नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को भारत-आसियान के वर्चुअल सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। वियतनाम के प्रधानमंत्री ग्यूयेन तन जूंग भी उनके साथ सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस सम्मेलन में भारत के साथ आसियान समूह के दस देश हिस्सा लेंगे। इस दौरान कोरोना महामारी के चलते पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को वापस राह पर लाने के उपायों और सभी देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक सम्मेलन में आसियान और भारत के बीच सामरिक साझेदारी की मौजूदा स्थिति और संपर्क, समुद्री सहयोग, कारोबार और वाणिज्य,…
Read MoreCategory: International News
पेंटागन में बदलाव से दूसरे कार्यकाल की तैयारी के संकेत
वाशिंगटन अमेरिकी चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को इस चुनाव में जीत हासिल हुई है, लेकिन वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी तक हार मंजूर करने को तैयार नहीं हैं। इसी बीच अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन में उन्होंने जो बदलाव किए हैं, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तख्तापलट की कोशिश कर सकते हैं। दरअसल टंंप की भतीजी के ट्वीट से भी इन कयासों को बल मिला है। ट्रंप सरकार की तरफ से…
Read Moreएलएसी पर जारी तनाव के बीच आज पहली बार एक मंच पर मोदी-जिनपिंग
दिल्ली/मॉस्को एससीओ देशों के राष्ट्राध्यक्षों की 20वीं बैठक, कोरोना के चलते वर्चुअल रूस के राष्ट्रपति पुतिन करेंगे अध्यक्षता, इमरान खान भी करेंगे शिरकत पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर महीनों से चल रहे तनाव के बीच पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक मंच पर होंगे। दोनों नेता रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अध्यक्षता में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रध्यक्षों की बैठक में शिरकत करेंगे। इसमें पाकिस्तानी पीएम इमरान खान भी भाग लेेंगे। एलएसी पर हिंसक झड़पों और भारत-चीन की कई…
Read Moreबाइडन भारत के हितों से वाकिफ हैं, समझें नीति में कितना बदलाव संभव
डोनाल्ड ट्रंप के झांसे और धमकी के बावजूद जो बाइडन अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। भारत के लिए इसका मतलब अमेरिकी नीति में थोड़ा-सा बदलाव हो सकता है, जिसे ठहरकर देखने की जरूरत है। ऐतिहासिक रूप से भारत और अमेरिका के लंबे संबंध को देखते हुए हम एक अन्य अमेरिकी डेमोक्रेट राष्ट्रपति रूजवेल्ट को याद कर सकते हैं, जिन्होंने 1940 के दशक में भारत को स्वतंत्रता प्रदान किए जाने का समर्थन किया था और ब्रिटिश अधिकारियों के असहज होने के बावजूद उनके समक्ष इस विचार को प्रोत्साहित किया…
Read Moreपाकिस्तान में लॉन्चिंग पैड फिर सक्रिय, 250 से 300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में
श्रीनगर कश्मीर घाटी से सटी एलओसी के उस पार पाकिस्तान में बने आतंकियों के लॉन्चिंग पैड फिर सक्रिय हो गए हैं। करीब 300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिले ताजा इनपुट्स के अनुसार पाकिस्तान में बैठे आकाओं ने अपने आतंकी कमांडरों को निर्देश जारी किए हैं कि बर्फबारी के चलते इनफिल्ट्रेशन पासिस बंद होने से पहले आतंकियों को घाटी में धकेलने की कोशिशों में तेजी लाई जाए। बीएसएफ के एडीजी सुरिंदर पवार ने कहा कि इनपुट के अनुसार वर्तमान में करीब 250 से 300 आतंकी…
Read Moreभारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दी बाइडन-हैरिस को बधाई, कहा- नए मुकाम पर पहुंचेंगे भारत-अमेरिकी संबंध
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडन को बधाई देते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों में और बेहतरी की उम्मीद जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं आशान्वित हूं कि दोनों देश एक साथ काम करेंगे और भारत-अमेरिका रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। साथ ही उन्होंने उप-राष्ट्रपति चुनी गई कमला हैरिस को भी बधाई दी है। उन्होंने कमला हैरिस को टैग करते हुए लिखा कि आपकी कामयाबी नई राह दिखाने वाली है और सभी भारतीय-अमेरिकी नागरिकों को इस पर गर्व होगा।…
Read Moreदेश को बाटूंगा नहीं, बल्कि जोडूंगा : बाइडन
वाशिंगटन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के चयन के लिए हुए चुनाव के नतीजे सबके सामने आ गए हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के जोसेफ आर बाइडन यानी जो बाइडन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की उप-राष्ट्रपति चुनी गई हैं। वहीं, चुनावी नतीजों के बाद बाइडन और हैरिस ने अमेरिका को संबोधित किया। बाइडन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, एक ऐसा राष्ट्रपति बनूंगा, जो बांटेगा नहीं बल्कि लोगों को एकजुट करेगा। दूसरी तरफ, कमला हैरिस ने कहा, अमेरिकी नागरिकों ने एक…
Read Moreकमांडर स्तर वार्ता शुरू, सीडीएस रावत ने चीन को दिया कड़ा संदेश
नई दिल्ली भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच वार्ताओं का दौर जारी है। इसी क्रम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच कॉर्प्स कमांडर स्तर की आठवीं वार्ता शुरू हो गई है। वार्ता के बीच देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने पड़ोसी देश चीन क कड़ा संदेश दिया है। उन्होंन कहा कि हमें एलएसी पर किसी भी तरह का बदलाव मंजूर नहीं है। आठवें दौर की वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई लेफ्टिनेंट जनरल…
Read Moreकोरोना : नए स्ट्रेन से फैले 85 फीसदी मामले: अध्ययन
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से एक बार फिर दुनिया के कई देश सशंकित हैं। बीते कुछ महीनों में कोरोना के नए मामले कम हो रहे थे, लेकिन अब नए मामलों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने लगी है। यूरोप के कई देश दोबारा लॉकडाउन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इटली, स्पेन, ब्रिटेन जैसे देशों में सरकारों के सामने संक्रमण की रफ्तार कम करने की चुनौती है। दुनियाभर के कई विशेषज्ञों ने सर्दियों में कोरोना का कहर बढ़ने की आशंका जताई है। कोरोना वायरस के म्यूटेशन यानी रूप…
Read Moreअमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की वोटों की गिनती जारी, लाइव अपडेट
वाशिंगटन US Presidential Elections 2020 Live Updates: दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन मैदान में हैं। बिडेन बहुमत के करीब पहुंच चुके हैं। 538 इलेक्टोरल वोट्स में से बहुमत के लिए 270 वोट्स की जरूरत है। फिलहाल, बिडेन के हिस्से 264 इलेक्टोरल वोट्स, जबकि ट्रंप के पास सिर्फ 214 वोट्स हैं। बिडेन बहुमत के आंकड़े (270) से…
Read More