सीरिया में हमले की चिंगारी अन्यत्र फैलगी : बोरोजेरदी

सीरिया में हमले की चिंगारी अन्यत्र फैलगी : बोरोजेरदी

दमिश्क: ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष अलेइद्दीन बोरोजेरदी ने कहा है कि सीरिया के खिलाफ किसी विदेशी हमले की चिंगारी समूचे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लेगी। बोरोजेरदी ने कल यहां एक प्रेस कांप्रेंस में कहा कि अमेरिका की अगुवाई में सीरिया के खिलाफ सैनिक कार्रवाई के प्रतिकूल परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि हम समझते हैं कि सभी क्षेत्रीय देशों को मिलकर सीरिया संकट का राजनीतिक समाधान निकालने के लिए प्रयत्न करने चाहिए।’ उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि आज इस्लामिक देश और…

Read More

इराक में बम विस्फोट, 47 ईरानियों की मौत

इराक में बम विस्फोट, 47 ईरानियों की मौत

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में असंतुष्ट ईरानियों के शिविर पर हुए मोर्टार हमले के बाद भडकी हिंसा में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है। संयुक्त राष्ट्र ने इराक की सरकार से असंतुष्ट ईरानियों के समूह खल्क ए मुजाहिदीन के शिविर पर हुए मोर्टार हमले की शीघ्र जांच कराने को कहा है। इराकी सुरक्षा बल के दो सूत्रों ने बताया कि ईरानी लोगों के समूह द्वारा यहां के अशरफ शिविर के पास स्थित एक पुलिस चौकी पर किए गए हमले के जवाब में सेना और विशेष…

Read More

तालिबान के साथ औपचारिक बातचीत नहीं : पाकिस्तान

तालिबान के साथ औपचारिक बातचीत नहीं : पाकिस्तान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने स्पष्ट किया है कि सरकार तालिबान के साथ फिलहाल कोई औपचारिक बातचीत नहीं कर रही है। जियो न्यूज ने कल अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने एक बयान में कहा है कि सरकार इस संबंध में एक नीति बनाने पर विचार कर रही है। तालिबान के साथ औपचारिक बातचीत को एक जटिल मुद्दा बताते हुये उन्होंने कहा कि सरकार इस संबंध में अपनी रणनीति तैयार कर रही है तथा सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेकर ही इस पर अमल…

Read More

भारतीय मूल के कारोबारी ने बंगला दुरूस्त करने पर खर्चे 5 करोड़ पाउंड

भारतीय मूल के कारोबारी ने बंगला दुरूस्त करने पर खर्चे 5 करोड़ पाउंड

लंदन: भारतीय मूल के कारोबारी ने लंदन के मध्य में स्थित अपने बंगले को नया रूप देने और उसकी साज-सज्जा पर पांच करोड़ पाउंड खर्च किए हैं। प्रकाश लोहिया ने मेफेयर इलाके में स्थित मकान को नया रूप देने के लिए इतिहासकारों, डिजाइनरों और शिल्पकारों की सेवा ली थी। लोहिया की संपत्ति दो अरब पाउंड आंकी गई है। लोहिया दुनिया के रसूखदारों में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने भारतीय मूल के मशहूर इस्पात कारोबारी लक्ष्मी निवास मित्तल की छोटी बहन से शादी की है। समाचार पत्र ‘द संडे टाइम्स’ के…

Read More

सीरियाः संयुक्त राष्ट्र रासायनिक हथियार जांच को मिली मंजूरी

सीरियाः संयुक्त राष्ट्र रासायनिक हथियार जांच को मिली मंजूरी

दमिश्क: राजधानी दमिश्क में सेना द्वारा पिछले सप्ताह रासायनिक हथियारों का प्रयोग किए जाने के आरोपों की जांच करने के लिए सीरिया ने आज संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों को अनुमति दे दी है । मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, निरस्त्रीकरण मामले पर संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष प्रतिनिधि एंजला कान की यात्रा के दौरान आज दमिश्क में सीरिया की सरकार और संयुक्त राष्ट्र के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत प्रोफेसर आके सेलस्टोर्म के नेतृत्व वाली संयुक्त राष्ट्र की टीम दमिश्क प्रांत में रासायनिक हथियारों के प्रयोग के…

Read More

पाकिस्तान में हिंसक घटनाएं, आठ लोगों की मौत

पाकिस्तान में हिंसक घटनाएं, आठ लोगों की मौत

कराची: पाकिस्तान के कराची में कल हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कराची के गुलशन इकबाल इलाके में सफारी पार्क के समीप गोलीबारी में अहले सुन्नत बल जमात संगठन के प्रवक्ता अकबर सईद फारूकी घायल हो गए। फारूकी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उन्होंनें दम तोड दिया। कराची के सुरजानी नगर में सेक्टर ए इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी…

Read More

दूसरे देशों के मामले में दखल देने से बाज आएं अमेरिका’

दूसरे देशों के मामले में दखल देने से बाज आएं अमेरिका’

मास्को: सीरिया के राष्ट्रपति बसर अल असद ने अमेरिका को सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप न करने की नसीहत देते हुए कहा है कि यदि वह ऐसी कोशिश करेगा तो उसे ‘असफलता’ के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगेगा। रूसी समाचार पत्र ‘इजवेस्तिया’ को दिए गए एक साक्षात्कार में असद ने कहा कि पश्चिमी देश सीरिया को अपनी कठपुतली बनाने में सफल नहीं होंगे। उन्होंने पश्चिमी देशों द्वारा रासायनिक हथियारों के प्रयोग के आरोप को आम समझदारी का अपमान बताया। असद ने साक्षात्कार में कहा कि पश्चिमी देशों को ‘दूसरे देशों…

Read More

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की परिक्रमा पर रोक हटाने की अर्जी खारिज

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की परिक्रमा पर रोक हटाने की अर्जी खारिज

लखनऊ: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश के विश्व हिन्दू परिषद.विहिप. की कल से शुर होने वाली 84..कोसी परिक्रमा पर लगाये गये प्रतिबंध के खिलाफ दायर जनहित याचिका आज खारिज कर दी। न्यायमूॢत एल के महापाल और न्यायमूॢत देवेंद्र कुमार उपाध्याय की खंडपीठ ने इस संबंध में प्रमोद कुमार द्वारा दायर जनहित याचिका खारिज कर दी। न्यायालय ने कहा कि वर्ष की इस अवधि के दौरान 84-कोसी यात्रा परंपरागत धार्मिक कार्यक्रम नहीं है. इसलिए सरकार के निर्णय पर कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जा सकती। जनहित याचिका…

Read More

LIVE PICS: लेबनान की मस्जिद में धमाका, 29 की मौत, 500 घायल

LIVE PICS: लेबनान की मस्जिद में धमाका, 29 की मौत, 500 घायल

त्रिपोली/लेबनान: लेबनान के त्रिपोली शहर में दो सुन्नी मस्जिदों के बाहर हुए शक्तिशाली कार बम विस्फोटों में आज 29 लोगों की मौत हो गई और 500 लोग घायल हो गए। लेबनान में वर्ष 1975 से 1990 के दौर में हुए गृह युद्ध के बाद किसी घटना में मरने वालों के लिहाज से यह सबसे बड़ा हादसा है। लेबनान रेड क्रॉस के निदेशक जॉर्जस केतानेह ने कहा, ‘‘कम से कम 29 लोगों की मौत हुई है और 500 लोग घायल हुए हैं। उनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है, वह…

Read More

सविता कांड से आयरलैंड ने लिया सबक, हुआ पहला कानूनी गर्भपात

सविता कांड से आयरलैंड ने लिया सबक, हुआ पहला कानूनी गर्भपात

लंदन: गर्भपात संबंधी नया कानून पारित होने के बाद उसके तहत आयरलैंड में पहला जीवनरक्षक गर्भपात किया गया। पिछले वर्ष आयरलैंड के एक अस्पताल द्वारा गर्भपात से इनकार करने के बाद भारतीय दंत-चिकित्सक सविता हलप्पानवार की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद देश में नया कानून बना है। देश में कानूनी तौर पर वैध पहला गर्भपात एक महिला का किया गया जिनके जीवन को उनके 18 सप्ताह के गर्भ से खतरा था। यह मामता 31 वर्षीय सविता के मामले जैसा ही था। दोनों मामलों में गर्भ की झिल्ली…

Read More