दार-ए-सलाम: तंजानिया के उत्तरी शहर आरूशा में कल शाम विपक्षी पार्टी चाडेमा की चुनावी रैली में हुए बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता एडवेरा सेंसो ने बताया कि आरूशा के सावेतो इलाके में आयोजित चुनावी रैली में विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष फ्रीमैन बोवे द्वारा लोगों को संबोधित करने के दौरान मंच के काफी करीब हुए बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया…
Read MoreCategory: International News
श्रीलंका: सीमा उल्लंघन के आरोप में आठ भारतीय मछुआरें गिरफ्तार
रामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसेना ने कल समुद्री क्षेत्र में सीमा उल्लंघन के आरोप में आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कुछ मछुआरों के हवाले से कहा गया है कि भारत और श्रीलंका के बीच विवादित काचाथिवू द्वीप के पास मछली पकड़ रहे आठ मछुआरों को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को पार कर जाने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना अधिकारियों ने गिरफ्तार कर उनकी दो नावों को भी जब्त कर लिया है। बाद में उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंका स्थित तलाई मन्नार ले जाया गया। हालांकि…
Read Moreलंदन: मस्जिद में हमला, पुलिसकर्मी सहित चार घायल
लंदन: ब्रिटेन के बॄमघम शहर में एक मस्जिद में घुसकर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर एक पुलिसकर्मी समेत चार लोगों को छुरा मारकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार शनिवार की रात अधिकारयों को शहर के वार्ड एवं इलाके मस्जिद में बुलाया गया था। सूचना मिलने तक हमलावर ने चार लोगों को घायल कर दिया था जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस शक के आधार पर एक 32 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत…
Read Moreलाखों की जमा पूंजी को खा गए दीमक
बीजिंग: चीन में एक महिला ने अपने ही घर में बड़े मेहनत से 65,000 डॉलर की रकम रखी थी, लेकिन इनको दीमक खा गए। गुआंगदोंग प्रांत के शुंदे की रहने वाली इस महिला ने पैसे घर की एक ड्राअर में प्लास्टिक बैग में रखे थे। दीमकों ने एक नोट भी नहीं छोड़ा और 65,240 डॉलर की रकम को पूरी तरह से खत्म कर दिया। ये पैसे इस महिला के बच्चों ने उसे छह महीने पहले दिए थे। उसने पैसों को बैंक में जमा कराने की बजाय उसने घर में ही…
Read Moreपाक विस्फोट में शामिल थी महिला आत्मघाती बम हमलावर?
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में महिला विश्वविद्यालय की बस और एक अस्पताल पर हुए भीषण हमले में आज मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक घटना में महिला आत्मघाती बम हमलावर शामिल थी। प्रतिबंधित संगठन लश्करे झांगवी ने कल हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा कि उन्होंने यह हमला सुरक्षा बलों द्वारा उनके गुट के खिलाफ मारे गये छापे के जवाब में मारे गए। उल्लेखनीय है कि सरदार बहादुर खान महिला विश्वविद्यालय पर हुए हमले में…
Read Moreपाकिस्तान के महिला विश्वविद्यालय में दो बम धमाके
क्वेटा: पाकिस्तान के क्वेटा में एक बाद एक 2 धमाकों ने दहला कर रख दिया। ये धमाका महिला विश्वविद्यालय के अंदर हुआ जिसमें कई छात्राएं बुरी तरह घायल हो गई। बताया जा रहा है कि एक धमाका विश्वविद्यालय के अंदर हुआ और दूसरा धमाका महिला विश्वविद्यालय की बस में हुआ है। सभी घायलों को क्वेटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में कई छात्राएं और विश्वविद्यालय के कर्मचारी मौजूद थे।
Read Moreईरान में राष्ट्रपति चुनाव के मतों की गिनती शुरू, हसन रूहानी की बढ़त
ईरान:शुक्रवार को ईरान में हुए राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। सुबह तक हुई कुल मतों की गिनती में हसन रूहानी ने 51 प्रतिशत मत हासिल कर बढ़त बना रखी है। वहीं अब तक की मतों की हुई गिनती में 17 प्रतिशत मत हासिल कर तेहरान के मेयर मोहम्मद बाकर कालिबफ दूसरे स्थान पर हैं और कट्टरपंथी परमाणु वार्ताकार सईद जलीली कलीबाफ से कुछ मतों से पीछे तीसरे स्थान पर हैं। यदि रूहानी ने ऐसा ही अंतर बनाए रखा तो वे अपने प्रतिद्वंदियों को शिकस्त देने में कामयाब…
Read Moreभारतीय वंशज हैं ब्रिटेन के प्रिंस विलियम
लंदन: आज एक चौंकना वाला तथ्य सामने आया है। भारत में कई सालों तक हुकूमत करने वाले अंग्रेजों ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनका कोई राजा भारतीयों का अंशज होगा। आज इंग्लैंड के राजवंश के साथ भारतीयों का नाम भी जुड़ गया है। इससे पहले ब्रिटेन के राजवंश में अब तक किसी के भी पूर्वज भारतीय नहीं हुए। हाल ही में ड्यूक ऑफ कैंब्रिज, प्रिंस विलियम के डीएनए टेस्ट ने यह साबित किया है कि वे भारतीय वंशज हैं। उनकी मां प्रिंसेस डायना भारतीयों की कोख का ही बीज…
Read Moreस्नोडेन के हो सकते हैं चीन के खुफिया तंत्र से संबंद्ध: अमेरिका
वाशिंगटन:अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा संस्था द्वारा वैब की कई बड़ी कंपनियों के उपभोक्ताओं पर नजर रखने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम का खुलासा करने वाले एडवर्ड स्नोडेन के चीन की खुफिया एजेंसियों से संबंद्ध हो सकते हैं । अमेरिकी सरकार ने स्नोडेन पर आरोप लगाया है कि चीन सरकार के साथ काम करने के कारण हो सकता हे कि स्नोडेन ने यह खुफिया जानकारी जाहीर की है। स्नोडेन एक अमेरिकी नागरिक है और वर्तमान में हांग कांग में छिपा हुआ है। रिपब्लिकन कांग्रेसी पीटर किंग ने कहा इस संदेह…
Read Moreचीन कब भेजेगा जवाब?
दिल्ली: भारत के ओल्डी बेग क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा घुसपैठ करने और चीन के बार-बार घुसपैठ करने की हरकत का क्या कोई ठोस हल निकलेगा। लिहाजा भारत सरकार की ओर से इसके लिए चीन से बाचतीच भी की है, लेकिन अभी तक चीन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। सीमा रक्षा सहयोग समझौते के मसौदे पर भारत के सुझावों पर चीन ने अभी तक अपना उत्तर भारत को नहीं सौंपा है। लद्दाख क्षेत्र में चीनी सैनिकों के अतिक्रमण से पहले मार्च महीने में बीजिंग ने समझौते का…
Read More