भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में 52 महीनों से चल रहा सीमा तनाव सुलझ गया है। दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर चली कवायद के बाद एलएसी पर गश्त और सैन्य तनाव घटाने पर सहमति बनी है। दोनों देशों के बीच हुए समझौते को लेकर विशेषज्ञों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला का कहना है कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गश्त व्यवस्था के समझौते से दोनों देशों के बीच तनाव कम होने की संभावना है। मई 2020 में पूर्वी…
Read MoreCategory: Delhi
भारत की आर्थिक और राजनीतिक भूमिका पश्चिम एशिया में बेहद महत्वपूर्ण : इस्राइली राजदूत अजार
भारत में इस्राइल के राजदूत रुवेन अजार ने पश्चिम एशिया में आर्थिक और राजनीतिक दोनों रूप से भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस्राइल के भारत के साथ अच्छे संबंध हैं और उसे भारत द्वारा आत्मरक्षा के लिए दिए गए समर्थन से प्रोत्साहन मिला है। भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध: अजार भारत से इस्राइल की उम्मीदों के बारे में पूछे जाने पर अजार ने कहा, ‘भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। हमें इस तथ्य से प्रोत्साहित हैं कि भारत ने आत्मरक्षा के हमारे अधिकार का समर्थन किया है। मेरा…
Read Moreदुनिया के लिए डिजिटल इंडिया क्रांति बन रही है मिसाल : प्रोफेसर पॉल माइकल रोमर
भारत तकनिकी का इस्तेमाल करते हुए शिखर की ओर अग्रसर । नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर पॉल माइकल रोमर ने भारत की डिजिटल क्रांति सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इसके माध्यम से लोगों के जीवन को न सिर्फ आसान और सरल बनाया है, बल्कि दुनिया के सामने भी एक मिसाल पेश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया पहल को 1 जुलाई, 2015 को लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को हाई-स्पीड इंटरनेट नेटवर्क से जोड़ना और डिजिटल साक्षरता में सुधार करना है। भारत की…
Read Moreभारत रहे सावधान : कनाडा के लिए जासूसी करते है कई खालिस्तानी समर्थक : संजय वर्मा
भारत और कनाडा के तनाव भरे रिश्ते के बीच कनाडा में वापस बुलाए गए भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि खालिस्तानी चरमपंथी और आतंकवादी कनाडा सुरक्षा खुफिया सेवा (सीएसआईएस) के जासूस हैं। सीटीवी न्यूज को दिए गए साक्षात्कार में राजदूत संजय कुमार वर्मा ने कनाडा सरकार पर खालिस्तानी चरमपंथियों को प्रोत्साहित करने का भी आरोप लगाया है। ‘खालिस्तानी चरमपंथियों को किया जा रहा प्रोत्साहित’ भारतीय राजदूत ने कहा, खालिस्तानी चरमपंथियों को हर समय प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह मेरा आरोप है, मैं यह भी जानता हूं…
Read Moreभारतीय सेना में महिलाओ को अच्छा अवसर, ख़ुफ़िया और इंजीनियर क्षेत्र में बना सकती है करियर
देश के लिए कुछ खास कर गुजरने का जज्बा रखने वाले पुरुष व महिलाए अब सेना में बड़चढ़कर भाग ले रहे है । रक्षा क्षेत्र की दुनिया बदल रही है। पहले इस क्षेत्र को पुरुष प्रधान माना जाता था। ऐसा इसलिए, क्योंकि सामाजिक और शारीरिक समस्याओं के चलते लाओं की भागीदारी इस क्षेत्र में नाममात्र की ही थी। अब लाएं सिर्फ चिकित्सा सेवाओं में ही नहीं, बल्कि लड़ाकू त्रकाओं, पायलट, इंजीनियरिंग, साइबर सुरक्षा, खुफिया अन्य तकनीकी तथा प्रशासनिक सेवाओं में भी पुरुषों से 1 से कंधा मिलकर चल रही हैं।…
Read Moreपर्यटक और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा, पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों को दिवाली का तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने पटना से पश्चिम चंपारण (बेतिया) जाने वाली सड़क के (एनएच 139) चौड़ीकरण का निर्णय है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 1712.33 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी गयी है। इस योजना के कारण अब पटना से बेतिया जाने वाले लोगों की यात्रा सुगम हो जायेगी। 25 अंडरपास और एक रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा गुरुवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि एनएच 139W…
Read Moreदिल्ली की कंपनी ने हिमाचल को की घटिया किस्म के तेल की सप्लाई, अब कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी
हिमाचल में दिल्ली बेस्ड एक नामी कंपनी का सरसों और सोयाबीन ऑयल खाने लायक नहीं पाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो हफ्ते पहले सोलन जिले के दाड़लाघाट, बद्दी से तेल के सैंपल लेकर सीटीएल कंडाघाट भेजे थे। जांच में दोनों तरह का तेल अनसेफ निकाला। सोयाबीन ऑयल मिक्स-ब्रांडेड भी पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सरसों, सोयाबीन ऑयल में प्रयोग होने वाली सामग्री की मात्रा नहीं है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मानकों के अनुसार भी तेल तैयार नहीं किया गया है। विभाग ने दुकानदारों…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा पंजाब को दी चेतावनी, वायु प्रदूषण के आदेश का सख्ती से हो पालन
वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट लगातार सख्त है। शीर्ष अदालत ने हरियाणा सरकार को पिछले आदेश का पालन नहीं करने पर फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो वह हरियाणा के मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना का मामला दर्ज करेगी। 23 अक्तूबर को पेश होने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने के दोषी पाए गए अधिकारियों पर मुकदमा नहीं चलाने पर बुधवार को हरियाणा और पंजाब सरकारों को फटकार लगाई। साथ ही राज्य के मुख्य सचिवों को 23 अक्तूबर को पेश होने…
Read Moreपीएम ट्रुडो की कार्यशैली पर मीडिया ने उठाए सवाल, दुनिया के सामने आया असली चेहरा
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कबूलनामे के बाद उनकी अपने ही देश में आलोचना होने लगी है। खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों के शामिल होने का आरोप का सिर्फ खुफिया जानकारी के आधार पर लगाने वाले बयान के बाद पीएम ट्रूडो की कार्यप्रणाली पर कनाडाई पत्रकार डैनियल बॉर्डमैन ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ट्रूडो बातें कुछ और कहते हैं और करते कुछ और हैं। अक्सर ऐसा देखा गया कि वह जो कहते हैं, उसे करते नहीं हैं। वह हमेशा कहते…
Read Moreटाटा समूह विनिर्माण क्षेत्र में पैदा करेगा पांच लाख नौकरियां : चेयरमैन
टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि उनका समूह अगले पांच वर्षों में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी और संबंधित उद्योगों से जुड़े विनिर्माण क्षेत्र पांच लाख नौकरियां पैदा करेगा। इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट की एक संगोष्ठी में बोलते हुए टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि यदि भारत विनिर्माण क्षेत्र में नौकरियां पैदा नहीं कर सकता तो वह विकसित राष्ट्र होने के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, “… सेमीकंडक्टर में हमारे (टाटा समूह के) निवेश, प्रीसीजन मैन्यूफैक्चरिंग, असेंबली, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी और…
Read More