बजट बनाते समय मोदी सरकार ने नहीं किया दिमाग का प्रयोग: लालू

बजट बनाते समय मोदी सरकार ने नहीं किया दिमाग का प्रयोग: लालू

नई दिल्ली: राजद प्रमुख लालू यादव ने बृहस्पतिवार को पेश हुए आम बजट को अब तक का सबसे फ्लॉप बजट बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने इसको बनाते समय दिमाग का प्रयोग नहीं किया गया।  इसके साथ ही लालू ने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह लोगों से छल करके सत्ता में आई है इसलिए प्रकृति भी इनका साथ नहीं दे रही और इस बार बारिश भी कम हो रही है। लालू ने कहा कि बजट के नाम पर मोदी सरकार ने देश की भोली-भाली जनता…

Read More

आसान नहीं होगी भाजपा के नए मुखिया की राह

झेलनी होगी चुनौती दिल्ली की राजनीति में अपना पांव जमाना नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए आसान नहीं होगा। उनके सामने जहां अपने पार्टी के नेताओं की गुटबाजी को कुंद करने की चुनौती होगी वहीं, आम आदमी पार्टी के आधार को भी खत्म करना अहम होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से सामंजस्य भी बिठाना होगा। वहीं दिल्ली की राजनीति में हावी पंजाबी और वैश्य नेताओं की चुनौती भी झेलनी होगी। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सतीश उपाध्याय को अध्यक्ष की कुर्सी सौंप कर दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा…

Read More

विदेशी कंपनी के नाम पर बिजनेसमैन से 25 लाख ठगे

विदेश कंपनी से मिलता-जुलता नाम साइबर शातिरों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जालसाजों ने नोएडा के एक व्यापारी के कारोबार की जानकारी ई-मेल हैक कर जुटाई और फिर असली कंपनी से मिलते-जुलते नाम की फर्जी कंपनी बनाकर सौदा तय कर लिया। इन जालसाजों ने व्यापारी से नेट बैंकिंग के जरिए 25 लाख रुपये की रकम बंगलूरू और लंदन बैंक के खातों में ट्रांसफर करा ली। व्यापारी को इस धोखाधड़ी का पता तब चला, जब असली कंपनी के अधिकारियों से उसकी बातचीत हुई। पुलिस के मुताबिक आरके…

Read More

अमित शाह बने भाजपा के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली: अमितशाह ने भाजपा के नए अध्यक्ष की कमान संभाल ली है। भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर आज मुहर लगा दी गई। राजनाथ सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अमित शाह के नेतृत्व में शानदार सफलता हासिल की है। वह संगठनिक क्षमता के धनी हैं।   इस प्रैस-कांफ्रैंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर लाल जोशी और नितिन गडकरी शामिल थे।

Read More

आ गया रेल बजट, इन वादों का क्या होगा?

खुल गया वादों का पिटारा रेल बजट पेश किया जा चुका है। पिछले बजट की तरह इस बार भी कई वादों का पिटारा आम जनता के सामने आ चुका है, लेकिन कई योजनाएं पर अब भी ‌स्थिति साफ नहीं हुई है। मंगलवार को रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने कुछ और नए वादों की झड़ी लग दी है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर के यात्री अभी भी कई सुविधाओं से महरूम हैं। क्या नरेंद्र मोदी सरकार का पहला रेल बजट दिल्ली एनसीआर की जनता की इन उम्मीदों पर खरा उतरेगा? आ गया रेल बजट,…

Read More

शंकराचार्य ने साईं मंदिर पर फिर दिया विवादित बयान, कहा चढ़ावे में आता है काला धन

शंकराचार्य ने साईं मंदिर पर फिर दिया विवादित बयान, कहा चढ़ावे में आता है काला धन

नई दिल्ली: द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने साईं को लेकर फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शिरडी के साईं मंदिर में काला धन चढ़ावे में आता है। उन्होंने कहा कि शिरडी में चढ़ाया जा रहा धन गलत तरीके से कमाया गया काला धन है। उसे गरीबों ने नहीं चढ़ाया है। शिरडी में जो भी बड़ा चढ़ावा होता है वह अमीरों और रईसों की ओर से चढ़ाया गया कालाधन है। जो दान के जरिए कर से बचने या अपने धन को सफेद करने दिया जाता है।…

Read More

DU ने जारी की तीसरी कट ऑफ सूची, कई कॉलेजों ने बंद किया दाखिला

DU ने जारी की तीसरी कट ऑफ सूची, कई कॉलेजों ने बंद किया दाखिला

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की 54 हजार सीटें तेजी से भर रही हैं और कई कालेज घोषत तीसरी कट ऑफ सूची में सामान्य श्रेणी में ज्यादातर स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश बंद कर चुके हैं। हालांकि, छात्रों के लिए अभी उम्मीदें बाकी हैं क्योंकि हिन्दू और लेडी श्रीराम कॉलेज सहित 25 कॉलेज बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम के लिए खुले हैं, जबकि इंग्लिश ऑनर्स पाठ्यक्रम 18 कॉलेजों में उपलब्ध है। कट ऑफ में गिरावट हालांकि ज्यादा नहीं रही। हिन्दू कॉलेज, जहां बी.कॉम ऑनर्स के लिए दूसरी कट ऑफ 97-99.5 प्रतिशत रही, वहीं…

Read More

PM मोदी ने लिया एक और अहम फैसला

PM मोदी ने लिया एक और अहम फैसला

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से सत्ता में आए हैं उन्होंने कठोर फैसले ही लिए है। वहीं मोदी के अलग फैसलों की सूची अब और लंबी हो गई है। हाल ही में मोदी ने एक ओर नया फैसला लिया है कि जब भी अब उनकी सवारी दिल्ली में निकलेगी तो आम लोगों की सवारी से छेड़छाड़ नहीं होगी, यानी कि यातायात सामान्य रहेगा। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले भी लीक से हटकर कई फैसले लिए हैं। चाहे वो सचिवों से सीधा संवाद हो या फिर भाई भतीजावाद से…

Read More

मेहर के चक्कर में सुनंदा की मौत? SC पहुंचा मामला

‘सीबीआई या एनआईए करें जांच’ सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को कांग्रेस सांसद व पूर्व कानून मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की होटल के कमरे में हुई रहस्यमयी मौत के मामले की जांच की मांग की गई है। अदालत से किसी स्वतंत्र एजेंसी सीबीआई या एनआईए को जांच करने का निर्देश जारी करने और कोर्ट की ओर से निगरानी करने की मांग की गई है। सर्वोच्च अदालत में इस मसले पर वकील राजारमन की ओर से याचिका तब दायर की गई। जबकि इस मामले में एम्स के चिकित्सक सुधीर…

Read More

मोदी ने जनता को अच्छे दिन लाने का लॉलीपाप देकर गुमराह किया: केजरीवाल

मोदी ने जनता को अच्छे दिन लाने का लॉलीपाप देकर गुमराह किया: केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के सयोंजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़कर गलती की। अपने चाचा मुरारीलाल की रस्म पगड़ी में शामिल होने आए केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमें दिल्ली, हरियाणा व पंजाब पर ही फोकस रखना चाहिए था। केजरीवाल ने माना कि दिल्ली में कुर्सी छोड़कर गलती की, वहां सरकार चलानी चाहिए थी। इसके साथ ही केजरीवाल ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा…

Read More