ऊना ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे अर्जुन अवार्डी और पदमश्री चरणजीत सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। ऊना में अपने घर पर उन्होंने सुबह पांच बजे अंतिम सांस ली। शाम चार बजे स्वर्गधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम की कमान संभालते हुए ऊना के मैड़ी के रहने वाले चरणजीत सिंह ने देश को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलवाया था। ऊना के मैड़ी में 3 फरवरी 1931 को जन्मे चरणजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक 1964 में इतिहास रच दिया था। इनकी…
Read MoreCategory: Una
ऊना से होगी हमीरपुर-बिलासपुर जिलों के लिए पीएनजी की सप्लाई
ऊना हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) की सुविधा पहुंचाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऊना जिले के हरोली स्थित बाथू में मदर स्टेशन स्थापित किया जाएगा। सेवा प्रदाता कंपनी भारत गैस ने बाथू में करीब छह कनाल आठ मरले भूमि का चयन कर तैयारियां तेज कर दी हैं। मदर स्टेशन स्थापित करने पर करीब 10 करोड़ की राशि खर्च होगी। हमीरपुर और बिलासपुर जिलों को भी इसी मदर स्टेशन से गैस की आपूर्ति होगी। दोनों जिलों में पाइपलाइन पहुंचाने के लिए होने वाले…
Read Moreपाइपलाइन से होगी रसोई गैस सप्लाई , प्रति सिलिंडर 300 रुपये पड़ेगी सस्ती
ऊना हिमाचल के ऊना शहर से पहली बार अंडरग्राउंड पाइपलाइन से घरों में एलपीजी गैस की सुविधा मिलने जा रही है। शहर की रक्कड़ कॉलोनी के 250 परिवारों से इसकी शुरुआत 15 दिन के भीतर हो रही है। क्षेत्र से करीब 1000 आवेदन आ चुके हैं। इसके बाद ऊना के अन्य वार्डों में भी सुविधा शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि पाइपलाइन की गैस एक सिलिंडर के भार जितनी गैस से लगभग 300 रुपये सस्ती होगी। यानी अगर घरेलू रसोई गैस सिलिंडर एक हजार रुपये का है तो…
Read Moreनिषाद के कोच विक्रम बोले- पहली बार मिला तो भांप लिया यह लड़का कुछ करेगा
मैहतपुर (ऊना) पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के निषाद कुमार की प्रतिभा को तराशने में उनके कोच विक्रम का बड़ा हाथ है। उनके कोच विक्रम बताते हैं कि 2018 से ही निषाद को पैरालंपिक में भेजने का लक्ष्य तय कर लिया था। उन्होंने कहा कि वह निषाद को जब पहली बार मिले तो भांप लिया था कि यह लड़का कुछ न कुछ जरूर करेगा। बातचीत में कोच विक्रम ने बताया कि 2018 में निषाद के परिजन उनसे पंचकूला में मिले थे। निषाद का खेलों…
Read Moreपैरालंपिक: बेटे की डाइट कम न हो, पिता ने उगाना शुरू कीं सब्जियां, मां ने बेचा गाय-भैंस का दूध
अंब (ऊना) पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले निषाद का परिवार गरीबी से भी जूझ रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बेटे को खुराक की कमी न हो, इसके लिए पिता ने पैसे कमाने के लिए खेतों में सब्जियां उगानी शुरू कर दीं। माता ने भी मवेशी पालकर गाय-भैंस का दूध बेचने का काम किया। आज उनकी मेहनत का फल मिल गया। रविवार को पैरालंपिक में निषाद के रजत पदक जीतने पर उनके माता-पिता और बहन बेहद खुश हैं। पिता रछपाल सिंह ने कहा कि बेटे की मेहनत और प्रतिभा पर…
Read Moreआयुष्मान भारत योजना में प्रदेश भर में ऊना जिला पहले स्थान पर
ऊना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में ऊना जिले ने पहला स्थान हासिल किया है। स्वास्थ्य विभाग ने ऊना जिला में 99.1 प्रतिशत पात्र परिवारों का पंजीकरण किया है। ऊना जिले में 24 हजार 241 परविार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ ले रहे हैं। इन परिवारों को चार करोड़ 70 लाख 77 हजार 286 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अक्तूबर 2020 तक 17 हजार 281 परिवार 70.66 प्रतिशत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पंजीकृत किए गए थे। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना…
Read Moreहिमाचल के युवा पंजाब में बनते हैं खिलाड़ी, आधारभूत ढांचा मजबूत करना होगा : चरणजीत
ऊना टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर पद्मश्री चरणजीत सिंह ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि देश के लिए यह गौरवान्वित करने वाले पल हैं। मेहनत के दम पर टीम ने मेडल जीता है। इस जीत के साथ आने वाला समय खिलाड़ियों के लिए और बेहतर होगा। बातचीत में पद्मश्री चरणजीत सिंह ने कहा कि टीम ने कड़ी चुनौतियों को पार कर मेडल जीता है। इसके लिए सभी टीम सदस्यों और भारतीयों को बधाई। गोल्ड मेडल से चूकने के प्रश्न पर उन्होंने कहा…
Read Moreएक कोरोना सैंपल की दो रिपोर्ट, एक निगेटिव और दूसरी पॉजिटिव
संतोषगढ़ (ऊना) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक कोरोना सैंपल की दो अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई हैं। एक रिपोर्ट में व्यक्ति को निगेटिव बताया गया तो दूसरी में कोरोना पॉजिटिव। ऐसे में व्यक्ति पसोपेश में है कि वह संक्रमित है या नहीं। जिले के संतोषगढ़ में सामने आए इस मामले से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं। ऊना जिले के संतोषगढ़ में एक 44 वर्षीय व्यक्ति ने 10 मई को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना जांच करवाई थी। इस पर उन्हें व्यक्तिगत रिपोर्ट निगेटिव…
Read Moreकोरोना वैक्सीन लगाने के दो दिन बाद बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, प्रदेश में तीसरा मामला
कोरोना वैक्सीन लगवाने के दो दिन बाद हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत हो गई है। शनिवार सुबह बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक उपमंडल बंगाणा के तहत सिंहाना पंचायत के जटेडी गांव निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग को गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई थी। बुजुर्ग की बेटी ने बताया कि वह अपने पिता को सिविल अस्पताल बंगाणा में गुरुवार को कोरोना वैक्सीन लगवाकर…
Read Moreकोरोना वायरस: ऊना में मास्क न पहनने पर लगेगा पांच हजार जुर्माना
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में अब मास्क न पहनने वालों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। जिला प्रशासन ने ऊना में 31 मार्च तक बंद कमरों, हाल, भवन में लंगर, भंडारे और सामूहिक भोज पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। लंगर, भंडारा लगाने और सामूहिक भोज के लिए उपमंडल अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इनमें भोजन पकाने और परोसने वाले सभी व्यक्तियों मास्क और दस्ताने पहनना होगा। कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ये दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राघव शर्मा…
Read More