पतियों ने भी रखा पत्नियों के लिए व्रत

गगरेट (ऊना)। प्रत्येक विवाहिता अपने पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत रखती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार पत्नियां अन्न और जल का त्याग कर पूरा दिन भूखी रहकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। लेकिन पतिव्रता पत्नियों की तरह अब कई पतियों ने भी अपनी धर्मपत्नियों के साथ व्रत रखकर उनकी दीर्घायु की कामना की। गगरेट क्षेत्र के अरुण कुमार, कपिल देव, अतुल शर्मा, संजीव सोढी आदि कई विवाहित युवकों ने भी अपनी-अपनी पत्नी की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूरा दिन अन्न-जल त्याग…

Read More

नो पार्किंग में पार्किंग पर पुलिस सख्त

ऊना। ऊना शहर तथा साथ लगते क्षेत्रों में 25 अक्तूबर से प्रभावी सड़क सुरक्षा अभियान चलेगा। इसके अलावा वाहनों को नो पार्किंग या बेतरतीब ढंग से सड़क के बीच पार्क करने वालों के तुरंत चालान काटे जाएंगे। यह फैसला मंगलवार को स्थानीय थाना सदर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर तथा एसएचओ ऊना केएल बैरी की उपस्थिति में हुई रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में लिया गया। ‘अमर उजाला’ ने शहर में बेतरतीब खड़े वाहन और नो पार्किंग जोन में गाड़ियां खड़ी करने के मामले को प्रमुखता से उठाया था।…

Read More

दो बार शिलान्यास, काम शुरू नहीं

ऊना। मुख्यमंत्री से ऊना वासियों को कई उम्मीदें हैं। ऊना में 90 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक बस अड्डा बनना है। पिछली कांग्रेस सरकार के समय वीरभद्र सिंह ने इसका नींव पत्थर रखा था। 2012 में विस चुनाव से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने दोबारा इसका शिलान्यास कर डाला। एक कंपनी को निर्माण कार्य सौंपे जाने की भी बात कही लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र फेस टू की स्थापना क ो लेकर भी 2007 में वीरभद्र सिंह ने घोषणा की थी। काम शुरू न होने…

Read More

ठठल में बैल के हमले मे किसान गंभीर

अंब (ऊना)। उपमंडल मुख्यालय के समीपवर्ती ठठल में सोमवार को खेतों में काम कर रहे एक किसान पर एक बैल ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में ऊना स्थित क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला में मवेशियों के हमले की दो दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व रविवार को जिले के फतेहपुर में घास काटने जा रही महिला पर एक जंगली सूअर ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। जानकारी के मुताबिक जमालदीन निवासी ठठल अपने खेत…

Read More

तलमेहड़ा में दो गुटों में चली तलवारें

ऊना। जिला के तलमेहड़ा क्षेत्र के रौणखर गांव में रविवार देर रात दो गुटों में हुई खूनी झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से एक को नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर आठ लोगों को नामजद कर लिया है, जबकि मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। तलवारों और लोहे की रॉडों के साथ हुई इस झड़प से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार रविवार रात रौणखर निवासी…

Read More

मेहंदी स्पर्धा में दिखाया हुनर

ऊना। जिलाभर के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में करवाचौथ के उपलक्ष्य पर मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। आदर्श पब्लिक स्कूल पंडोगा में मेहंदी स्पर्धा में छात्रा चेतना, हर्षिता, कामिनी, मुस्कान, नैंसी, अंजलि, रीतिका, कविता, सूरज, श्वेता, पूनम ने भाग लिया। इसमें पूनम एवं नैंसी ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय एवं कामिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य रेणू शर्मा ने सभी छात्रों को हर प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मौके पर उपप्रधानाचार्य रजनी बाला, स्टाफ सदस्यों में रीता धीमान, प्रवीण कुमारी, रीता देवी,…

Read More

कर्मचारियों ने डीसी को बताई समस्याएं

ऊना। हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष विपिन राणा और महासचिव कु लदीप सिंह दयाल के नेतृत्व में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अभिषेक जैन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति ऊना की बैठक शीघ्र बुलाने का आग्रह किया। जिससे लंबित पड़ी मांगों का निपटारा हो सके और प्रभावित कर्मचारियों को राहत मिल सके। इस पर उपायुक्त ने 1 नवंबर को जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। प्रशासन के साथ होने वाली बैठक में कर्मचारियों से जुडे़ ज्वलंत मुद्दों…

Read More

फिर आना चाहूंगी चिंतपूर्णी मंदिर, अनुराधा पौडवाल ने नवाया शीश

चिंतपूर्णी (ऊना)। लोकप्रिय भजन गायिका अनुराधा पौडवाल का कहना है कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में आने की तमन्ना आज बहुत दिनों बाद पूरी हो पाई है। काफी साल पहले भी वह यहां चुकी हैं और दोबारा भी आना चाहूंगी। मां के दर्शन कर मन को सुकू न मिलता है। सोमवार को छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में अनुराधा पौडवाल ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी बृजमोहन भारती ने उन्हें मां की चुनरी भेंट की। ध्यानू की तरह अंबे मेरा नाम अमर कर दो, फूलां…

Read More

ईसपुर के दो गुटों में संघर्ष, मां-बेटी समेत तीन घायल

ऊना। क्षेत्र के ईसपुर में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनाें गुटाें की शिकायतों के आधार पर क्रास केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार तारो देवी पत्नी तारा चंद निवासी ईसपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार सायं दर्शन सिंह, स्वर्ण सिंह, बलवीर सिंह, जीतो देवी, सपना देवी, सुमन देवी सभी निवासी ईसपुर उनके घर में घुस आए और उनके एवं उनकी बेटी के साथ मारपीट की। उधर, दूसरे पक्ष से…

Read More

जाटों ने मांगों पर बुलंद की आवाज

मैहतपुर (ऊना)। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन मदन लाल हीर ने कहा है कि सियासी दलों अथवा नेताओं की आपसी जंग महज कुर्सी पाने तक सीमित हो गई है। जबकि आम जनता के हितों और समस्याओं की अनदेखी हो रही है। रविवार को देहलां में आयोजित बैठक में कैप्टन हीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जाट आरक्षण के लिए एक अर्से से मांग उठा रहे हैं, लेकिन न तो सूबे की सरकार ने उनके हक में केंद्र के समक्ष उनका पक्ष रखा है, न ही…

Read More