दौलतपुर चौक (ऊना)। गांव डंगोह में रविवार शाम दो युवकाे ने एक युवक को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर डाला। इससे युवक गंभीर घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोटें आई हैं। वारदात के बाद घायल युवक को दौलतपुर चौक स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी हालत अधिक नाजुक होने के चलते उसे तुरंत चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने भी केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार रोहित कुमार पुत्र पवन वासी डंगोह ने रविवार देर…
Read MoreCategory: Una
टांग से अलग हो गई हड्डी
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के नलवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। एक की टांग बुरी से कुचली गई है। जिससे टांग की हड्डी टूटकर अलग हो गई। युवक की टांग की हड्डी टूटने के बाद बाहर निकल गई और टांग एक ओर मुड़ गई। हादसा ट्रक और बाइक के बीच हुआ। घटना के तुरंत देर बाद दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से…
Read Moreउद्योगों के आगे से
मैहतपुर (ऊना)। उद्योगों के आगे खाली पड़ी सरकारी जमीन पर अब उद्यमियों की फूलबाड़ियां नहीं सज पाएंगी। उद्यमियों को गेट के आगे खाली जमीन पर किए अवैध कब्जों को जल्द हटाना होगा। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जीएम उद्योग को निर्देश देते हुए कहा है कि ऐसे सभी उद्योगपतियों को नोटिस जारी किए जाएं, जिन्होंने कारखानों के बाहर खाली पड़ी जमीन पर किसी न किसी रुप में अवैध कब्जे कर रखे हैं। बुधवार को स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के देसी शराब बनाने वाले कारखाने में आए उद्योग मंत्री ने जीएम उद्योग…
Read Moreवाहन की टक्कर से पिता-पुत्री घायल
अंब (ऊना)। अंब-ऊना मुख्य मार्ग पर देर शाम तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्री जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से खंड चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक स्थानीय अंदौरा निवासी एक व्यक्ति अपनी पुत्री के साथ बाजार में सामान लेने आया था। इस दौरान वह एक वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों को चोटें आईं। बताया जा रहा है कि हादसे में जख्मी युवती की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली है। उधर, स्थानीय लोगों में संजीव कुमार, महेंद्र,…
Read Moreकरंट मारते हैं खंभे, शोपीस बने नल
ऊना। हिमाचल प्रदेश के नंबर वन समाचार पत्र ने समूर कलां में मंगलवार को चौपाल का आयोजन किया। सहायक आयुक्त एसके पराशर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियाे और कर्मचारियों ने शिरकत की और जन समस्याएं सुनीं। उनके हल के संदर्भ में कदम भी उठाए। जबकि कुछ गंभीर समस्याओं को अधिकारियों ने हल करने के लिए अपनी नोटिंग में रखते हुए जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया। समूर कलां निवासी राकेश शर्मा ने घराे के समीप लकड़ी के जर्जर खंभों का मसला उठाया। खंभों को बदलने की…
Read Moreबिना लाइसेंस पटाखे बेचने वाले नपेंगे
ऊना। दिवाली के समय अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को जिला दंडाधिकारी अभिषेक जैन ने आदेश जारी कर भारतीय दंड संहिता की धारा-144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पटाखों, आतिशबाजियों को बनाने एवं भंडारण की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। आदेशों के अनुसार लाइसेंस धारक ही पटाखों का भंडारण एवं बिक्री कर सकते हैं। जिला दंडाधिकारी ने आगजनी की घटना का अंदेशा होने के मद्देनजर रखते हुए नगरपालिका के अंतर्गत एवं नगर पंचायत मैहतपुर, संतोषगढ़, गगरेट, दौलतपुर चौक सहित…
Read Moreट्रेनों पर भी रहेगी पैनी नजर
ऊना। त्योहारी सीजन के चलते जिले में बाहरी प्रदेशों से आने वाले मिठाइयों के रॉ मैटीरियल को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अब यातायात के तमाम साधनों पर भी नजर रखने की योजना बनाई है, जिससे जिले में मिलावटी मिठाइयों के कारोबार पर लगाम कसने में कामयाबी मिल सके। इसके लिए प्रशासन और पुलिस विभाग को साथ लेकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से प्रदेश के कई हिस्सों में मिठाइयों और मिठाइयां बनाने के लिए कच्चे माल की सप्लाई ट्रेन के जरिये होती है, जबकि प्रदेश…
Read Moreपूर्व सैनिकों ने मांगा वन रैंक, वन पेंशन
ऊना। ऊना मे जुटे पूर्व सैनिकों ने एक आवाज में केंद्र और प्रदेश सरकार से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। रविवार को इंडियन एक्स सर्विसेज लीग की बैठक चेयरमैन जय सिंह की अध्यक्षता में हुई। जबकि कर्नल कुलदीप सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। लीग ने समान रैंक, समान पेंशन, सीएसडी डिपो ऊना में खोलने, ईसीएचएस सैनिक अस्पताल करलूही में खोलने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया। लीग ने मांग की है कि सरकारी नौकरियों में पूर्व सैनिकों का 15 फीसदी कोटा भरा…
Read Moreपेड़ से झूलता मिला युवक का शव
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के गांव बाथड़ी में एक युवक ने खाली मकान के परिसर में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक करीब एक हफ्ते से घर से लापता था। हरोली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि घ्मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि युवक ने खुद इस स्थान पर आकर आत्महत्या की या उसे यहां लाकर मारा…
Read Moreकालेज छात्रा ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
दौलतपुर (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में पढ़ने वाली एक छात्रा ने शनिवार सुबह कालेज से थोड़ी दूर बाजार में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे छात्रा की मौत हो गई। घटना के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। जानकारी के अनुसार छात्रा स्थानीय महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। गाैंदपुर बनहेड़ा की रहने वाली यह छात्रा शनिवार सुबह नौ बजे घर से कालेज आई। इसके बाद छात्रा कालेज के बजाय बाजार की ओर निकली, जहां करीब दस बजे उसे उल्टी हुई और वह बेहोश…
Read More