सरकार ने बदला नियम, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ 65 साल में होंगे सेवानिवृत्त

नई दिल्ली सीडीएस – फोटो सरकार ने थल सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना के सेवा नियमों में बदलाव किए हैं। इनके सेवा नियमों में संशोधन किया गया है। संशोधन के बाद तीनों सेवाओं के प्रमुखों में से जिन्हें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में नियुक्त किया जाएगा उनकी सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष होगी। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के लिए तय किए गए ड्यूटी चार्ट के मुताबिक, सीडीएस प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले परमाणु कमान प्राधिकरण के सदस्य भी होंगे। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार सैन्य नियमावली, 1954 में बदलाव किए गए…

Read More

ऑस्ट्रिया में नियुक्त भारतीय राजदूत को वापस बुलाया गया, वित्तीय अनियमितताओं का है आरोप

 नई दिल्ली भारतीय राजदूत रेनू पाल – फोटो : Twitter विदेश मंत्रालय ने धन और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों में फंसी ऑस्ट्रिया में नियुक्त भारतीय राजदूत रेनु पाल को वापस बुला लिया है। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने मंत्रालय को आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया था। मंत्रालय ने नौ दिसंबर को उनका ट्रांसफर मुख्यालय कर दिया था और उनके प्रशासनिक व वित्तीय अधिकारों के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी थी। बताया जा रहा है कि रेनू ने अपने नाम पर 15 लाख रुपए का अपार्टमेंट किराए पर लिया…

Read More

शक्ति परीक्षण से पहले अभी बाकी हैं ये पांच बड़े सवाल

नई दिल्ली महाराष्ट्र में क्या देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बची रहेगी? अगर वे नहीं तो कौन करेगा सत्ता पर कब्जा? कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना मिलकर क्या भाजपा को रोक पाएंगे? इन सवालों के जवाब 30 नवंबर को प्रस्तावित विश्वास मत से मिल जाएंगे। लेकिन तब तक इंतजार करने की जरूरत शायद न पड़े, उससे पहले अध्यक्ष का चुनाव काफी चीजें स्पष्ट कर सकता है। सबसे महत्वपूर्ण, यह सामने आ जाएगा कि क्या फडणवीस के पास जरूरी बहुमत है। महाराष्ट्र की 288 सीटों की विधानसभा में एनसीपी ने 54 सीटें…

Read More

भाजपा ने दिल्ली में उतारी दिग्गजों की फौज

नई दिल्ली चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी विधानसभा में चुनावी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने अपने दिग्गज नेताओं की फौज उतार दी है। नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के शहरी केंद्र प्रमुख सम्मेलन में सांसद ही नहीं, कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी जीत के चुनावी मंत्र के साथ दिल्ली सरकार को आड़े हाथ लिया। भाजपा के 6 हजार से अधिक पदाधिकारी इस सम्मेलन में शरीक हुए। उन्होंने सम्मेलन स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि…

Read More

चिदंबरम ने खराब सेहत का हवाला देकर मांगी जमानत, सुनवाई कल

नई दिल्ली पी चिदंबरम (फाइल फोटो) पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया मनी लॉड्रिंग मामले में स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत मांगते हुए बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ के समक्ष याचिका पेश कर इस पर तत्काल सुनवाई की मांग की। पीठ ने गुरुवार को उचित अदालत के समक्ष मामले को सूचीबद्ध किया। चिदंरबम ने आईएनएक्स मीडिया मनी लांड्रिंग मामले में अपनी मुख्य जमानत याचिका के जरिए ही अंतरिम राहत की याचिका दायर…

Read More

यूरोपीय संघ के सांसदों ने कहा- अनुच्छेद 370 भारत का आंतरिक मामला

 नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आए यूरोपीय संघ (ईयू) के सांसदों ने बुधवार को कहा कि अनुच्छेद 370 भारत का आंतरिक मामला है और वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वह देश के साथ खड़े हैं। घाटी के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन यूरोपीय संघ के 23 सांसदों के शिष्टमंडल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने आतंकवादियों द्वारा पश्चिम बंगाल के पांच मजदूरों की हत्या किए जाने की घटना की निंदा भी की। फ्रांस के हेनरी मेलोसे ने कहा, ‘अनुच्छेद 370 की बात करें,…

Read More

आतंकियों की हिट लिस्ट में शामिल हैं पीएम मोदी, विराट कोहली

नई दिल्ली नरेंद्र मोदी-विराट कोहली (फाइल फोटो) – फोटो : Instagram देशभर की कई बड़ी हस्तियां आतंकियों के निशाने पर हैं। इसका खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक खुफिया दस्तावेज में हुआ है। आतंकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक सहित भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को निशाना बना सकते हैं। खुफिया दस्तावेज के अनुसार ऑल इंडिया लश्कर-ए-तैयबा नाम का आतंकी संगठन देश में बड़े आतंकी हमले की…

Read More

चलती ट्रेन में भी दर्ज होगी एफआईआर, अभी व्यवस्था दिल्ली-यूपी में

नई दिल्ली केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय जीआरपी की वेबसाइट व मोबाइल एप सहयात्री लांच करते हुए अब यात्री चलती ट्रेन में एफआईआर दर्ज करा सकेंगे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में बृहस्पतिवार शाम को जीआरपी की वेबसाइट व मोबाइल एप सहयात्री लांच की। इस वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। साथ ही अपनी शिकायत व सुझाव भी एप के जरिये दे सकेंगे। रेलवे डीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह व्यवस्था जल्द ही पूरे देश में लागू होगी। फिलहाल यह व्यवस्था यूपी…

Read More

वीआरएस पूरा पैकेज, इससे ज्यादा लाभ की मांग बेमानी : सुप्रीम कोर्ट

 नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सेवानिवृत्ति और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति में फर्क, दोनों एक समान लाभ के हकदार नहीं शीर्ष कोर्ट ने बदला हाईकोर्ट का फैसला, कहा- अतिरिक्त लाभ और सुविधा की मांग दुर्भाग्यपूर्ण और बेजा है उच्चतम न्यायालय ने यह टिप्पणी आईएफसीआई से स्वैच्छिक सेवानिृवत्ति लेने वाले कर्मचारियों के मामले में की सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) कंप्लीट पैकेज होता है। कर्मचारियों द्वारा इसके अतिरिक्त लाभ और सुविधा की मांग करना दुर्भाग्यपूर्ण और बेजा है। जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस केएम जोसफ की पीठ ने कहा,…

Read More

‘सहमति’ से साथी बनना फिर अचानक प्रेम संबंध तोड़ना, अपराध नहीं : हाईकोर्ट

 नई दिल्ली शारीरिक संबंध होने के बावजूद किसी के साथ प्रेम संबंध अचानक खत्म करने को अपराध नहीं माना जा सकता। पहले ना का मतलब ना होता था और हां का मतलब हां, लोग स्वीकारने लगे हैं। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप से बरी हुए शख्स को राहत देते हुए की है। न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने कहा कि आरोपी को बरी करने के फैसले में कोई त्रुटि नहीं है। किसी के साथ सहमति से शारीरिक संबंध बनाना कानून में अपराध नहीं है। प्रेम संबंध…

Read More