चीन मलेशिया के साथ व्यापार सम्बन्ध बढ़ाएगा

चीन मलेशिया के साथ व्यापार सम्बन्ध बढ़ाएगा

क्वालालम्पुर: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने आज कहा कि उन्होंने और मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजक ने दोनों देशों के बीच सामरिक सांझेदारी बढ़ाने का निश्चय किया है, जिसका लक्ष्य आपसी सैनिक सहयोग को बढ़ावा देना और 2017 तक आपसी व्यापार को तीन गुना अधिक करना होगा। दोनों देश 2017 तक आपसी व्यापार को बढ़ाकर 160 अरब डॉलर तक पहुंचाएगे। चीन तथा मलेशिया के नेताओं ने यह घोषणा वाशिंगटन से राष्ट्रपति बराक ओबामा की चार एशियाई देशों की एक सप्ताह की यात्रा को स्थगित किए जाने की सूचना के तुरंत…

Read More

पाकिस्तान में Skype, WhatsApp पर पाबंदी

पाकिस्तान में Skype, WhatsApp पर पाबंदी

कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्काइप, व्हाट्सऐप तथा विबर को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस पर सोशल मीडिया में खूब नाराजगी जताई गई है। सिंध के मुख्यमंत्री कईम अली शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन मैसेजिंग एक्पीलकेशन को प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया। यह बैठक कानून एवं सीमा पर हालात की समीक्षा को लेकर बुलाई गई थी। बैठक के बाद प्रांत के सूचना मंत्री शरजील मेमन ने स्काइप, व्हाइट्सऐप, टैंगो तथा विबर को प्रतिबंधित किए जाने का ऐलान किया।

Read More

अरब देशों के साथ संबंध मजबूत करना चाहता है ईरान

अरब देशों के साथ संबंध मजबूत करना चाहता है ईरान

तेहरान: ईरान अरब देशों के साथ पारस्परिक सम्मान की नीति और सहयोग को बढ़ाना चाहता है। यह जानकारी ईरान के उप विदेश मंत्री ने सोमवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मुताबिक, अरब और अफ्रीकी मामलों के उप विदेश मंत्री होसीन अमीर-अब्दोल्लाहियान ने कहा, ‘‘ईरान और सऊदी अरब इलाके के दो मुख्य देश हैं और हमारे पारस्परिक संबंध, सहयोग और विचार-विमर्श इलाके एवं मुस्लिम जगत की कई समस्याओं को सुलझा सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि सऊदी अरब इसकी क्षमता और क्षेत्रीय मसलों में इसकी भूमिका की वजह से फारस की…

Read More

ब्रिटिश युद्ध नायक पहचान नहीं पाया ब्रैड पिट को

ब्रिटिश युद्ध नायक पहचान नहीं पाया ब्रैड पिट को

लंदन: हॉलीवुड के सुपर स्टार ब्रैड पिट के लिए उस समय आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब दुनिया के इस सर्वाधिक चर्चित चेहरे को एक ब्रिटिश युद्ध नायक पहचान नहीं पाया। इस युद्ध नायक ने पिट को बताया कि उन्होंने उनके (पिट के) बारे में सर्च इंजन गूगल में जानकारी हासिल करने की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि पिट फिल्मों में काम करते हैं। टेलीग्राफ की खबर में कहा गया है कि पिट ने 90 वर्षीय पीटर कम्फर्ट को दूसरे विश्व युद्ध पर बन रही अपनी एक फिल्म…

Read More

50 राज्यों मे आज से शुरू होगी ‘ओबामाकेयर’ बीमा की बिक्री

50 राज्यों मे आज से शुरू होगी ‘ओबामाकेयर’ बीमा की बिक्री

विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी के पुरजोर विरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रिय स्वास्थ्य रक्षा कानून के तहत आज 50 राज्यों में बीमा पालिसियों की बिक्री शुरू हो जाएगी। यह कानून राष्ट्रपति के दिल के इतने करीब है कि उन्होंने बजट में विपक्ष के अड़ंगे के कारण देश में आंशिक आर्थिक बंद हो जाने के बाद भी इस कानून को स्थगित करने से मना कर दिया। वर्ष 1960 में हेल्थ केयर विधेयक के बाद से यह अमेरिका का सबसे महत्वाकांक्षी कानून है। इस कानून के तहत हर अमेरिकी नागरिक…

Read More

आस्ट्रेलिया इंडोनेशिया के साथ तनाव दूर करेगा

आस्ट्रेलिया इंडोनेशिया के साथ तनाव दूर करेगा

आस्ट्रेलिया इंडोनेशिया के साथ अपने संबंधों में आए तनाव को दूर करेगा। दोनों देशों के बीच तनाव आस्ट्रेलिया द्वारा सीमा सुरक्षा के लिए किए गए कड़े उपाय के कारण पैदा हुआ है। आस्ट्रेलिया ने यह उपाय इंडोनेशिया से उसके यहां शरण लेने के लिए आने वालों की बढ़ती संख्या के कारण उठाया था। आस्ट्रेलिया के कंजरवेटिव प्रधानमंत्री टोनी अबाट ने इस बारे में सकारात्मक संकेत दिए हैं और इसे बीते कल का तनाव बताया है। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी अबाट सात सितंबर को चुनाव जीतने और प्रधानमंत्री बनने के बाद…

Read More

सीरिया में चीन के दूतावास पर मोर्टार के गोले से हमला, एक घायल

सीरिया में चीन के दूतावास पर मोर्टार के गोले से हमला, एक घायल

सीरिया की राजधानी दमिश्क में चीनी दूतावास के परिसर पर मोर्टार से गोला दागकर हमला किया गया है जिसमें एक सीरियाई कर्मचारी की मौत हो गई है और दूतावास की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने आज बताया कि सीरिया में ढाई वर्ष पहले शुरू हुए संघर्ष के बाद से पहली बार चीनी दूतावास पर हमला हुआ है। चीनी दूतावास ने पुष्टि की कि कथित रूप से दमिश्क के दक्षिणी उपनगर से कल दागा गया मोर्टार का गोला दूतावास के परिसर में गिरा जिससे कार्यालय की…

Read More

रेव पार्टी पर छापा मार 35 लोगों को हिरासत में लिया

रेव पार्टी पर छापा मार 35 लोगों को हिरासत में लिया

मुंबई: बीती मुंबई के ओशिवारा इलाके में पुलिस ने पब में चल रही रेव पार्टी पर छापा मार 35 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें 28 लड़के और 4 लड़कियां शामिल हैं। पकड़े गये लोगों में कुछ विदेशी नागरिक भी बताये जा रहे हैं। पुलिस ने पब के तीन कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है। 2 विदेशी नागरिक हिरासत में लिए गए हैं, उनमें से एक अमेरिकी है जबकि दूसरा जर्मनी से है। पुलिस को खबर मिली थी कि ओशिवारा में गे रेव पार्टी चल रही है। पुलिस…

Read More

सीरिया मसले का शांतिपूर्ण हल निकाला जाए : ब्रिक्स

सीरिया मसले का शांतिपूर्ण हल निकाला जाए : ब्रिक्स

न्यूयार्क : संयुक्त राष्ट्र महासभा के 68वें सत्र के इतर ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों ने यहां पर मुलाकात की। ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। उन्होंने सीरिया में हिंसा, मध्य-पूर्व में शांति प्रक्रिया और साइबर सुरक्षा आदि मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सीरिया में जारी हिंसा पर गहरी चिंता जताते हुए इस मसले के शांतिपूर्ण हल की अपील की। उन्होंने सीरिया में सभी पक्षों से तुरंत युद्धविराम लागू करने और मानवाधिकारों का उल्लंघन रोकने के लिए कहा। सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल…

Read More

कोलंबिया में विमान दुर्घटना में पायलट की मौत

कोलंबिया में विमान दुर्घटना में पायलट की मौत

बगोटा: दक्षिणी कोलंबिया में नशीले पदार्थ कोका की फसल उखाडऩे के लिए अभियान में निकले विमान के कल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक अमेरिकी पायलट की मौत हो गई तथा सहायक पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने अपना नाम उजागर न करते हुए रायटर को बताया कि प्राथमिक सूचनाओं के मुताबिक क्वेटा प्रांत में मोनटानिटस के समीप यह विमान किसी तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह इलाका कोलंबिया के विद्रोही समूह रिवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्स का गढ़ माना जाता है। हादसे में पायलट की…

Read More