विदेश भेजने के नाम पर ठगे पांच लाख

अंब (ऊना)। उपमंडल के दो लोगों से विदेश भेजने के नाम पर ढाई-ढाई लाख हड़पने का मामला सामने आया है। रुपये लेने के बाद आरोपी मुकर गया और आरोपी की ठगी से परेशान होकर दोनों पीड़ितों ने न्यायालय की शरण ली। ठगी का शिकार लोगों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए धारा 156 (3) के तहत न्यायालय में अरजी दायर की। न्यायालय ने अंब थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेशों पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस…

Read More

उद्योग प्रंबधन और श्रमिकों में समझौता

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के स्विस गार्नियर नामक दवा उद्योग प्रंबधन और मजदूरों के बीच दो माह से चल रहा गतिरोध बुधवार को खत्म हो गया है। करीब दो माह पूर्व मजदूरों को नौकरी से हटाए जाने को लेकर विरोध में श्रमिकों ने लगाया तंबू बुधवार को श्रम विभाग के आश्वासन के बाद हटा लिया है। उद्योग प्रबंधन और मजदूरों में गतिरोध के खत्म होने की श्रम अधिकारी मनीश करोल ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दवा उद्योग में कार्यरत मजदूरों को नौकरी से हटाए जाने को लेकर…

Read More

भद्रकाली का नीरज बना लेफ्टिनेंट

गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। यदि इंसान में कुछ करने का जज्बा हो तो वह अपनी मंजिल तक हर हालत में पहुंच जाता है। ऐसा कुछ कर दिखाया है, ऊना जिला के अंब उपमंडल की भद्रकाली पंचायत में टीका वाणदु के वीरेंद्र शर्मा और उर्मिला के घर जन्मे उनके दो बेटों ने। जिन्होंने सच्ची मेहनत और लगन से लेफ्टिनेंट के पद हासिल कर जिला तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है। वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके छोटे बेटे नीरज शर्मा ने डीएवी स्कूल दौलतपुर चौक में प्राइमरी शिक्षा हासिल करने के…

Read More

चिंतपूर्णी में नववर्ष मेला 31 से

चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्नमस्तिका शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में 31 दिसंबर, 2013 से 2 जनवरी, 2014 तक आयोजित होने वाले नव वर्ष मेला के दौरान सभी प्रकार के पॉलीथिन एवं थर्मोकोल से बने उत्पादों के प्रयोग पर सख्ती से प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा इस अवधि के दौरान चिंतपूर्णी मंदिर परिसर और अन्य धार्मिक स्थलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी और कड़ी निगरानी बरती जाएगी। मेला क्षेत्र को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 150 गृह रक्षक एवं 10 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। यह जानकारी एसडीएम अंब सुखदेव सिंह…

Read More

बाइकों की भिड़ंत में दो घायल

ऊना। क्षेत्र के पोलियां में दो बाइकों में भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल भेज गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की दी है। जानकारी के अनुसार मखन सिंह निवासी भरवाल जिला होशियारपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह सोमवार शाम पोलियां से अपने मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार शाम कुमार निवासी पोलियां ने टक्कर दे मारी। इसके चलते उसे और बाइक के पीछे राकेश कुमार को गंभीर चोटें…

Read More

गेहूं की फसल पर चलवाया ट्रैक्टर

पंजावर/हरोली (ऊना)। पंडोगा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने खेत में ट्रैक्टर चलवाकर गेहूं की फसल उजाड़ दी। दो किसानों ने इसकी पुलिस के पास शिकायत की है। शिकायतकर्ता पंचायत समिति के उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार और रामपाल ने पंडोगा पुलिस चौकी में दायर शिकायत पत्र में कहा कि उन्होंने गेहूं की फसल बीज रखी थी, जिस पर आरोपी ने ट्रैक्टर चलवा दिया। आरोपी ने पूरे खेत को खोद डाला। इससे इन दोनों की करीब 25 कनाल भूमि पर उगी गेहूं की फसल नष्ट हो गई। इससे दोनों किसानों को करीब 60…

Read More

पाइप घोटाले में अफसर भी नपेंगे

ऊना। ग्राम पंचायत सिद्ध चलेहड़ में 45 पाइपों के गबन के मामले में आईपीएच विभाग के अफसर और कर्मचारी भी नप सकते हैं। इन पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने सिद्ध चलेहड़ पंचायत की प्रधान रवीना बीबी और उनके पति रुकमदीन के खिलाफ 45 पाइपों के गबन को लेकर मामला दर्ज कर रखा है। पंचायत प्रधान और उनके पति ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर रखी है। इनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सेशन कोर्ट में वीरवार…

Read More

बारिश के बिना मुरझाने लगी फसल

ऊना। जिला में मौसम की बेरुखी से कृषि कारोबार पर खतरे में बादल मंडराने शुरू हो गए हैं। हालत यह है कि बारिश न होने से गेहूं सहित अन्य फलदार पौधे मुरझाने शरू हो गए हैं। इस कारण किसान चिंतित हैं। समय पर वर्षा न होने से किसानों को पैदावार प्रभावित होने से साथ ही पशुओं के लिए चारे की समस्या भी विकराल रूप धारण कर गई है। यदि जल्द बारिश न हुई तो कृषि कारोबारियों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ सकता है। बारिश न होने की वजह…

Read More

प्रशासन के निर्देश दरकिनार

ऊना। जिले में हर वारदात के बाद एकाएक अलर्ट होेने वाली पुलिस बाद में ठंडी पड़ रही है। बहडाला इलाके के होटल में हमीरपुर के बड़सर की युवती को बंधक बनाकर दुराचार करने की वारदात को लेकर मामला दर्ज होेते ही होटलियर्स से पुलिस प्रशासन की बैठक हुई थी। बैठक में ऊना, अंब, चिंतपूर्णी समेत विभिन्न इलाकों के दर्जनों होटलियर्स ने हिस्सा लिया था। इस दौरान होटलियरों को निर्देश दिए गए थे कि वे होटलों के मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करें ताकि होटल में आने जाने वाले…

Read More

आईपीएच को तीन दिन का अल्टीमेटम

हरोली (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र हरोली के बढेड़ा और सलोह में करोड़ों रुपये से लगाए गए पांच नलकूप खराब होने से किसान गुस्से में हैं। इससे क्षेत्र की करीब 600 कनाल भूमि सिंचाई सुविधा से वंचित हो गई है। बढेड़ा के चार और सलोह में एक नलकूप एक सप्ताह से खराब पड़े हैं। लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या से कई बार अवगत करवाया लेकिन कुछ नहीं हुआ। सिंचाई सुविधा न मिलने से गेहूं तथा अन्य फसलें मुरझाने लगी हैं। लोगों में आईपीएच विभाग के…

Read More