काठमांडू: नेपाल में संविधानसभा के लिए मंगलवार को हो रहे मतदान के दौरान राजधानी काठमांडू में हुए एक विस्फोट में तीन बच्चे घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह विस्फोट मतदान केंद्र के नजदीक सुबह लगभग 10 बजे हुआ, जिसमें तीन बच्चे घायल हो गए। उन्हें बीर हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘‘सुरक्षाकर्मी सुरक्षा के प्रबंध में नाकाम रहे हैं और बच्चों को बचाने के लिए ऐन वक्त पर पहुंचे।’’ यहां लोगों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग की…
Read MoreCategory: International News
पाकिस्तान में हिंसा, 5 की मौत
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सोमवार को हुई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग मारे गए। मरने वालों में दो पुलिसकर्मी थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक आमिर फारूकी के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध बंदूकधारियों ने सिंध प्रांत के कराची शहर में एक चेननाके के पास तीन पुलिकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए और तीसरा घायल हो गया। एक अन्य घटना में बलुचिस्तान प्रांत के तुरबत जिले में तीन लोगों को गोलियों से भून दिया गया। अज्ञात लोगों ने…
Read Moreआस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री रुड का राजनीति से संन्यास
कैनबराः आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रुड ने बुधवार को राजनीति से अपने संन्यास की घोषणा कर दी। रुड ने बुधवार को आस्ट्रेलिया की प्रतिनिधि सभा में भाषण के दौरान इसकी घोषणा की। रुड 1998 से आस्ट्रेलिया की प्रतिनिधि सभा में ग्रिफिथ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। रुड के अनुसार वह सप्ताहांत में संसद से इस्तीफा दे देंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रुड के हवाले से कहा, ‘‘मेरे परिवार को सितंबर में हुए चुनाव के बाद से हुई बयानबाजियों ने विशेष तौर पर दुख पहुंचाया है।’’ रुड ने आगे कहा,…
Read Moreइतना खूबसूरत दिखाई देता है शनि ग्रह!
वॉशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन नासा ने पहली बार शनि ग्रह की नैचुरल कलर वाली पोट्रेट तस्वीर रिलीज की है। शनि ग्रह के अलावा इस तस्वीर में 7 उपग्रह और रिंग्स, हमारी पृथ्वी, बुध और मंगल ग्रह भी दिखाई देते हैं। गहरे नीले रंग के धब्बे के तौर पर पृथ्वी शनि के निचले दाएं हिस्से में दिखाई देती है, जबकि शनि के ऊपरी बाएं हिस्से में चमकदार धब्बे के तौर बुध ग्रह दिखता है। इस विशाल ग्रह की यह पैनोरोमिक तस्वीर नासा के कैसिनी स्पेसक्राफ्ट से ली गई है। यह तस्वीर…
Read Moreअश्वेत मंत्री की तुलना बंदर से करने पर उठा विवाद
पेरिस: नस्लीय आरोपों को लेकर देशभर में आवाज उठने और कानूनी आपत्तियों के बावजूद फ्रांस में एक साप्ताहिक अखबार ने अपने आवरण पृष्ठ पर एक अश्वेत मंत्री की तुलना बंदर से की है। इस तरह की अन्य हालिया घटनाओं से चिंताएं बढऩे लगी है। धुर दक्षिणपंथी व्यंग्य प्रकाशन ‘मिनट’ ने आवरण पृष्ठ पर कानून मंत्री क्रिस्टियाने तौबीरा की तस्वीर प्रकाशित की है और उनकी तुलना बंदर से की है। तुलना में जो शब्द लिखे गए है, वह अशोभनीय है। तौबीरा ने खुद भी अखबार के शब्दों को ‘‘अत्यंत आपत्तिजनक’’ बताया…
Read Moreअमेरिका में भारतीय विद्यार्थियों की संख्या 3.5 फीसदी घटी
वाशिंगटन: अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय विद्यार्थियों की संख्या भारतीय मुद्रा के तीव्र अवमूल्य के चलते वर्ष 2012-13 के अकादमिक वर्ष में 3.5 फीसदी घट गई। एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2012-13 के दौरान अमेरिका में भारत के कुल 96,754 विद्यार्थी पढ़ रहे थे जो उसके पिछले साल से तीन फीसदी कम है। अमेरिका में लगातार तीन साल से भारतीय विद्यार्थियों की संख्या कम हो रही है। इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन (आईआईई) द्वारा जारी वर्ष 2013 के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में विदेशी विद्यार्थियों में भारतीय मूल के छात्र प्रमुख…
Read Moreआतंकवाद के खिलाफ चीन ने किया पाक का समर्थन
बीजिंग: चीन के विदेश मंत्री वांगयी के पाकिस्तान के विदेश नीति प्रमुख सरताज अजीज से भारत में बातचीत किए जाने के बीच चीन ने आज कहा कि वह स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की रणनीति बनाने को लेकर पाकिस्तान का समर्थन करता है। वांगयी रूस, भारत, चीन (आरआईसी) के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कल नई दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज से आज एशिया..यूरो एएसईएम बैठक के इतर मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों…
Read Moreइस्लामाबादः हक्कानी नेटवर्क प्रमुख के बेटे की हत्या
इस्लामाबाद: हक्कानी नेटवर्क के सरगना के बड़े बेटे नसीरूद्दीन हक्कानी को पाकिस्तान की राजधानी के बाहरी इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर मार गिराया। यह जानकारी आज पुलिस सूत्रों ने दी। हक्कानी नेटवर्क को काबुल में भारतीय दूतावास पर और अमेरिकी बलों पर हमलों के लिए जिम्मेदार बताया जाता है। मोटरसाइकिल पर सवार दो बंदूकधारियों ने नसीरूद्दीन को कल देर रात उस समय मार गिराया जब वह बाराकाहू में एक मस्जिद से कार में अपने घर लौट रहा था। पुलिस सूत्रों ने इस बात को पक्का किया कि नसीरूद्दीन…
Read Moreनहीं की वेटिकन सिटी की जासूसी: एनएसए
वाशिंगटन: अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी एनएसए ने इतालवी मीडिया के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उसने कभी भी वेटिकन सिटी की जासूसी नहीं की है। एजेंसी की प्रवक्ता वैनी विन्स ने एक बयान जारी कर कहा कि एनएसए ने कभी भी खुफिया स्तर पर वेटिकन को अपना निशाना नहीं बनाया है। इटली की पैनोरमा पत्रिका में इस आशय की प्रकाशित खबरों में सच्चाई नहीं है। पैनोरमा पत्रिका ने कल कहा था कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट के उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया शुरू होने के दौरान एनएसए ने…
Read Moreअमेरिकी ड्रोन हमलों में मारे गए 2100 से अधिक आतंकवादीः पाकिस्तान
इस्लामाबादः विवादास्पद ड्रोन हमलों की वैधता पर बहस के बीच पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि देश के अशांत कबायली इलाके में सीआईए के मानवरहित जासूसी विमानों के हमले में 2100 से अधिक आतंकवादी और 67 नागरिक मारे गए हैं। गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान ने सीनेट को बताया कि 12, 404 लोग आतंकवाद की घटना में मारे गए हैं। सरकार संचालित रेडियो पाकिस्तान ने गृह मंत्री के हवाले से बताया कि 2, 160 आतंकवादी और 67 नागरिक अभी तक ड्रोन हमलों में मारे गए हैं। उनकी टिप्पणी ऐसे मौके…
Read More