उत्तरीपश्चिम पाकिस्तान में आतंकियों ने अर्धसैनिक सुरक्षाबल पर किया हमला

उत्तरीपश्चिम पाकिस्तान में आतंकियों ने अर्धसैनिक सुरक्षाबल पर किया हमला

पेशावर:उत्तरीपश्चिम पाकिस्तान में आतंकवादियों ने अर्धसैनिक सुरक्षाबल पर हमला करते हुए उसके 6 जवानों को मार दिया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को भारी मात्रा में असला बारूद से लैस आतंकवादियों ने उत्तरीपश्चिम पाकिस्तान के सीमावर्ती पुलिस दल पर हमला कर दिया जिसमें करीब 6 सुरक्षा कर्मियों के मारे जाने व 7 अन्य के घायल होने की खबर है। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात को पेशावर जिले में किशन गंगा चेकपोस्ट के पास हुए हमले के बाद से अर्धसैनिकबल खसदर के तीन सैनिक लापता हैं। सुरक्षाबल के जवानों और…

Read More

अमेरिका में कृपाण रखने वाले दंपति को सिनेमा हॉल से किया बाहर

अमेरिका में कृपाण रखने वाले दंपति को सिनेमा हॉल से किया बाहर

वाशिंगटन: अमेरिका के कैलीफोर्निया में एक सिख दंपति को कृपाण रखने के लिए सिनेमा हॉल से बाहर कर दिया गया। सिख दंपति ने इसके बाद सिनेमा हॉल संचालित करने वाली कंपनी एएमसी थिएटर्स से कहा है कि वह उनसे माफी मांगे। एएमसी थिएटर्स ने यह कहते हुए अपने निर्णय को जायज ठहराया है कि उसने अमेरिका और कनाडा में संचालित होने वाले अपने 347 थिएटर्स में किसी भी तरह का हथियार लेकर जाना प्रतिबंधित किया है। कंपनी का कहना है कि सुरक्षा कर्मियों ने जब पाया कि मनजोत करीब साढ़े…

Read More

खुर्शीद आज से शुरू करेंगे सिंगापुर यात्रा

खुर्शीद आज से शुरू करेंगे सिंगापुर यात्रा

सिंगापुर: विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद आज से अपनी पहली सिंगापुर यात्रा शुरू करेंगे। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय के अनुसार खुर्शीद 3 से 5 जुलाई के बीच सिंगापुर में होंगे। वह सिंगापुर के विदेश मंत्री और कानून मंत्री के.शनमुगम के न्यौते पर यहां आ रहे हैं। खुर्शीद के साथ इस दौरे में भारतीय विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। खुर्शीद आज सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लोंग, ‘एमाइरेटस’ वरिष्ठ मंत्री गोह चोक तोंग और उप प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वय मंत्री एवं गृह मंत्री…

Read More

इंडोनेशिया के असेह में आये भूकंप में 22 मरे, 210 घायल

इंडोनेशिया के असेह में आये भूकंप में 22 मरे, 210 घायल

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में मंगलवार को असेह में आये भूकंप के झटकों में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 22 हो गयी है। बुधवार को आपदा संस्था के एक अधिकारी ने 6.1 की तीव्रता से आये भूकंप से हुई क्षति के बारे में बताते हुए मरने वालो की पुष्टि की। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्था के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो ने टेक्स्ट सन्देश के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 22 लोग मारे जा चुके हैं और घायलों की संख्या 210 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि हजारों इमारतें और…

Read More

ब्रिटेन में भारतीय को उम्रकैद

ब्रिटेन में भारतीय को उम्रकैद

लंदन: ब्रिटेन में पत्नी की हत्या करने वाले एक भारतीय व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उसने पिछले साल सितंबर में पत्नी की हत्या की थी। समाचार पत्र ‘द मिरर’ के अनुसार, स्टैफोर्ड क्राउन कोर्ट ने 33 वर्षीय देवेंद्र सिंह को अपनी पत्नी चार्लोट स्मिथ (41) की हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने उसे लगातार 16 साल तक पैरोल नहीं देने का भी प्रावधान किया है। देवेंद्र पर पिछले साल तीन सितंबर को स्टैफोर्डशायर में लीक के नजदीक…

Read More

अमेरिकी सांसदों ने की भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य को सम्मानित करने की मांग

अमेरिकी सांसदों ने की भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य को सम्मानित करने की मांग

वाशिंगटन: अमेरिकी सांसदों ने कैलिफोर्निया राज्य से, अमेरिकी कांग्रेस के पहले भारतीय सदस्य दलीप सिंह सौंद को कैलिफोर्निया हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का अनुरोध किया है। ऐमी बेरा के नेतृत्व में कैलिफोर्निया के 14 कांग्रेस सदस्यों ने राज्य के गवर्नर जेरी ब्राउन को एक पत्र लिखकर कहा कि सौंद ‘‘मानव एवं नागरिक अधिकारों और एशियाई-अमेरिकी समुदाय के अगुआ’’ थे। सांसदों ने पत्र में लिखा, ‘‘ऐसे समय में जब हम आव्रजन नीति में व्यापक सुधार के लिए काम कर रहे हैं, कैलिफोर्निया हॉल ऑफ फेम में शामिल कर कैलिफोर्निया…

Read More

आस्ट्रेलिया में केविन रूड होंगे नये प्रधानमंत्री

आस्ट्रेलिया में केविन रूड होंगे नये प्रधानमंत्री

कैनबरा: आस्ट्रेलिया में सत्तारूढ लेबर पार्टी में आज हुए चुनावों में प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड को पूर्व नेता केविन रूड के हाथों मिली शिकस्त के बाद हुए बेहद तेजी से घटे नाटकीय घटनाक्रम में पार्टी ने नये प्रधानमंत्री के रूप में श्री रूड के नाम को स्वीकृति दे दी। इस चुनाव में श्री रूड को मिली जीत से पता चलता है कि वह लोगों के बीच अधिक लोकप्रिय है और प्रधानमंत्री पद पर उनकी वापसी से लगभग तीन माह बाद देश में होने वाले आम चुनावों में लेबर पार्टी को फायदा…

Read More

चीनी नेता ने बनाए नौकरानी से यौन संबंध, पहुंचे जेल

चीनी नेता ने बनाए नौकरानी से यौन संबंध, पहुंचे जेल

बीजिंग: यौन उत्पीड़ऩ मामले में फंस चुके चीन की सत्तारढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व नेता लेई झेंगकेऊ को रिश्वत लेने के मामले में 13 वर्ष जेल की आज सजा सुनाई गई। चीन के योंगिग क्षेत्र के कम्युनिस्ट पार्टी सचिव रह चुके झेंगकेऊ को इससे पहले अपनी 18 वर्षीय नौकरानी के साथ यौन संबंध बनाते समय वीडियो पर पकड़ा गया था। यह वीडियो क्लिप गत वर्ष नवंबर में देश के इंटरनेट पर फैल गई थी। लेई को उनके पद से इसके बाद बर्खास्त कर दिया गया था और पिछले महीने उन…

Read More

सरबजीत के बाद पाकिस्तान में एक और भारतीय कैदी की हत्या!

सरबजीत के बाद पाकिस्तान में एक और भारतीय कैदी की हत्या!

लाहौर: लाहौर में वीरवार को सरबजीत सिंह के बाद एक और भारतीय कैदी की अस्पताल में मौत हो गई। भारतीय कैदी की हत्या की आशंका से फिलहाल इनकार नहीं किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अमृतसर के पास के एक गांव के रहने वाले जाकिर मुमताज को बीमार होने पर बुधवार को जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि 50 वर्षीय मुमताज की संदिग्ध दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। हालांकि उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम होने के बाद…

Read More

ब्रिटेन जाने के लिए भारतीयों को देने होंगे 3000 पौंड

लंदन: भारत और छह अन्य देशों के नागरिकों को ब्रिटेन में अपने रिश्तेदारों और मित्रों से मिलने जाने के लिए इस वर्ष नवंबर से तीन हजार पौंड चुकाने होंगे। ब्रिटेन ने एशिया और अफ्रीका के छह देशों के नागरिकों पर यह प्रावधान लागू किया है। इनमें भारत, पाकिस्तान, बंगलादेश, श्रीलंका, नाइजीरिया और घाना शामिल है। प्रायोगिक तौर पर शुरू किए गए इस प्रावधान के तहत इन देशों के नागरिकों को ब्रिटेन की यात्रा करने के लिए जमानत के तौर पर तीन हजार पौंड नकद जमा कराने होंगे। इन देशों के…

Read More