जमीन पर नाकामी से बौखलाए आतंकियों की आसमान से हमलों की साजिश

जमीन पर नाकामी से बौखलाए आतंकियों की आसमान से हमलों की साजिश

जम्मू पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू में आतंकी हमले करने में बुरी तरह से नाकाम साबित हुई है। सीमा पार से घुसपैठ करके आने वाले आतंकी किसी हमले को अंजाम नहीं दे पा रहे। इससे बौखलाकर अब पाकिस्तानी सेना और आईएसआई आसमान से हमलों की साजिश रच रही है। यही एक कारण है कि जम्मू में पहले वायुसेना स्टेशन पर हमला हुआ और इसके बाद लगातार ड्रोन गतिविधियां सैन्य ठिकानों पर देखी जा रही हैं।  पिछले तीन साल का रिकार्ड देखा जाए तो आतंकी एक भी हमले में…

Read More

सेंसेक्स 52500 के पार बाजार में लौटी रौनक

सेंसेक्स 52500 के पार बाजार में लौटी रौनक

नई दिल्ली आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह लाल निशान पर खुला था लेकिन अंत में बाजार में रौनक लौटी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 230.01 अंक (0.44 फीसदी) ऊपर 52,574.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 63.15 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 15,746.50 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 130.31 अंक या 0.24…

Read More

साइबर ठगी: भारतीयों को लगाई 250 करोड़ रुपये की चपत, ऐसे बनाया शिकार

साइबर ठगी: भारतीयों को लगाई 250 करोड़ रुपये की चपत, ऐसे बनाया शिकार

देहरादून विदेशों में बैठे व्यापारियों (ठग) ने एक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भारतीयों को 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की चपत लगाई है। विदेशों के इन ठगों ने लोगों को 15 दिनों में पैसे दोगुना करने का लालच दिया था। तीन स्थानीय (राज्य के) पीड़ितों की शिकायत पर एसीएफ ने कार्रवाई करते हुए ठगों के एक भारतीय साथी को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ के अनुसार यह मामला 250 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का हो सकता है। इस मामले में अभी विवेचना के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार…

Read More

भारतीय मूल की इंजीनियर नासा के मून मिशन की कर रहीं देखरेख, मानव को अंतरिक्ष में भेजने का है प्लान

भारतीय मूल की इंजीनियर नासा के मून मिशन की कर रहीं देखरेख, मानव को अंतरिक्ष में भेजने का है प्लान

वाशिंगटन भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि देश में जन्मी सुभाषिनी अय्यर अंतरिक्ष पर अनुसंधान करने वाली अमेरिकी एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की एक महत्वपूर्ण परियोजना पर काम कर रही हैं। दरअसल, सुभाषिनी चंद्रमा और उससे भी आगे अंतरिक्ष यान भेजने की नासा की महत्वाकांक्षी परियोजना के रॉकेट कोर चरण की देखरेख कर रही हैं। बता दें, सुभाषिनी अय्यर कोयंबटूर में जन्मी हैं और पिछले दो वर्षों से स्पेस लॉन्च सिस्टम (एसएलएस) से जुड़ी हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सुभाषिनी साल 1992 में अपने कॉलेज में…

Read More

ट्विटर को भी लगता है भारतीय राजनीति से डर, हर विवाद के बाद क्यों बदल देता है फैसले

ट्विटर को भी लगता है भारतीय राजनीति से डर, हर विवाद के बाद क्यों बदल देता है फैसले

नई दिल्ली ट्विटर और भारत सरकार की अनबन अब सास-बहू वाली अनबन की तरह हो गई है। सरकार ट्विटर के खिलाफ एक कदम चलती है तो ट्विटर भी कोई-ना-कोई एक्शन लेता है। वैसे तो भारत सरकार की अनबन फेसबुक के साथ भी रहती है लेकिन ट्विटर के साथ इस बार मामला थोड़ा ज्यादा ही बिगड़ गया है। कुछ दिन पहले ही ट्विटर ने भाजपा के कई नेताओं के ट्वीट को भ्रामक बता दिया, उसके बाद से मामला और गर्म हो गया है। भारत सरकार की नई सूचना प्रौद्योगिकी नियमों को…

Read More

संघर्ष विराम जारी है, जिसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर : सेना अध्यक्ष नरवणे

संघर्ष विराम जारी है, जिसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर : सेना अध्यक्ष नरवणे

जम्मू भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते के सौ दिन होने पर सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे ने कहा कि अगर स्थिति अनुमति देती है तो जम्मू-कश्मीर में सैनिकों की कमी संभव है। फिलहाल संघर्ष विराम जारी है। जिसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है। बता दें कि सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे बुधवार को दो दिवसीय कश्मीर दौरे पर पहुंचे। हालात का जायजा लेने के बाद सेना अध्यक्ष ने सुरक्षा और कोरोना महामारी के मोर्चों पर डटे जवानों की पीठ थपथपाई। साथ ही कहा कि सुरक्षा हालात में बेहतरी के लिए प्रशासन, सेना व…

Read More

मां के चरित्र पर निराधार आरोप लगा कर उसे बच्चे की परवरिश के अयोग्य नहीं माना जा सकता : कोर्ट

मां के चरित्र पर निराधार आरोप लगा कर उसे बच्चे की परवरिश के अयोग्य नहीं माना जा सकता : कोर्ट

चंडीगढ़ बच्ची की कस्टडी से जुड़ी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक मां की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि मां के चरित्र पर निराधार आरोप लगाकर उसे बच्चे की परवरिश के लिए अयोग्य मानने का आधार नहीं हो सकता है। याचिका दाखिल करते हुए महिला ने बताया कि उनका विवाह लुधियाना में 2013 में हुआ था।  याची का पति भारतीय नागरिक था जो बाद में ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता ले चुका है। इस बीच उसने याची को ऑस्ट्रेलिया बुलाया और दोनों को वहां की नागरिकता मिल गई। दोनों की एक…

Read More

चीन की पोल खोलने पर ब्लॉगर ने उठाए सवाल, ड्रैगन ने किया कैद

चीन की पोल खोलने पर ब्लॉगर ने उठाए सवाल, ड्रैगन ने किया कैद

बीजिंग चीन की पोल खोलने वाले एक ब्लॉगर को चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी ने कैद में डाल दिया है। दरअसल, भारत के साथ गलवान घाटी में हुई झड़प में मारे गए चीनी सैनिकों की वास्तविक संख्या अब तक पता नहीं चल पाई है। हाल ही में गलवान घाटी में हुई झड़प में मारे गए चीनी सैनिकों की संख्या पर संदेह जताने वाले एक लोकप्रिय चीनी ब्लॉगर को चीन में आठ महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। चीन ने सोमवार को ब्लॉगर चाउ जिमिंग को ‘शहीदों का अपमान’ करने…

Read More

सरकार का फैसला, कोरोना वैक्सीन के लिए जारी होंगे ग्लोबल टेंडर

सरकार का फैसला, कोरोना वैक्सीन के लिए जारी होंगे ग्लोबल टेंडर

चंडीगढ़ हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ा फैसला लिया गया है।  स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए वैश्विक निविदाएं जारी करेगी, ताकि राज्य के 18+ नागरिकों का जल्द से जल्द टीकाकरण किया जा सके। इसके अलावा महामारी के हॉटस्पॉट वाले गांवों में 15 मई से आइसोलेशन केंद्र बनाकर लोगों की जांच शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोविड की स्थिति का जायजा लेने के लिए हुई बैठक में कहा कि जांच के दौरान जिन लोगों में कोरोना के…

Read More

नेपाल में बेकाबू हुआ कोरोना, विशेषज्ञ बोले- नहीं संभले तो भारत से भी भयावह होंगे हालात

नेपाल में बेकाबू हुआ कोरोना, विशेषज्ञ बोले- नहीं संभले तो भारत से भी भयावह होंगे हालात

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस की चपेट में है। भारत और पड़ोसी देशों में भी संक्रमण अपना पैर तेजी से पसार रहा है। सबसे बुरा हाल नेपाल का है। नेपाल में महामारी बेकाबू हो गई है। हालात इतने बिगड़ रहे हैं कि विशेषज्ञों ने सरकार को चेतावनी दी है कि वक्त रहते इसे कम नहीं किया गया तो भारत को भी पीछे छोड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते गुरुवार को 8,659 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 58 लोगों की मौत हो गई है।   ऐसा पहली बार हुआ जब देश…

Read More