ट्रैफिक के हिसाब से रेड या ग्रीन होंगे सिग्नल

नई दिल्ली में ट्रैफिक न होने के बावजूद राजधानी में लोगों को देर तक रेड लाइट पर खड़े रहना पड़ता है। लोगों को इससे निजात दिलाने के लिए ही स्कूली छात्रा नैंसी ने प्रोजेक्ट बनाया है, जिसमें ट्रैफिक को देखते हुए सिग्नल लाल या ग्रीन होगा। त्यागराज स्टेडियम के हॉल में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी कंपटीशन अंडर इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम आयोजित की गई, जिसमें अमर शहीद मेजर अशोक सहरावत सर्वोदय कन्या विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा नैंसी ने यह प्रोजेक्ट प्रदर्शित किया। वहीं, रंजीत नगर स्थित सन हिल स्कूल में…

Read More

जहरीली गैस से मजदूर की मौत

नई दिल्ली। आनंद विहार इलाके में पांच सितारा होटल हॉलिडे-इन के बाहर सीवर की सफाई करते वक्त जहरीली गैस रिसने से मजदूर पृथ्वी (22) की मौत हो गई। लापरवाही का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पृथ्वी पुराना सीलमपुर में रहता था। वह अस्थाई रूप से सीबीडी ग्राउंड स्थित पांच सितारा होटल में सफाई का काम करता था। हादसा सोमवार दोपहर हुआ। होटल के सामने सीवर की नाली बंद थी। होटल के लोगों ने उससे नाली खोलने को कहा। पृथ्वी अंदर घुसकर बाल्टी से पानी…

Read More

एसएसबी वालंटियर्स को मिलेगा हक : वरुण गांधी

नई दिल्ली। नौकरी, पेंशन और अन्य सुविधाओं की मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे एसएसबी वालंटियर्स को पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मदद का आश्वासन दिया। जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुंचे वरुण गांधी ने कहा कि, वालंटियर्स को उनका हक जरूर मिलेगा और लगभग बेरोजगार हो चुके 50 हजार वालंटियर्स को समायोजित करने का मुद्दा वे संसद में उठाएंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने भी इस मामले पर पार्टी द्वारा वालंटियर्स का पूरा सहयोग करने की बात कही है। ऑल…

Read More

आपदा में बचाएगा क्विक रिस्पांस व्हीकल

नई दिल्ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) राजधानी में सिविल डिफेंस कर्मियों की प्रशिक्षित टीम बनाएगा। इस टीम को आपदा की स्थिति में सबसे पहले रिस्पांस के लिए तैयार किया जाएगा। इन्हें प्राथमिक उपचार से लेकर आधुनिक उपकरण के चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित टीमों की तैनाती डीडीएमए की ‌क्विक रिस्पांस व्हीकल (क्यूआरवी) में होगी। दरसअल डीडीएमए ने पीसीआर की तर्ज पर दिल्ली में क्यूआरवी उतारने का फैसला किया है। दिल्ली के सभी जिलों में क्यूआरवी की तैनाती होगी। जिसमें वैसे सिविल डिफेंसकर्मी होंगे जिन्हें मेडिकल उपकरण चलाने से…

Read More

नोटिस बोर्ड पर दें सीटों की जानकारी

नई दिल्ली। निजी स्कूलों में दाखिले की पारदर्शिता को बनाने के लिए शिक्षा निदेशालय सख्त हो गया है। निदेशालय ने स्कूलों को आदेश दिया है कि वह अपनी कुल सीटों के साथ-साथ खाली व भरी सीटों की जानकारी नोटिस बोर्ड पर दें। निदेशालय ने केंद्रीय सूचना आयोग के आदेश का हवाला देते हुए स्कूलों को गंभीरता से इस निर्देश का पालन करने को कहा है। निदेशालय की अतिरिक्त शिक्षा निदेशक (एक्ट-1) डॉ. मधु रानी ने स्कूलों से कहा है कि वह स्कूल में सभी कक्षाओं की सीटों की जानकारी दें।…

Read More

सफदरजंग एंकलेव इलाके में डाक कांवड़िया को गोली मारी

नई दिल्ली। दक्षिणी जिले के सफदरजंग एंक्लेव इलाके में रविवार रात एक डाक कांवड़िया को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोली उसकी पीठ से होते हुए हाथ में जाकर घुस गई। घायल को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद हाथ से गोली निकाल दी गई है। कांवड़िये को गोली मारे जाने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने आईपीसी की घारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। दक्षिण…

Read More

एसओएल में बढ़ने लगी दाखिला लेने वालों की संख्या

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के रेगुलर कोर्सों की तरह स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में दाखिले का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। एसओएल में अब 75 हजार दाखिले हो चुके हैं। माना जा रहा है कि इस दफे यहां दाखिलों का नया रिकॉर्ड बन सकता है। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के कार्यकारी निदेशक प्रो एच.सी पोखरियाल के मुताबिक बगैर लेट फीस के साथ 14 अगस्त तक और लेट फीस के साथ दो सितंबर तक दाखिले लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस साल एसओएल के लिए आवेदन की…

Read More

चोरी करते पकड़ा तो कर दी हत्या

नई दिल्ली। सरिता विहार इलाके में प्राइवेट कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने चोरी करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए आरोपियों ने सुरक्षा गार्ड की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। कई महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने हत्या व चोरी के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डा. पी. करूणाकरन के अनुसार 14 जनवरी को सूचना मिली थी कि सरिता विहार में पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति घायलावस्था में पड़ा हुआ है। घायल को ट्रॉमा सेंटर…

Read More

मुस्लिम लॉ के मद्देनजर दुष्कर्म का आरोपी बरी

नई दिल्ली। मुस्लिम लॉ में 15 साल की लड़की को अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ शादी करने की अनुमति है। इस तर्क के आधार पर अदालत ने एक मुस्लिम युवक को दुष्कर्म और बंधक बनाने के आरोपों से बरी कर दिया। मामला अमन विहार इलाके का है और पीड़िता व आरोपी दोनों ही मुस्लिम समुदाय से संबंध रखते हैं। रोहिणी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ईला रावत ने आरोपी को बरी करते हुए कहा कि पीड़िता और आरोपी दोनों ही मुस्लिम समुदाय से हैं। हालांकि भारतीय दंड संहिता समेत ज्यादातर…

Read More

पूर्व छात्र नेता ने छात्रा से की छेड़छाड़

नई दिल्ली। लाल दुर्ग के नाम से मशहूर जेएनयू पर एक और काला धब्बा लगा है। 31 जुलाई को जानलेवा हमले का शिकार हुई छात्रा रोशनी की अभी सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी भी नहीं हुई कि रविवार की रात एक और छात्रा से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता ने छात्रा से छेड़छाड़ और पिटाई की। वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त बीएस जायसवाल ने बताया कि आरोपी छात्र…

Read More