बीजिंग: उत्तर पश्चिम चीन में तेज बारिश के बाद आई बाढ़ में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हैं। शंघाई प्रांत के वुलान प्रांत में कल भारी बारिश हुई जिसके कारण घाटियों में भारी बाढ़ आ गई। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार, पर्वत के किनारे लगाए गए कुछ अस्थायी तंबू नष्ट हो गए हैं। इन तंबुओं में 60 निर्माण कर्मचारियों को रखा गया था। एजेंसी ने कहा कि लापता तीन लोगों की खोज जारी है। हाल ही में पूर्वोत्तर और दक्षिणी…
Read MoreCategory: International News
बातचीत के जरिए मुद्दों का हल निकाल सकते हैं भारत, पाकिस्तान
वाशिंगटन: कश्मीर पर अपनी नीति में कोई बदलाव न होने का जिक्र करते हुए अमेरिका ने कहा है कि उसके विचार से, भारत तथा पाकिस्तान अपने मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझा सकते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेन साकी ने कल कहा ‘‘हमारी स्थिति अभी भी वही है, हम लोग मानते हैं पाकिस्तान और भारत बातचीत के जरिए मुद्दों पर काम कर सकते हैं और हम लोग हमेशा ही इसे प्रोत्साहित करते हैं।’’ उन्होंने कहा ‘‘कश्मीर पर हमारी नीति नहीं बदली है। हम लोग अभी भी मानते हैं कि…
Read Moreमिस्र में कैदियों की मौत: मून ने किया जांच का आह्वान
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने मिस्र में पुलिस की हिरासत में करीब तीन दर्जन कैदियों की मौत की घटना की ‘पूर्ण जांच’ का आह्वान किया है। बान की मून के प्रवक्ता मार्टिन नेसिर्की ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव कैदियों की मौत की खबरों से बहुत व्यथित हैं। इन कैदियों को काहिरा में अलग अलग जेलों में स्थानांतरित किया जा रहा था। उन्होंने बताया ‘बान की मून ने इस घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए पूर्ण जांच का आह्वान किया है।’ अधिकारियों ने…
Read Moreमर चुकी महिला को डाक्टरों ने जिंदा किया!
मेलबोर्न: आस्ट्रेलिया के डाक्टरों ने एक ऐसी महिला की जिंदगी बचा ली जो 42 मिनट पहले मृत घोषित हो चुकी थी। इस महिला को हार्ट अटैक के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था जहां शीघ्र ही उसे मृतक करार दे दिया गया, लेकिन ऐसी हाईटैक मशीनों के जरिए जो दिमाग में खून की सप्लाई जारी रखती हैं। मेलबोर्न के डाक्टर उस महिला की धमनियों में खून का रास्ता खोलने में कामयाब रहे और इससे महिला के दिल की धड़कनें भी लौट आईं। पीड़ित महिला वैनीसा तानासियो 41 साल…
Read Moreचीन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 105
बीजिंग: चीन के उत्तर-पूर्व और दक्षिण पूर्व क्षेत्रों में विनाशकारी बाढ़ से पिछले एक सप्ताह के दौरान 105 लोगों की मौत हो गई है। नागरिक मामलों के मंत्रालय का कहना है कि बाढ़ और तूफान में करीब 115 लापता बताए गए हैं। दक्षिण चीन के गुआंगदोंग और उत्तर-पूर्वी लियाओनिंग प्रांत में लगातार हुई बारिश की वजह से आई बाढ़ में 54 और 22 लोगों की मौत हुई है। जिलिन प्रांत में 15 और हेलोंगजियांग प्रांतों में तीन लोगों की मौत हुई है। पुनिंग शहर से मिली जानकारी के अनुसार वहां…
Read Moreबेनजीर भुट्टो हत्याकांड: मुशर्रफ पर आरोप तय, मिल सकती है मौत की सजा!
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ पर आज एक आतंकवाद रोधी अदालत ने 2007 में हुई पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में इलजाम लगाए। मुशर्रफ पिछले चार महीने से घर में नजरबंद हैं। सरकारी अभियोजक चौधरी मोहम्मद अजहर ने कहा कि मुशर्रफ पर हत्या, हत्या की साजिश रचने और उसमें मदद करने के इलजाम लगाए गए हैं। 70 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को भारी सुरक्षा घेरे में रावलपिंडी में न्यायाधीश हबीबुर रहमान की आतंकवाद रोधी अदालत में लाया गया। दोषी करार दिए जाने पर मुशर्रफ को…
Read Moreराबर्ट मुगोबे गुरूवार को लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ
हरारे: अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति राबर्ट मुगाबे गुरूवार को शपथग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में मुगाबे के प्रतिद्वंद्वी और जिम्बाब्वे के प्रधानमंत्री मोरगन जिम्बाब्वे के प्रधानमंत्री मोरगन त्सवानगिराई की ओर से उनकी जीत के खिलाफ दायर याचिका वापस ले लिए जाने के बाद अंतत: शपथग्रहण का मार्ग प्रशस्त हो गया। गत 31 जुलाई को संपन्न राष्ट्रपति चुनाव में मुगाबे को 61 प्रतिशत मत मिले थे जबकि त्सवानगिराइ को महज 34 मत हासिल हुए थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुगाबे छह बार देश के राष्ट्रपति…
Read More63 साल बाद मिलेंगे कोरिया के बिछुड़े परिवार
सोल: उत्तर कोरिया ने अपने एक बयान में बताया कि वह 1950-53 के कोरियाई युद्ध के दौरान बिछुड़े परिवारों के दोबारा मिलने के दक्षिण कोरिया के प्रस्ताव से सहमत हो गया है। उत्तर कोरिया का कहना हैं कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने का यह एक और कदम है। नार्थ कोरिया की अधिकृत कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि 4 अक्टूबर को इंटर कोरियाई समिट-2007 के वर्षगांठ के दौरान एक वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सभी बिछुड़े परिवारों को मिलाया जाएगा। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क गेअन-हे की…
Read Moreभारत के साथ जानबूझकर तनाव बढ़ा रही है पाक सेना
वाशिंगटन: अमेरिकी की एक प्रतिष्ठित विशेषज्ञ के अनुसार पाकिस्तानी सेना भारत के साथ शांति वार्ता को रोकने और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर अपने नियंत्रण को दिखाने के लिए जानबूझकर भारत के साथ तनाव बढ़ा रही है। अमेरिकी थिंक टैंक, दि हेरिटेज फाउंडेशन, की वरिष्ठ शोधार्थी लिजा कर्टिस ने कहा, ‘ऐसा संभव है कि पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान जानबूझकर तनाव बढ़ा रहा है ताकि वह शरीफ सरकार को यह दिखा सके कि भारत-पाकिस्तान संबंधों को वह नियंत्रित कर सकता है।’ उन्होंने कहा कि शायद पाकिस्तानी सेना प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को…
Read Moreचीन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 72 हुई
बीजिंग: उत्तर और दक्षिण चीन में विनाशकारी बाढ़ से पिछले कुछ दिनों में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोगों को बाढग़्रस्त इलाकों से बाहर जाना पड़ा है। दक्षिण चीन के गुआंगदोंग प्रांत में लगातार हुई बारिश की वजह से आई बाढ़ में नौ लोगों की जान चली गई। पुनिंग शहर से मिली जानकारी के अनुसार वहां आठ लोगों की मौत हुई है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी खबर में बताया कि जिलिन काउंटी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक…
Read More