बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का मुद्दा अब यूरोप तक पहुंच गया है। नीदरलैंड के राजनेता गीर्ट वाइल्डर्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुए हिंसा की निंदा की। उन्होंने इसे भयानक बताया और हिंसा को जल्द समाप्त करने का भी आह्वान किया। दरअसल, बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में कुछ खास लोगों के एक वर्ग के लिए आरक्षण प्रणाली के खिलाफ जुलाई के मध्य से छात्रों के विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। हिंसा के बीच ढाका में हिंदू समुदाय के दो नेताओं ने बताया कि हिंदुओं के कई मंदिरों,…
Read MoreCategory: Delhi
कोचिंग सेंटर मामले ने लिया राजनीतिक रंग, दंगे करवाना चाहती है भाजपा बोले संजय राउत
दिल्ली कोचिंग हादसे पर राजनीति शुरू हो गई है। शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने दिल्ली हादसे पर कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और इसमें आरोप-प्रत्यारोप नहीं होना चाहिए। उन्हें सोचना चाहिए कि ये हादसा क्यों हुआ? अगर सरकार का कोई प्रतिनिधि प्रदर्शन कर रहे छात्रों से जाकर मुलाकात करता तो अच्छी बात होती, लेकिन अभी तक किसी जनप्रतिनिधि ने ऐसा नहीं किया है। संजय राउत ने पीएम मोदी को घेरा संजय राउत ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया की चिंता करते…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट मनीष सिसोदिया की दलीलों पर आज करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामलों में आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जमानत देने का अनुरोध करते हुए दलील दी कि वह 16 महीनों से जेल में हैं। उनके खिलाफ मुकदमे में पिछले साल अक्तूबर से अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है। शीर्ष कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड 29 जुलाई की वाद सूची के मुताबिक, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ सिसोदिया की याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।…
Read Moreआप विधायक और पार्षद कमिश्नर को हटाने के लिए एलजी सचिवालय पर करेंगे प्रदर्शन
राजेंद्र नगर में हुए हादसे के बाद दिल्ली की सियासत भी तेज हुई है। आम आदमी पार्टी के विधायक और पार्षद सोमवार दोपहर एक बजे एलजी सचिवालय पर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर को हटाने की मांग को लेकर किया जाएगा। नालों की सफाई न करने पर अफसरों पर कार्रवाई की मांग की। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने डिवीजनल कमिश्नर से मंगलवार तक जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी है। इस हादसे के लिए…
Read Moreहाथरस भगदौड़ मामले वाली याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार, हाईकोर्ट जाने की दी सलाह
हाथरस भगदड़ की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया। 2 जुलाई को हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई थी। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि यह एक परेशान करने वाली घटना है, लेकिन वह इस मामले पर विचार नहीं कर सकती और हाईकोर्ट ऐसे मामलों से निपटने के लिए सशक्त न्यायालय है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि…
Read Moreउत्तराखंड के पांच रणबांकुरो ने माँ भारती की सुरक्षा में न्योछार किए अपने प्राण, सीएम धामी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने दी श्रदांजलि
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दे दिया। जवानों के बलिदान से देवभूमि में शोक की लहर है। शाम को बलिदानियों के पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचाए गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बलिदानियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी और सेना के अधिकारियों ने बलिदानियों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवानों के पार्थिव शरीर उनके घर भेजे जाएंगे।पूर्व सीएम व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक बृज भूषण गैरोला, डीएम, एसएसपी…
Read Moreदिल्ली के एक अस्पताल में वर्षो से चल रहा था किडनी कारोबार का गोरखधंधा, अब हुई कानूनी कार्रवाई शुरू
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत व बांग्लादेश में चल रहे अंतरराष्ट्रीय किडनी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार बांग्लादेशियों समेत सात को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन मरीजों को बाउन-डाउन किया गया है। किडनी डोनर व प्राप्तकर्ता दोनों की बांग्लादेशी होते थे और नोएडा व दिल्ली के अस्पतालों में गैरकानूनी रूप से प्रत्यारोपण किया जाता था। आरोपी डोनर को साढ़े तीन लाख रुपये देते थे और प्राप्तकर्ता से 20 से 22 लाख रुपये लेते थे। बताया जा रहा है कि किडनी रैकेट…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले में आज होगी सुनवाई, गड़बड़ी सहित 38 याचिकाए शामिल
विवादों में घिरी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट-यूजी) से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। इनमें 5 मई को हुई परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप वाली तथा परीक्षा फिर से कराने का निर्देश देने की मांग वाली याचिकाएं शामिल हैं। केंद्र और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA),जो नीट- यूजी आयोजित करती है, ने हाल ही में शीर्ष अदालत को बताया कि परीक्षा को रद्द करना “अनुत्पादक” होगा और बड़े पैमाने पर किसी भी सबूत के अभाव में लाखों ईमानदार उम्मीदवारों को “गंभीर रूप से खतरे में”…
Read Moreअग्निवीरो के लगातार संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले क्यों बढ़ रहे है ? इसकी गंम्भीरता से हो जाँच :रिटायर्ड कर्नल रोहित चौधरी
देश में इन दिनों सेना की अग्निपथ स्कीम जबरदस्त चर्चा में है। संसद से लेकर सोशल मीडिया तक अग्निवीरों का मु्द्दा जम कर उठाया जा रहा है। अभी हाल में पंजाब के अग्निवीर अजय सिंह की शहादत के बाद उनके नेक्स्ट टू किन यानी परिजनों को मुआवजा राशि देने को लेकर संसद में खूब बवाल मचा। इसी बीच दो और अग्निवीरों की मौत की खबरें आ गईं। अभी एक साल में ही तकरीबन 20 अग्निवीरों की मौत हो चुकी है। हाल ही में आगरा में एयरफोर्स परिसर में अग्निवीर ने…
Read Moreकिसानो के लिए यह ड्रोन वरदान साबित होगा, किसान घर बैठे कर पाएगे आधुनिक कृषि
इस आधुनिक युग में कृषि के क्षेत्र में भी नित दिन नई नई तकनीक को विकसित किया जा रहा है । अब किसान के सारे काम ड्रोन करेगा। इसके उपयोग से वह घर बैठे खेतों में बीज की बुआई से लेकर कीटनाशकों के छिड़काव, खेतों की निगरानी समेत अन्य काम कर सकेगा। उसे तपती गर्मी या सर्द रातों में खेतों में काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रगति मैदान में हॉल नंबर 12 वा 12 ए में आयोजित पुलिस एंड ड्रोन एक्सपो में इस एग्रीकल्चर ड्रोन का प्रदर्शन हुआ। कंपनी…
Read More