माले: मालदीव की सुप्रीम कोर्ट ने देश के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सात सितंबर को हुए पहले दौर के मतदान को रद्द कर दिया है और नया चुनाव 20 अक्तूबर को कराने का आदेश दिया है। इसके पहले न्यायालय ने पहले दौर के का मतदान स्थगित करने का आदेश दिया था। मुहम्मद नशीद को, जिन्हें गत वर्ष सत्ता से हटा दिया गया था। पहले दौर के मतदान में 45 प्रतिशत वोट पाए थे। चुनाव जीतने के लिए यह न्यूनतम आवश्यक मत नहीं था इसलिए दूसरे दौर के मतदान की…
Read MoreCategory: International News
मिनी स्कर्ट पर लगी रोक से पूरी क्लास हो गई न्यूड
वुडापेस्ट: क्या कोई किसी खास ड्रेस को लेकर इस तरह का विरोध कर सकता है कि उसके लिए न्यूड होने से भी परहेज न करे और जिसे देख सामने वाले की आंखें शर्म से झुक जाए। लेकिन यहां तो मामला पूरी क्लास का है। शायद यह बात आपके लिए हैरानी वाली होगी। वुडापेस्ट की एक यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं ने जो किया उससे तो यही लगाता है कि मिनी स्कर्ट के लिए वह कुछ भी कर सकते है। दरअसल हंगरी की यूनिवर्सिटी ऑफ कापोस्वार ने कॉलेज में मिनी स्कर्ट पहनकर आने…
Read Moreसिलसिलेवार बम हमलो से थर्राया बगदाद, 21 मारे गए
बगदादः इराक की राजधानी बगदाद के नजदीकी क्षेत्रों में सिलसिलेवार कार बम विस्फोट की वारदात में कम से कम 21 लोग मारे गए। जिसमें आठ सुरक्षाकर्मी हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सोमवार राजधानी के आस-पास के क्षेत्रों में कम से कम आठ कार बम के हमले हुए। इन हमलों में 98 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राजधानी बगदाद के उत्तरी क्षेत्र में दो हमलों में चार लोग मारे गए जबकि दक्षिणी शहर फलुजा में सुरक्षा बलों के काफिले पर हमले में दो सैनिक मारे गए। रविवार को इराक के…
Read Moreपेरू में बस दुर्घटना में 19 मरे, 18 घायल
लीमा: एंडीज के दूर-दराज के इलाके में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दो बच्चे और 17 वयस्कों की मौत हो गई। इस हादसे में 18 लोग घायल भी हुए हैं। दक्षिणी पेरू के क्षेत्रीय पुलिस कमांडर कर्नल जूलियो प्राडो ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह हादसा कल सुबह लगभग चार बज कर 20 मिनट पर लीमा से 246 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में हुआंकावेलीका क्षेत्र के एकोरिया जिले में हुआ। सड़क सुरक्षा नियम कमजोर होने के कारण पेरू में अक्सर बस…
Read Moreनाइजीरिया आतंकवादी हमले में 20 की मौत
अबुजा: नाइजीरिया में रविवार को हुए आतंकवादी हमले में बोको हरम के 15 आतंकवादी और पांच नागरिक मारे गए। आतंकवादियों ने नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी मैदुइन बोर्नो प्रांत के एक कस्बे में हमला किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेना के एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है कि प्रांत की राजधानी से 87 किलोमीटर दूर दांबोआ शहर में स्थानीय समय के अनुसार करीब 4:30 बजे सुबह में हमला हुआ। नाइजीरियाई सेना की 7वीं डिवीजन के प्रवक्ता अलियू दानजा ने कहा है कि वह शहर की एक मस्जिद में…
Read Moreप्रिंस हैरी के अपहरण की फिराक में था तालिबान
लंदन: तालिबान के एक शीर्ष कमांडर ने खुलासा किया है कि ब्रिटेन के शाही घराने के युवराज प्रिंस हैरी उनके मुख्य निशाने पर थे और वह उन्हें कब्जें में लेने की फिराक में थे। स्थानीय अख्तर डेलीमिरर ने तालिबानी कमांडर कारी नसरूल्लाह के हवाले से खबर दी है कि तालिबान के आतंकवादियों ने कई बार प्रिसं हैरी की सुरक्षा में सेंध लगाई। नसरूल्लाह ने कहा, ”जब प्रिंस हैरी यहां अफगानिस्तान में ब्रिटेन के सुरक्षाबलों के साथ काम करते हैं तथा हमारे लड़ाकों पर बम गिराकर उनकी हत्या करते हैं तो…
Read Moreअमेरिका ने अपने रक्षा कर्मचारियों को काम पर वापस बुलाया
वाशिंगटन: अमेरिका में जारी सरकारी कार्यालयों के आंशिक बंदी का प्रभाव कम करने के लिए सरकार ने बिना वेतन छुट्टी पर भेजे गए लगभग चार लाख कर्मचारियों में से अधिकतर को काम पर वापस बुलाने का निर्णय लिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल ने कहा कि आंशिक बंदी से पहले पारित ‘पे आवर मिलिट्री कानून’ के तहत यह फैसला किया गया है। इसके तहत रक्षा विभाग के साढ़े तीन लाख नागरिक कर्मचारियों को काम पर वापस बुलाया गया है। इस बीच संसद ने शून्य के मुकाबले 407 वोट से…
Read Moreचीन में तूफान के कारण हाई अलर्ट
बीजिंग: चीन के समुद्री मामलों के अधिकारियों ने शनिवार को ‘फितोव’ नामक तूफान के चलते हाई अलर्ट जारी कर दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेशनल मरीन एंवायरमेंट फोरकास्टिंग सेंटर के हवाले से बताया कि फितोव के शनिवार को पूर्वी चीन सागर को प्रभावित करने की आशंका है। यह इस वर्ष का 23वां तूफान है। चीन में ऊंची लहरों को देखते हुए केंद्र ने एक उच्चस्तरीय अलर्ट जारी कर दिया है। दियाओयू द्वीप के आसपास के इलाकों में शनिवार और रविवार के दौरान तूफान से कम से कम 12 मीटर…
Read Moreपाक में 2 भाइयों के खिलाफ मौत का वारंट जारी
लाहौर: पाकिस्तान की एक अदालत ने हत्या के आरोपी दो भाइयों के खिलाफ मौत का फरमान जारी किया है, हालांकि मौत की सजा पर पाकिस्तान सरकार की रोक बरकरार है। पंजाब प्रांत के फैसलाबाद जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश चौधरी खलीकुज जमान ने कल दो भाइयों के खिलाफ मौत का वारंट जारी किया और फांसी के लिए 23 अक्तूबर की तारीख निश्चित की। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने वर्ष 2009 में दोनों भाइयों अब्दुल वहीद खान और अब्दुल रहमान खान को मौत की सजा सुनायी थी। सर्वोच्च न्यायालय ने भी…
Read Moreअमेरिकी आर्थिक संकट से ब्रिटिश कब्रिस्तान प्रभावित
लंदन: वाशिंगटन में बजट संबंधी गतिरोध की वजह से यहां के कैम्ब्रिज शहर में एक अमेरिकी कब्रिस्तान को बंद करना पड़ा। आर्थिक संकट की वजह से ‘‘अमेरिकन बैटल मॉन्यूमेन्ट्स कमीशन’’ (एबीएमसी) ने सभी शोकसभाएं बंद कर दीं और आगंतुकों को यहां से वापस लौटना पड़ा। एबीएमसी के दोनों ब्रिटिश कब्रिस्तानों में से एक कैम्ब्रिज में है और दूसरा दक्षिण पूर्वी इंग्लैंड के वोकिंग में है। दोनों ही कब्रिस्तान बंद कर दिए गए हैं। एबीएमसी की वेबसाइट में कहा गया है, ‘‘अमेरिकी सरकार के आर्थिक संकट की वजह से एबीएमसी के…
Read More