इस्लामाबाद: पाकिस्तान की एक अदालत ने आज सुरक्षा चिंताओं को नामंजूर करते हुए पुलिस को पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ को बलूच नेता अकबर बुगती की हत्या के मामले की सुनवाई के लिए 30 जुलाई को पेश करने का निर्देश दिया। पुलिस ने दक्षिणी पश्चिमी शहर क्वेटा की आतंकवाद विरोधी अदालत में मुशर्रफ के खिलाफ शुरूआती आरोपपत्र दाखिल किया था और कहा था कि पूर्व शासक को सुरक्षा खतरों के चलते पेश नहीं किया जा सकता। न्यायाधीश मोहम्मद इस्माइल बलूच ने आरोपपत्र को स्वीकार कर लिया लेकिन सुरक्षा चिंताओं…
Read MoreCategory: International News
चुमार में आमने-सामने थी भारत-चीन की सेना
नई दिल्ली: चीनी सैनिकों के 17 जून को भारतीय क्षेत्र में ‘‘अतिक्रमण’’ और निगरानी कैमरे हटाने के बाद लद्दाख के चुमार इलाके में भारत और चीन की सेना ‘‘आमने-सामने’’ आ गई थी । ये कैमरे बाद में चीनी सेना ने वापस कर दिए थे । अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चुमार में भारत के रणनीतिक बढ़त की स्थिति में होने और चीनी पक्ष की तरफ कुछ ‘‘संवेदनशीलता’’ होने को देखते हुए ‘‘चीनी गश्ती दल वहां इलाके में घुस आए और भारतीय गश्ती दल के साथ आमना-सामना होने की स्थिति…
Read MoreHC ने दिया मुशर्रफ के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की स्वदेश वापसी के बाद मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं इसी क्रम में इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने लाल मस्जिद आपरेशन मामले में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किये जाने का आज आदेश दिया। इस्लामाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश नूरूल हक कुरैशी ने मुकदमा दर्ज किये जाने का आदेश दिया। हाईकोर्ट में यह याचिका हारून रशीद ने दायर की थी। याचिका में हारून ने अपने पिता और दादी की हत्या में जनरल मुशर्रफ के शामिल होने…
Read Moreस्नोडेन को लेकर चीन से ‘बेहद निराश’ है अमेरिका
वाशिंगटन: अमेरिका ने खुफिया जानकारी लीक करने वाले एडवर्ड स्नोडेन के हांगकांग भाग जाने के बाद उसे अमेरिका के हवाले नहीं करने को लेकर चीन से अपनी निराशा इजहार करते हुए कहा कि इससे आपसी संबंध कमजोर हुए हैं। व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया है कि वार्षिक व्यापक वार्ता के लिए वाशिंगटन पहुंचे वरिष्ठ चीनी अधिकारियों के साथ मुलाकात में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने स्नोडेन मामले को लेकर अपनी ‘निराशा और चिंताएं’ व्यक्त की। वार्ता में शामिल प्रमुख अमेरिकी अधिकारियों में एक उप विदेश मंत्री विलियम बन्र्स…
Read Moreनई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया जुलाई के अंत में यूरेनियम की बिक्री पर दूसरे दौर की वार्ता करेंगे। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पैट्रिक सकलिंग ने कहा कि वार्ता के दौरान प्रयास प्रभावी सुरक्षा मानकों की स्थापना पर होगा ताकि यह सुनिश्चित हो कि ऑस्ट्रेलियाई यूरेनियम का उपयोग शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए हो।
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया जुलाई के अंत में यूरेनियम की बिक्री पर दूसरे दौर की वार्ता करेंगे। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पैट्रिक सकलिंग ने कहा कि वार्ता के दौरान प्रयास प्रभावी सुरक्षा मानकों की स्थापना पर होगा ताकि यह सुनिश्चित हो कि ऑस्ट्रेलियाई यूरेनियम का उपयोग शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए हो। सकलिंग ने कहा कि यूरेनियम की बिक्री का व्यावसायिक ब्योरा अंतत: कंपनियों को तय करना है। ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने कहा, ‘‘दूसरा दौर माह के अंत में होगा। पहला दौर मार्च में हुआ था जब वार्ता बहुत अच्छी…
Read Moreदूध पीते हुए बच्चे ने दांत से काटा, तो मां ने दिए 90 जख्म
पेइचिंग: चीन में एक मासूम को दूध पीते हुए दांत से काटने की ऐसी सजा मिली कि उसका सारा चेहरा ही बिगड़ गया। 8 महीने के बच्चे ने यह जानबूझ कर तो नहीं नहीं किया। परंतु उसकी मां से यह बर्दाश न हुआ और उसने गुस्से होकर उसे कैंची से 90 जगहों पर जख्म दे डाले। जिया बाओ नाम के इस बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं, उसे 100 से ज्यादा टांके लगे हैं। डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक, पूर्वी चीन के जिंग्याशू प्रांत में यह…
Read Moreपाक में तीन बम धमाके, गिरी मस्जिद की छत
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के हैदराबाद शहर में आज सुबह 15 मिनट के अंदर सिलसिलेवार तीन बम धमाके हुए। इन धमाकों में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। खबर के मुताबिक सिंध प्रांत के हुसैनाबाद जिले में स्थित हैदराबाद शहर में हुए इन तीन सिलसिलवार बम धमाकों में पहला धमाका सुबह पांच बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निशाना बनाकर किया गया था। बम को पुलिस अधिकारी के कार्यालय में फेंका गया था जिससे दीवार में छह फुट चौड़ा छेद बन गया है। इससे पास के घरों की…
Read Moreबिहार की जनता नीतीश को मुआफ नहीं करेगी: मोदी
पटना: जेडीयू के एनडीए से नाता तोड़ देने के बाद आज पहली बार भारतीय जनता पार्टी के चुनाव संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हवा निकाली। नीतीश पर निशाना साधते हुए गुजरात के गांधी नगर से टेली कान्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘बिहार की जनता नीतिश कुमार की ओर से किए गए धोखों को कभी मुआफ नहीं करेगी। मोदी ने कहा कि जेडीयू ने भारतीय जनता पार्टी की अपेक्षा…
Read Moreअभी पुनर्वास केंद्र में ही रहेंगी पेरिस….
लंदन: आत्महत्या की कोशिश के बाद पेरिस जैक्सन अभी अस्पताल में ही हैं। हालांकि खबर है कि चिकित्सक माइकल जैक्सन की मृत्यु के मामले पर चल रही सुनवाई के खत्म होने तक पेरिस को अस्पताल में ही रखना चाहते हैं। पिछले महीने ही 15 वर्षीय पेरिस को अपनी कलाई काटकर आत्महत्या करने की कोशिश के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। फिलहाल उनका इलाज कैलिफोर्निया के यूसीएलए मेडिकल सेंटर में चल रहा है। रडार ऑनलाइन के अनुसार, खबरों में कहा गया है कि चिकित्सकों की राय में सुनवाई तक…
Read Moreस्नोडेन को शरण देने के लिए तैयार हुए निकारागुआ और वेनेजुएला
मनागुआ/काराकास (निकारागुआ/वेनेजुएला): अमेरिकी खुफीया जानकारी को लीक करने के आरोप में मास्को हवाईअड्डे के पारगमन क्षेत्र में अटके पड़े एडवर्ड स्नोडेन के लिए निकारागुआ और वेनेजुएला एक उम्मीद की किरण लेकर आए है। जानकारी के मुताबिक निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरा ने स्नोडेन को शरण देने के लिए हामी भर दी है। आपको बता दें कि जासूसी का आरोप झेल रहे स्नोडेन पिछले कई दिनों से मास्को हवाईअड्डे पर फंसे हुए हैं और किसी राष्ट्र द्वारा मदद का इंतजार कर रहे हैं। वेनेजुएला के…
Read More