जनरल कयानी के बाद कौन ?

जनरल कयानी के बाद कौन ?

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी का कार्यकाल नवंबर में पूरा होने जा रहा है और यहां राजनीतिक हल्कों तथा सत्ता के गलियारों में उनके उत्तराधिकारी को लेकर शीर्ष जनरलों के नामों पर चर्चा हो रही है। असैन्य सरकार द्वारा सैन्य पदों पर नियुक्तियों को लेकर बीते समय में हुई मुश्किलों के मद्देनजर अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति को लेकर सबका ध्यान इस ओर है। चर्चा में कई नाम हैं और वर्तमान में फौज के लॉजिस्टिक स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हारून असलम इस दौड़ में सबसे…

Read More

‘दक्षिण एशिया में हथियारों की रेस से नाभिकीय युद्ध का खतरा’

‘दक्षिण एशिया में हथियारों की रेस से नाभिकीय युद्ध का खतरा’

लंदनः अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक अध्ययन संस्थान (आईआईएसएस) ने चेतावनी दी है कि दक्षिण एशिया और पाकिस्तान में परमाणु हथियारों की दौड से किसी भी किस्म के विवाद के नाभिकीय युद्ध का रूप लेने का खतरा बढ रहा है। परमाणु हथियार विकसित करने की दौड में ब्रिटेन से आगे निकलने के पाकिस्तान के मंसूबों की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए संस्थान ने भारत और पाकिस्तान से आपसी संवाद बेहतर बनाने का अनुरोध किया ताकि संकट की स्थिति में किसी किस्म की गलतफहमी न पैदा हो। संस्थान ने कहा कि भारत और पाकिस्तान…

Read More

अमेरिका न करे कार्रवाई तो हो सकता है हथियार सौंपने पर विचारः सीरिया

अमेरिका न करे कार्रवाई तो हो सकता है हथियार सौंपने पर विचारः सीरिया

मास्कोः सीरिया ने कहा है कि अगर अमेरिका उसके खिलाफ कार्रवाई की योजना को छोड़ देता है तो वह अपने रासायनिक हथियार उसको सौंपने की कार्रवाई पर विचार कर सकता है। समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका यदि उनके खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना पर विचार करना बंद करता है तो दमिश्क अपने रासायनिक हथियारों की जानकारी उसे देना शुरु कर देगा। उन्होंने कहा, यदि अमेरिका सचमुच क्षेत्र में शांति चाहता…

Read More

अफगानिस्तान: अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास विस्फोट

अफगानिस्तान: अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास विस्फोट

काबुल: अफगानिस्तान के हेरात शहर में आज अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से करीब 60 मीटर की दूरी पर हुए एक कार बम विस्फोट में सात नागरिक घायल हो गए। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच सुबह से मुठभेड़ जारी है। हेरात प्रांत के गवर्नर सैयद फजलुल्ला वहीदी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि परिसर के भीतर कोई आतंकवादी घुस पाने में सफल रहा है या नहीं। किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अक्सर तालिबान इस तरह के हमले करता रहता है। अमेरिकी दूतावास के एक…

Read More

यौन उत्पीडऩ मामला: भारतीय तकनीकी विशेषज्ञ को नौ महीने की जेल

यौन उत्पीडऩ मामला: भारतीय तकनीकी विशेषज्ञ को नौ महीने की जेल

वाशिंगटन: एक अमेरिका महिला के यौन उत्पीडऩ के मामले में एक भारतीय तकनीकी विशेषज्ञ को नौ महीने कारावास की सजा सुनाई गई है और सजा भुगतने के बाद उसे अमेरिका से निर्वासित करके भारत भेज दिया जाएगा। अमेरिका की जिला जज जॉन एच लेफकोव ने सॉफ्टवेयर सलाहकार श्रीनिवास एस एरामिल्ली को 5000 डॉलर जुर्माना भी लगाया है। अदालत एरामिल्ली का करार रद्द करने के सरकार के अनुरोध पर अगले बुधवार को सुनवाई करेगी। न्याय विभाग के अनुसार सुनवाई के दौरान मिले साक्ष्यों से साबित होता है कि 14 जून 2011…

Read More

9/11 बरसी: बेनगाजी में विदेश मंत्रालय कार्यालय में विस्फोट

9/11 बरसी: बेनगाजी में विदेश मंत्रालय कार्यालय में विस्फोट

बेनगाजी: लीबिया के दूसरे सबसे बडे शहर बेनगाजी में कल 9/11 की बरसी के मौके पर लीबिया के विदेश मंत्रालय के कार्यालय पर एक कार बम हमला हुआ जिसमें मंत्रालय की इमारत को थोडा नुकासान पहुंचा है। स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटकों से लदी कार विदेश मंत्रालय कार्यालय के पास छोड़ दी गई थी जिसमें पौ फटते ही विस्फोट हो गया। इसमें मंत्रालय की इमारत तथा आसपास की अन्य इमारतों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस बम के फटने…

Read More

ऑस्ट्रेलियाई चुनाव से भारत ने बहुत कुछ सीखा

ऑस्ट्रेलियाई चुनाव से भारत ने बहुत कुछ सीखा

मेलबर्न: भारतीय निर्वाचन अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में संपन्न संघीय चुनावों के पर्यवेक्षण के लिए एक अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन दौरा कार्यक्रम के तहत यहां की यात्रा की। दो सप्ताह के इस आदान-प्रदान कार्यक्रम का उद्देश्य देश में पूरी संघीय निर्वाचन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण करना और उसे समझना था। भारत के निर्वाचन आयोग के महानिदेशक अक्षय राउत ने बताया कि देश के लिए युवाओं, महिलाओं और शहरी आबादी आदि की चुनौती है। उन्होंने बताया ‘हमारे पास युवाओं, महिलाओं की समस्याएं हैं, इसलिए यहीं से शुरूआत करना बेहतर है।’ भारत में…

Read More

सीरिया के खिलाफ बयान पर आठ और देशो ने किए हस्ताक्षर

सीरिया के खिलाफ बयान पर आठ और देशो ने किए हस्ताक्षर

वाशिंगटन: कुवैत समेत आठ और देशों ने सीरिया की सरकार द्वारा कथित रूप से रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की भत्र्सना करने वाले बयान पर हस्ताक्षर किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस द्वारा आज जारी बयान में बताया गया है कि सीरियाई सरकार के खिलाफ कड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग करने वाले इस बयान पर हस्ताक्षर करने वाले देशों की संख्या अब 33 हो गई है। ह्वाइट हाउस ने कहा है, ‘हम बयान और रासायनिक हथियारों के विरोध में तथा बशर-अल-असद की सरकार को दंड देने के हमारे प्रयासों का…

Read More

भारत में कन्या भ्रूण हत्या को लेकर अमेरिकी सांसद चिंतित

भारत में कन्या भ्रूण हत्या को लेकर अमेरिकी सांसद चिंतित

वाशिंगटन: भारत में बढ़ती कन्या भ्रूण हत्याओं पर चिंता जाहिर करते हुए अमेरिकी सांसदों और विशेषज्ञों ने अमेरिकी सरकार से ऐसे घिनौने और नृशंस कृत्य पर रोक लगाने और बालिकाओं तथा महिलाओं के उत्पीड़ऩ को रोकने में भूमिका निभाने को कहा है। ‘भारत की लापता लड़कियां’ विषय पर कांग्रेस में एक चर्चा के दौरान सांसदों और विशेषज्ञों ने भारत से अपने नियमों को कड़ाई से लागू करने को कहा है। कई सांसदों और विशेषज्ञों का मानना था कि इन कन्या भू्रण हत्याओं के लिए ‘पेचीदा सामाजिक, आर्थिक ढांचा और सांस्कृतिक…

Read More

जहरीली शराब पीने से पाकिस्तान में 13 की मौत

जहरीली शराब पीने से पाकिस्तान में 13 की मौत

लाहौर: पाकिस्तान में जहरीली शराब पीने से कम से कम 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यान खान जिले में एक घर में कल एक पार्टी के दौरान यह घटना घटी। करीब 17 लोगों ने शराब पी और उसके बाद उनकी हालत बिगडऩी शुरू हो गई। उन्होंने समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 13 की मौत हो गई और बाकी अन्य की हालत गंभीर बताई जाती है।

Read More