चीन के विदेश मंत्री लापता, तीन हफ्तों से कोई सुराग नहीं

चीन के विदेश मंत्री लापता, तीन हफ्तों से कोई सुराग नहीं

चीन के विदेश मंत्री किन गैंग (57) को तीन सप्ताह से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। इसके चलते चीन में अटकलों का दौर तेज हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किन को संयुक्त राज्य अमेरिका में राजदूत के रूप में एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद दिसंबर में विदेश मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया था। गैंग पेशेवर राजनयिक हैं और उन्हें चीनी नेता शी जिनपिंग के भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है। विदेश मंत्री के रूप में किन ने अमेरिका के ऊपर छोड़े गए एक संदिग्ध चीनी…

Read More

भारत के तीसरा चंद्र मिशन को मिला अमेरिका, यूरोप-ऑस्ट्रेलिया की एजेंसियों का समर्थन

भारत के तीसरा चंद्र मिशन को मिला अमेरिका, यूरोप-ऑस्ट्रेलिया की एजेंसियों का समर्थन

इसरो ने भारत का तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ शुक्रवार को लॉन्च कर दिया। इस मिशन में यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका सहित विभिन्न अंतरिक्ष एजेंसियों का भी सहयोग मिला। बता दें, चंद्रयान-3 मिशन इसरो की मून क्राफ्ट सीरीज का ताजा मिशन है। यह इंटरप्लेनेटरी स्पेसफ्लाइट के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करेगा और इसका लक्ष्य सलेस्चल बॉडी पर भारत की पहली सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करना है। 14 दिन चलेगा ऑपरेशन लैंडर मॉड्यूल लैंडिंग सरफेस के आसपास की सतह के तापमान और भूकंपीय गतिविधि को मापने वाले उपकरणों से लैस है। इसमें…

Read More

भारत बेहतरीन देश, यहां के ज्ञान का मानवता में योगदान : महासचिव मुस्लिम वर्ल्ड लीग

भारत बेहतरीन देश, यहां के ज्ञान का मानवता में योगदान : महासचिव मुस्लिम वर्ल्ड लीग

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉक्टर मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा भारत आए हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को विविधता में एकता के लिए भारत की प्रशंसा की। इस्सा ने कहा कि भारतीय मुसलमानों को अपनी राष्ट्रीयता और संविधान पर गर्व है। गौरतलब है, डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा भारत के नई दिल्ली में आए हुए हैं। मंगलवार को एनएसए अजीत डोभाल की मौजूदगी में उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान इस्सा ने भारत की, जबकि डोभाल ने इस्सा की गहरी समझ की तारीफ की। भारतीय मुस्लिमों को अपनी नागरिकता पर गर्व अल-इस्सा ने…

Read More

खाद्य पदार्थों के विज्ञापन बच्चों के लिए हानिकारक, बनाया जाए कानून : डब्ल्यूएचओ

खाद्य पदार्थों के विज्ञापन बच्चों के लिए हानिकारक, बनाया जाए कानून  : डब्ल्यूएचओ

खाद्य पदार्थों के विज्ञापन बच्चों के लिए घातक साबित हो रहे हैं। यह बात 2009 से अब तक बच्चों के खाद्य विज्ञापन को लेकर हुए 200 चिकित्सा अध्ययनों में सामने आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह जानकारी नए दिशा-निर्देशों में दी है, जिसे बीती तीन जुलाई को भारत सहित सभी सदस्य देशों के साथ साझा किया है। इन दिशा-निर्देशों को तैयार करने के लिए डब्ल्यूएचओ ने अलग-अलग देशों के 35 विशेषज्ञों की एक संयुक्त टीम बनाई, जिसकी सिफारिशों के आधार पर बच्चों को हानिकारक प्रभाव से बचाने के…

Read More

भारत-फ्रांस की रणनीतिक अंतरिक्ष वार्ता शुरू, 10 उपग्रह विकसित करने की योजना

भारत-फ्रांस की रणनीतिक अंतरिक्ष वार्ता शुरू, 10 उपग्रह विकसित करने की योजना

भारत और फ्रांस ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी लगभग छह दशक पुरानी साझेदारी को और गहरना करने के लिए रणनीतिक अंतरिक्ष वार्ता शुरू की है। मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-फ्रांस रणनीतिक अंतरिक्ष वार्ता सोमवार को पेरिस में आयोजित की गई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने किया। फ्रांसीसी पक्ष का नेतृत्व वहां की यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय में महासचिव ऐनी मैरी डेस्कोट्स ने किया। दोनों देशों के बीच छह दशक पुराना संबंध उपग्रह प्रक्षेपण तकनीक, अनुसंधान, परिचालन प्रयोगों, नवाचार और…

Read More

चीनी सैनिक भारतीय सेना के सामने पस्त हुए, तिब्बती सैनिकों को बॉर्डर पर किया तैनात

चीनी सैनिक भारतीय सेना के सामने पस्त हुए, तिब्बती सैनिकों को बॉर्डर पर किया तैनात

लद्दाख में चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और अरुणाचल प्रदेश सीमा पर भारतीय सैनिकों के सामने चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की ओर से अब तिब्बती सैनिक खड़े नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ऊंची सीमा पर भारतीय सैनिकों से लड़ने में चीनी सैनिकों को कई मुश्किलें आ रही थीं। भारत से 2020 में हुए संघर्ष में उसने भारतीय सैनिकों की आक्रामकता और पहाड़ों में लड़ने की क्षमता देखी थी। इसी वजह से चीन ने अपने कब्जे वाले तिब्बत के नागरिकों को सैनिक के रूप में…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में अपने देश की चिंता करते हैं; मैं उनका फैन हूं : एलन मस्क

प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में अपने देश की चिंता करते हैं; मैं उनका फैन हूं : एलन मस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा के लिए मंगलवार को अमेरिका पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने तमाम हस्तियों से मुलाकात की। न्यूयॉर्क में पीएम मोदी ने टेस्ला और स्पेस एक्स सीईओ एलन मस्क के साथ बातचीत की। एलन मस्क ने कहा कि पीएम निवेश के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं। पीएम मोदी से मिलकर काफी खुशी हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मस्क ने कहा कि मैं भारत के भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हूं। विश्व के अन्य देशों के मुकाबले भारत के पास सबसे अधिक संभावनाएं हैं। पीएम…

Read More

दिल्ली के छावला स्थित बीएसएफ कैंप में भारत-बांग्लादेश के बीच सीमा वार्ता शुरू, अपराधों को रोकने और बेहतर तालमेल पर जोर

दिल्ली के छावला स्थित बीएसएफ कैंप में भारत-बांग्लादेश के बीच सीमा वार्ता शुरू, अपराधों को रोकने और बेहतर तालमेल पर जोर

भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच रविवार को द्विवार्षिक वार्ता यहां शुरू हुई। जिसमें सीमा पार अपराधों से निपटने और उनके बीच बेहतर तालमेल बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच वार्ता रविवार को दिल्ली के छावला स्थित बीएसएफ कैंप में शुरू हुई। यह 14 जून को खत्म होगी। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के महानिदेशक (डीजी) मेजर जनरल एकेएम नजमुल हसन के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को दिल्ली पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा…

Read More

डब्ल्यूएचओ के अध्ययन, भारत में जल जीवन मिशन से बचाई जा सकती हैं चार लाख जिंदगियां

डब्ल्यूएचओ के अध्ययन, भारत में जल जीवन मिशन से बचाई जा सकती हैं चार लाख जिंदगियां

अगर जल जीवन मिशन (जेजेएम) सभी ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के अपने लक्ष्य को पूरा करता है तो डायरिया से होने वाली लगभग चार लाख लोगों की जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। दिल्ली में शुक्रवार को भारत में विश्व स्वास्थ संगठन के प्रतिनिधि डॉ. रोडेरिको एच. आफ्रिन की ओर से जारी अध्ययन की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। आफ्रिन भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि है। जेजेएम योजना के तहत 2024 तक देश के सभी साढ़े छह लाख गांवों में नल से जल की सुविधा…

Read More

ATS को मिली बड़ी सफलता, ISIS के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 संदिग्ध गिरफ्तार

ATS को मिली बड़ी सफलता, ISIS के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 संदिग्ध गिरफ्तार

एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने गुजरात के पोरबंदर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उसने आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। इससे जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये लोग एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन के संपर्क में थे। एक और संदिग्ध की तलाश में छापेमारी की जा रही है। विदेशी नागरिक भी शामिल एटीएस का कहना है कि विदेशी नागरिक समेत ये चारों आईएसआईएस के सक्रिय सदस्य हैं और उनके कब्जे से कई प्रतिबंधित चीजें मिली हैं। सीमा पार आकाओं के इशारों पर…

Read More