वाशिंगटन: अमेरिकी खुफिया विभाग के पूर्व एजेंट एडवर्ड स्नोडेन के पिता लोन स्नोडेन ने उम्मीद जताई है कि उनके पुत्र को राजनीतिक शरण दिए जाने संबंधी रुस के निर्णय को लेकर परस्पर तकरार के बीच अमेरिका के दबाव के बावजूद रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन अपने रुख पर अडिग रहेंगे। लोन की यह टिप्पणी उस समय सामने आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस मुद्दे को लेकर मास्को शिखर सम्मेलन में पुतिन के साथ बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। लोन ने रायटर के साथ…
Read MoreCategory: International News
ईद के मौके पर इंडोनेशिया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जकार्ता: इंडोनेशिया में आज लाखों मुसलमानों ने ईद मनाई, जबकि एक मंदिर पर हुए बम हमले के बाद देश में बौद्ध स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस त्योहार को मनाने के लिए दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश में पिछले एक हफ्ते से लोग अपने परिवारों के पास पहुंच रहे थे। इंडोनेशिया उन मुस्लिम देशों में से एक है जहां सबसे पहले ईद समारोहों की शुरूआत हुई है। लोग मस्जिदों में सेवा कार्य कर तथा लजीज व्यंजनों के साथ रमजान के महीने को अलविदा कर रहे हैं।…
Read Moreपाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को किया तलब
इस्लामाबादः पाकिस्तान ने बुधवार को एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब कर भारत में अपने उच्चयोग की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए कहा। मीडिया में नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के समक्ष प्रदर्शन की खबर आने के बाद पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, नई दिल्ली में बुधवार को हमारे उच्चायोग और पाकिस्तान हाउस (उच्चायुक्त के आवास) के सामने कुछ प्रदर्शनकारी जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।…
Read Moreहैवान बाप, बिस्तर गीला करने पर बच्चे को उतारा मौत के घाट
सऊदी: बच्चे अक्सर बिस्तर गीला कर देते हैं। इसलिए माता-पिता उनके प्रति अधिक सावधानी बरततें हैं। परंतु सऊदी में एक व्यक्ति ने तो बिस्तर गीला करने पर अपने बच्चे को मार ही डाला। जी हां, इस बाप ने अपने पांच साल के बेटे फैजल को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्यूंकि वह बिस्तर गीला कर देता था। हालांकि पिता का कहना हैं कि वह सिर्फ बच्चे को अच्छी आदतें सीखाना चाहता था। जानकारी के मुताबिक, बाप ने बच्चे को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। अस्पताल…
Read Moreराष्ट्रद्रोह मामले में मुशर्रफ के सहयोगियों से पूछताछ
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मुख्य जांच एजेंसी ने घोर राष्ट्रद्रोह के मामले में पूछताछ के मकसद से पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के कई सहयोगियों को बुलाया है। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज, उनके प्रधान सचिव खालिद सईद, पूर्व कानून सचिव अजमल मियां तथा सात अन्य को साल 2007 में मुशर्रफ द्वारा आपातकाल लगाए जाने के संबंध में नोटिस जारी किया है। समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के अनुसार सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रद्रोह के मामले की जांच के निर्णायक दौर में पहुंचने के बाद मुशर्रफ के…
Read Moreअमेरिका को आतंकवाद पर हावी रहने की जरूरत: ओबामा
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अमेरिका को आतंकवाद पर हावी बने रहने की जरूरत है क्योंकि अलकायदा के शीर्ष स्तर के नेतृत्व को खत्म करने के बावजूद चरमपंथ अभी कायम है। ओबामा ने समाचार चैनल एनबीसी को दिए साक्षात्कार में यह टिप्पणी की। उनसे हाल ही में अलकायदा के हमले की आशंका के मद्देनजर उत्तरी अफ्रीका और पश्चिम एशिया मे अमेरिकी दूतावासों एवं वाणिज्य दूतावासों को बंद किए जाने को लेकर सवाल किया गया था। उन्होंने कहा, ‘हम हर तरह की सावधानी बरत रहे हैं। हमने…
Read Moreचीन में डेयरी उत्पादक कंपनियों पर भारी जुर्माना
शंघाई: चीन ने जहरीले दूध विवाद में अपनी जांच के बाद विश्व की छह बडी डेयरी उत्पादक कंपनियों पर मूल्य निर्धारण और प्रतिस्पर्धा रहित कार्यप्रणाली अपनाने के आरोपों में ग्यारह करोड़ अमेरिकी डालर (673.75 करोड रूपए) का जुर्माना ठोंक दिया है। उच्चाधिकार प्राप्त नेशनल डेवलपमेंट एण्ड रिफार्म कमीशन (एनडीआरसी) ने आज इस क्षेत्र में सक्रिय मिड जानसन, डानोन, न्यूजीलैंड की अग्रणी डेयरी उत्पाद कंपनी फांटेरा, उच्च डेयरी को आपरेटिव फ्रिजल एण्ड कैम्पिना और हांगकांग में सूचीबद्ध बायोस्टाइम इंटरनेशनल होल्डिंग शामिल है। एनडीआरसी द्वारा इस जुर्माने को समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ सर्वाधिक…
Read Moreपाकिस्तान, भारत के डीजीएमओ ने की हॉटलाइन पर बात
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पांच भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद नियंत्रण रेखा पर उपजे तनाव को कम करने के मकसद से आज हॉटलाइन पर बात की। पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने ‘नियंत्रण रेखा पर भारत के हालिया आरोपों के बाद पैदा हुई स्थिति पर चर्चा के लिए एक विशेष हॉटलाइन स्थापित की है।’ अधिकारी ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना के डीजीएमओ ने मजबूती के साथ और स्पष्ट रूप से भारत के…
Read Moreआज हैं हिरोशिमा पर परमाणु हमले की 68वीं बरसी
हिरोशिमा : जापान के हिरोशिमा शहर में अमेरिका द्वारा परमाणु बम गिराए जाने की 68वीं बरसी के मौके पर आज बड़ी संया में लोग एकत्र हो रहे हैं। यहां पर मंगलवार सुबह के समय पीड़ितों और इस भयावह त्रासदी को याद करने के लिए बुजुर्ग, पीड़ितों के रिश्तेदार, सरकारी अधिकारी और विदेशी प्रतिनिधि उपस्थित होंगे। सुबह के समय पीड़ितों की याद में मौन भी रखा जाएगा। अमेरिका ने छह अगस्त, 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा शहर पर बमबारी की थी। माना जाता है कि उस साल दिसंबर…
Read MorePics: चार साल का बच्चा ‘बाबी ट्फ्स’ फिर बना मेयर
वाशिंगटन: अमेरिका के छोटे शहर डोसैट ने लगातार दूसरे साल भी अपने नन्हें मेयर ‘बाबी ट्फ्स’ को अपना मेयर निर्वाचित किया है। सिनेसोटा प्रांत का छोटा शहर डोसैट हर साल अपना मेयर एक उत्सव ‘टेस्ट आफ डोसैट’ के दौरान चुनता है। यहां एक टोपी में उम्मीदवारों के नाम पर्ची पर लिखकर डाले जाते हैं। कोई भी व्यक्ति एक डालर देकर टोपी में नाम डाल सकता है। मेयर के रूप में बॉबी का पहला साल काफी सफल रहा। इस दौरान उसने समर वॉक से 750 डॉलर (45 हजार रुपये) इकट्ठा किए।…
Read More