, 25 फरवरी को होगी अहम् बैठक
25 फरवरी को संसद की संयुक्त समिति की अहम बैठक होगी। जिसमें ‘एक देश, एक चुनाव’ पर कानूनी विशेषज्ञ मंथन करेंगे। इसे लेकर जारी किए गए आधिकारिक नोटिस में कहा गया- संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 और संघ राज्यक्षेत्र कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर चर्चा के लिए गठित संयुक्त समिति की बैठक 25 फरवरी, 2025 को संसद भवन एनेक्सी (पीएचए) में आयोजित होगी। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में कानूनी विशेषज्ञों के साथ गहन चर्चा की जाएगी। क्या है बैठक का उद्देश्य? इस संयुक्त समिति का गठन इन विधेयकों की गहराई से समीक्षा…
Read Moreसंसार के 40 प्रतिशत एजुकेशन सिस्टम में स्मार्ट फ़ोन प्रतिबंधित, भारत में ऐसा कोई नियम नहीं
दुनिया भर में अब तक कम से कम 79 शिक्षा प्रणालियों (40 फीसदी) ने स्कूलों में स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, कई देशों में अभी भी इससे बच्चों की शिक्षा और उनकी गोपनीयता पर पड़ने वाले असर को लेकर बहस छिड़ी हुई है। यूनेस्को की वैश्विक शिक्षा निगरानी (जीईएम) टीम ने यह खुलासा किया है। जीईएम के मुताबिक, 2023 के आखिर तक 60 शिक्षा प्रणालियों यानी दुनिया की कुल शिक्षा प्रणालियों के 30 फीसदी ने विशेष कानूनों या नीतियों के माध्यम से स्कूलों में स्मार्टफोन प्रतिबंधित कर दिए…
Read More