कबड्डी में डीएवी लठियाणी का दबदबा

बंगाणा (ऊना)। पीएआर मॉडल हाईस्कूल डोहगी मे निजी स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता रामदास मलांगड़ ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। निजी स्कूल एसोसिएशन बंगाणा के महासचिव लखनपाल शर्मा ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में सीनियर लड़कियों की वालीबाल प्रतियोगिता में डीएवी लठियाणी विजेता एवं पीएआर डोहगी उपविजेता रही। जूनियर वर्ग में डीएवी लठियाणी विजेता तथा आर्य पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। सीनियर लड़कों में डीएवी लठियाणी विजेता एवं शिवालिक पब्लिक स्कूल बीहड़ू ने उपविजेता का पुरस्कार हासिल किया। जूनियर…

Read More

हथियारों के साथ दो पंजाबी दबोचे

अंब (ऊना)। क्षेत्र के गांव नकड़ोह में पंजाब के गुरदासपुर जिले के दो युवकों को एक गाड़ी में रॉडों और लाठियों के साथ दबोचा गया है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है, जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। उक्त युवकों को स्थानीय लोगों ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। युवकों का हथियार लेकर क्षेत्र में घूमने के पीछे क्या मकसद था, इसकी छानबीन में पुलिस जुट गई है। पुलिस से प्राप्त…

Read More

करंट की चपेट में आया छात्र

ऊना। क्षेत्र के गांव भड़ोलिया कलां में दसवीं कक्षा का छात्र अचानक करंट की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे तुरंत घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हाल को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को दसवीं कक्षा का छात्र रजत घर में विद्युत तार को बदलते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिसके चलते वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे ऊना के…

Read More

अश्वनी मर्डर केस नहीं सुलझा पाई पुलिस

ऊना। अंब के नलोह में नकाबपोशों द्वारा अश्वनी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। वारदात को एक सप्ताह बीत गया, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। लोगों में असुरक्षा की भावना और बढ़ गई है। अश्वनी मर्डर केस जिले का एकमात्र अनसुलझा केस नहीं है, बल्कि और भी मर्डर के मामले अभी अनसुलझे हैं। अंब के ही कलरूही में बीते वर्ष बारह वर्षीय बच्ची से दुराचार के बाद हत्या का मामला, हरोली के पोलियां क्षेत्र में महंत सिंगारा राम मर्डर…

Read More

मारपीट की वारदातों में पांच गिरफ्तार

ऊना। जिला मुख्यालय के रायसरी और बसाल के दो-दो गुटाें में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके दोनाें वारदातों में पांच आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया है। मामलों की पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है। घटनाओं में घायल हुए लोगों का भी पुलिस ने मेडिकल कराया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मला देवी एवं उनकी भाभी निशा निवासी रायसरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मुकेश कु मार उर्फ रिंपी निवासी रायसरी ने अपने परिवार के साथ मारपीट की है। आरोपी के छोटे…

Read More

बस किराया वृद्धि पर भड़की भाजपा

जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर सिंह बग्गा, महासचिव यशपाल सिंह राणा, विजय चौधरी, उपाध्यक्ष सागर दत्त भारद्वाज, सुदेश ठाकुर, कमलेश कुमारी, राज कुमार डोगरा, केवल सिंह, विजय शर्मा, कमलेश भारती, मक्खन चौधरी, सचिव कमल राज, सतीश ठाकुर मास्टर संसार चंद, एडवोकेट राजेंद्र भट्टी, राज कुमार धीमान, जसमेर देवी, सत्या राणा, रेखा चौधरी, मंजू जरियाल, ठाकुर हरि सिंह, मंगत राम शर्मा, शेर सिंह गर्ग व देस राज राणा ने संयुक्त बयान में प्रदेश सरकार की ओर से बस किराया वृद्धि और राशन के डिपुओं में एपीएल परिवारों की चीनी व खाद्य तेल…

Read More

श्रमिकों की समस्याओं पर मंथन

ऊना में रविवार को इंटक श्रमिकों और अन्य कामगारों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब के इंटक के कार्यकारी प्रधान राम सिंह परमार बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटक के जिला प्रधान कामरेड जगत राम ने की। इस मौके पर जगत राम शर्मा ने कहा कि श्रमिकों और कामगारों के कल्याण के लिए प्रदेश इंटक तथा उसकी इकाइयों के पदाधिकारी वचनबद्ध हैं। शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में इंटक से संबध 10 यूनियनों के 75 पदाधिकारियों ने शिरकत की। मुख्य वक्ता राम सिंह परमार…

Read More

नाकाबंदी के बीच धड़ाधड़ चालान

ऊना। जिला पुलिस ने ऊना में विशेष अभियान के तहत गश्त बढ़ा दी है और जगह-जगह नाकाबंदी कर दी गई है। अश्वनी मर्डर केस के आरोपियों को पकड़ना भी अभियान का मकसद है। इस नाकाबंदी के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के भी चालान काट रही है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने जिलेभर में रात के समय गश्त बढ़ाने और नाकाबंदी के निर्देश दे रखे हैं। पुलिस का दावा है कि आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के मकसद से ऐसा किया गया है। बीती रात नाकाबंदी एवं…

Read More

कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को लोनिवि के बंगाणा स्थित विश्राम गृह में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र फौजी की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश कुटलैहड़ कांग्रेस के पर्यवेक्षक प्रेम कौशल एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने भी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के बारे में चर्चा की गई। इसमें कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को यूपीए सरकार की स्कीमों को बूथ स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिलाध्यक्ष ने भूमि अधिग्रहण मामले पर भी…

Read More

संदिग्ध अवस्था में घूमते तीन धरे

अंब (ऊना)। उपमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैड़ी में अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को अंब पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर दबोच लिया। शनिवार देर शाम इन तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया। अंब थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने तीन संदिग्धों के धरे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि शनिवार देर शाम मैड़ी के कुछ लोगों ने सूचना दी कि कुछ युवक यहां शुक्रवार से लेकर घूम रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग स्थलों से तीन युवकों…

Read More