निर्भया के दरिंदों के सभी विकल्प समाप्त, नए डेथ वारंट पर सुनवाई आज

नई दिल्ली निर्भया के दरिंदों में से एक पवन कुमार गुप्ता की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को खारिज कर दी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसी के साथ चारों दरिंदों पवन गुप्ता, अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा और मुकेश सिंह के सभी विकल्प खत्म हो चुके हैं। पवन की दया याचिका लंबित होने के चलते ही तीन मार्च को होने वाली दरिंदों की फांसी टल गई थी। वहीं, पवन की अर्जी खारिज होने के साथ ही तिहाड़ जेल प्रशासन ने फांसी की नई तारीख…

Read More

हिंसा की आग में 79 घर और 327 दुकानें राख : दिल्ली सरकार

नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने दंगों में हुए जान-माल के नुकसान का आकलन कर लिया है। दंगों के दौरान 79 घर और 327 दुकानें राख हो गईं। 168 मकानों में भारी आगजनी हुई। अब तक 41 मृतकों की पहचान हो गई है, जबकि 422 घायलों का दिल्ली के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सरकार ने दंगा पीड़ितों को करीब 25 लाख रुपये तात्कालिक मदद मुहैया कराई है। मीडिया से वार्ता में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को बताया कि सरकार ने दंगा प्रभावित क्षेत्र में 18 एसडीएम व रात…

Read More

उमर अब्दुल्ला लोक व्यवस्था के लिए खतरा : जम्मू-कश्मीर प्रशासन

 नई दिल्ली/श्रीनगर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत नजरबंदी के निर्णय को सही ठहराया है। प्रशासन ने हलफनामा देकर कहा है कि उमर अब्दुल्ला अब भी लोक व्यवस्था के लिए खतरा बने हुए हैं। जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस इंदिरा बनर्जी की पीठ ने उमर की नजरबंदी को चुनौती देने वाली उनकी बहन सारा अब्दुल्ला पायलट की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर पांच मार्च, गुरुवार को सुनवाई की तारीख तय कर दी। पीठ के समक्ष श्रीनगर के जिला…

Read More

घर में घुसकर मेरे और कर्मचारियों से मारपीट की गई : अधीर रंजन

नई दिल्ली कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि उनके दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार शाम को हमला किया गया। सांसद ने दावा किया है कि उनके और दफ्तर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। यह हमला करीब साढ़े पांच बजे किया गया। सांसद के स्टॉफ ने कहा है कि हमलावर घर में घुसे और तोड़फोड़ की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उनकी पिटाई की। मामले के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।वहीं, इस मामले पर दिल्ली पुलिस…

Read More

शाहीन बाग में धारा 144 लागू,प्रदर्शन करने या एकत्रित होने की अनुमति नहीं

नई दिल्ली उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कई दिन चली खौफनाक हिंसा के बाद अब जिंदगी आहिस्ता-आहिस्ता अपने कदम बढ़ाने लगी है। धारा-144 के बीच हिंसाग्रस्त इलाके में चहल-पहल दिखने लगी है। तनाव वाले इलाकों में ज्यादातर दुकानें खुल गई। वहीं शाहीन बाग में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही नागरिकता कानून के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच यहां धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां पढ़ें हर अपडेट शाहीन बाग में धारा 144 लागू पुलिस ने शाहीन बाग में एक बैनर लगाया है, जिसमें आईपीसी की धारा 144 लागू…

Read More

पाकिस्तानी सेना अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र,जिनेवा में ब्रोकन चेयर स्मारक के पास लगे पोस्टर

Pakistan Army Epicenter of International Terrorism banner in Geneva Switzerland स्विटजरलैंड में पाकिस्तान सेना को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र बताने वाला एक पोस्टर लगाया गया है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 43वें सत्र के दौरान जिनेवा में ब्रोकन चेयर स्मारक के पास लगे पोस्टर में लिखा है कि पाकिस्तानी सेना अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र है। Switzerland: A banner reading ‘Pakistan Army Epicenter of International Terrorism’ was put up near Broken Chair monument in Geneva, during the ongoing 43rd session of the United Nations Human Rights Council बता दें कि इससे…

Read More

दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या हो गई 42, जबकि 300 से ज्यादा अस्पतालों में भर्ती हालात हो रहे हैं सामान्य

 नई दिल्ली राजधानी के हिंसाग्रस्त इलाकों में हालात सामान्य हो रहे हैं लेकिन दहशत व तनाव कायम है। हालांकि, शुक्रवार को शिव विहार इलाके में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके साथ दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई, जबकि 300 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। दिल्ली पुलिस ने अब तक 148 एफआईआर दर्ज की हैं। 630 लोगों को पकड़ा है, जिसमें कुछ की गिरफ्तारी भी हुई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा के लिए 7000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।…

Read More

कन्हैया पर चलेगा देशद्रोह का केस, केजरीवाल सरकार ने दी अनुमति

नई दिल्ली जेएनयू नारेबाजी विवाद मामले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत अन्य आरोपियों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने के लिए अनिवार्य अनुमति शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने प्रदान कर दी। दिल्ली पुलिस ने सरकार की अनुमति के बिना ही देशद्रोह व अन्य धाराओं में 14 जनवरी 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया था। सरकारी अनुमति न होने के कारण आरोप पत्र सुनवाई एक साल से लगातार टल रही थी। अदालत ने दिल्ली सरकार को 19 फरवरी को फटकार लगाते हुए अनुमति देने या नहीं देने पर निर्णय लेने…

Read More

‘नमस्ते ट्रंप’ का जलवा, 180 चैनलों पर 4.6 करोड़ लोगों ने देखा कार्यक्रम

नई दिल्ली इस कार्यक्रम का 180 से अधिक टीवी चैनलों ने सजीव प्रसारण दिखाया। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भव्य आयोजन को पूरे भारत में कुल मिलाकर 116.9 करोड़ मिनट तक देखा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में हुए कार्यक्रम ‘नमस्ते ट्रंप’ को टेलिविजन पर भी खूब देखा गया। प्रमुख रेटिंग एजेंसी बार्क द्वारा सरकार से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को यह कार्यक्रम…

Read More

बैंक 1 मार्च, 2020 से कई बड़े बदलाव,केवाईसी नहीं कराने पर बैंक खाता बंद हो सकता है

नई दिल्ली इन बदलावों में 2,000 रुपये के नोट धीरे-धीरे बंद होना और एटीएम कार्ड यानी डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव भी शामिल हैं। दो दिन बाद यानी 1 मार्च, 2020 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ये नए बदलाव आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी से सीधे जुड़े हुए हैं। अगर आपका खाता एसबीआई में है तो आप पर भी इसका असर पड़ सकता है। केवाईसी नहीं कराने पर बैंक खाता बंद हो सकता है। इसके अलावा, इन बदलावों में 2,000 रुपये के…

Read More