इस्लामाबादः पाकिस्तान में 1990 के आम चुनाव में बेनजीर भुट्टो को सत्ता में आने से रोकने के प्रयास के तहत नेताओं के बीच पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी द्वारा पैसे बांटे जाने के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। यह जानकारी मीडिया खबरों में दी गई है। समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने शुक्रवार को इस मामले की जांच शुरू की। एजेंसी की एक समिति के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए सबसे पहले एयर मार्शल (अवकाश प्राप्त) असगर खान पेश हुए। असगर खान ने…
Read MoreCategory: International News
जापान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, हिली कई इमारतें
टोक्यो: अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, पूर्वी जापान में आज 5.3 तीव्रता से आए भूकंप में टोक्यो की इमारतें हिल गई, लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है। जापान की राजधानी टोक्यो के उत्तर पूर्व में होंशू के इबाराकी स्वायत्त क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से में भूकंप रात 1 बजकर 10 मिनट (जीएमटी समयानुसार शाम 4 बजकर 10 मिनट) जमीन से 67 किलोमीटर गहराई पर आया। भूकंप का केंद्र टोक्यो से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था और भूकंप आने के किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।
Read Moreजुलाई 2013 में घटी कुछ बड़ी घटनाएं
नई दिल्ली: जुलाई माह में एक महिला सहित तीन सिख चरमपंथियों को ब्रिटेन में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) कुलदीप सिंह बरार पर जानलेवा हमला करने का दोषी ठहराया गया। इसी माह यू-ट्यूब पर एक वीडियो आया, जिसमें एक पाकिस्तानी सैनिक को 1999 में कारगिल युद्ध से पहले एक मुठभेड़ में कैप्टन सौरभ कालिया को मार डालने के बारे में बताते हुए दिखाया गया। जुलाई में दुनिया के विभिन्न हिस्सों के मुख्य घटनाक्रम का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- रियाद: (1 जुलाई) सउदी अरब में करीब 65,000 भारतीयों ने अपने यात्रा दस्तावेज एकत्र किए…
Read Moreचोर को मिली अश्लील वीडियो और पकड़ा गया यौन शोषण करने वाला
जेना: अगर आप का नजरिया केवल यह है कि एक अपराधी सिर्फ अपराध कर सकता है तो इस खबर को पढ़ कर आप का नजरिया और सोच दोनों ही बदल जाएंगे। दक्षिणी स्पेन के जेन शहर में एक चोर ने बच्चों का यौन शोषण करने वाले शख्स को पकड़वा दिया। हालांकि चोर इस पूरे मामले में खुद सामने नहीं आया। पुलिस के अनुसार, उस अज्ञात चोर ने एक घर से एक पुराना सुपर 8 कैमरा और कुछ टेप चुराए। लेकिन बाद में जब उस चोर ने टेप देखे तो टेप में…
Read Moreभारत, पाक और अफगानिस्तान के बीच दोस्ताना संबंध जरूरी: शरीफ
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि भारतीय उपमहाद्वीप में शांति और स्थिरता के लिए भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बेहतर संबंध अत्यावश्यक है। पाक दैनिक ‘द डान’ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की मीडिया को कल दिए साक्षात्कार में शरीफ ने कहा कि भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच परस्पर मित्रतापूर्ण व्यवहार ही इस क्षेत्र को स्थिर और खुशहाल बना सकेगा। इन तीनों देशों के बीच मित्रतापूर्ण संबंध के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। अफगानिस्तान के साथ अपने संबंध को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने…
Read Moreएजाज चौधरी बने पाक के नए विदेश सचिव
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने दक्षिण एशियाई मामलों के विशेषज्ञ राजनयिक एजाज चौधरी को नया विदेश सचिव नियुक्त किया है। उदारवादी छवि के लिए प्रसिद्ध चौधरी इसके अलावा विदेश सचिव और विदेश विभाग के प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मुंबई हमले के समय एजाज विदेश विभाग में महानिदेशक की भूमिका में थे और भारतीय राजनयिकों के साथ नियमित तौर पर संवाद किया। मौजूदा विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी को पहले ही वाशिंगटन में पाकिस्तान का राजदूत नामित किया जा चुका है। विदेश विभाग के प्रवक्ता…
Read Moreमीडिया जगत के लिए सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान: रिपोर्ट
पेरिस: पेरिस स्थित मीडिया अधिकारों के क्षेत्र में कार्यरत गैर सरकारी संस्था ‘रिपोर्ट्स विदाउट बार्डर’ ने कल अपनी वार्षिक रिपोर्ट में पाकिस्तान को मीडियाकर्मियों के लिए सबसे खतरनाक देश का दर्जा दिया। संस्था ने सीरिया को दूसरे, सोमालिया को तीसरे, भारत को चौथे तथा फिलिपींस को पांचवे स्थान पर रखा है। पिछले वर्ष तक इस सूची में भारत के स्थान पर मेक्सिको तथा फिलिपींस के स्थान पर ब्राजील काबिज था। इस संस्था ने बताया कि वर्ष 2013 में अब तक कुल 71 पत्रकारों की हत्या की जा जुकी है। सीरिया में वर्ष…
Read Moreविनी मंडेला ने खारिच की पारिवारिक झगड़े की खबर
जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के प्रतीक दिवंगत नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी ने इन खबरों से इंकार किया है कि उनके पूरे परिवार में वंश संबंधी कोई विवाद है। ऐसी खबरें थीं कि शांति दूत नेल्सन मंडेला की मृत्यु के बाद उनके परिवार में एक बार फिर झगड़ा बढ़ रहा है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 5 दिसंबर को मंडेला की मृत्यु के बाद परिवार ने वारिस के तौर पर और कबीले के प्रतिनिधि के तौर पर मंडेला के सबसे बड़े पोते मांडला का नाम हटा दिया…
Read Moreदुनिया की मजेदार टॉप 10 घटनाएं
नई दिल्ली: उपलब्धियों, बदलाव और उथल-पुथल भरे वर्ष 2013 में ऐसी कुछ घटनाएं हुई, जो बहुत बड़ी तो नहीं थीं लेकिन खबरों में जगह मिलने पर उन्होंने ध्यान जरूर आकर्षित किया। पेश हैं ऐसी ही कुछ मजेदार दस घटनाओं का ब्यौरा। -न्यूयार्क में ऑनलाइन धन स्थानांतरण करने वाली कंपनी पेपॉल ने जुलाई में गलती से डेलावेयर के क्रिस रेनाल्ड्स (56) के खाते में 92,233,720,368,547,800 डॉलर डाल दिए। संक्षेप में कहें तो यह रकम 92 क्वाड्रिलियन यानी लगभग 9,22,337 खरब डॉलर है। रकम के लिहाज से क्रिस दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति…
Read MoreBank of England जारी करेगा प्लास्टिक के नोट
लंदन: ब्रिटेन के बैंक ऑफ इंग्लैंड ने कल कहा कि वह जल्द ही प्लास्टिक के नोट जारी करेगा। उसके 300 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है जब मुद्रा के संबंध में इस प्रकार की जानकारी सार्वजनिक की गई है। बैंक ने यह फैसला तीन वर्षों के शोध कार्य के बाद लिया है। इस शोध में पाया गया कि प्लास्टिक के नोटों की आयु वर्तमान कागज के नोटों से दोगुनी है। बैंक के गवर्नर मार्क कैनरे ने कहा कि पोलीमर से बने यह नए नोट मुद्रा को स्थायित्व प्रदान करेगें तथा…
Read More