नंगल (रूपनगर)। फरवरी माह में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नंगल पुलिस द्वारा दर्ज किए गए एक मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए जिला रूपनगर के सेशन जज ने तीन लोगों पर आरोप तय कर उन्हें जेल भेज दिया है। तहसील नंगल के गांव मेघपुर के रहने वाले युवक आकाशवीर को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में नामजद किए गए शारदा राणा पत्नी सुरिंद्र कुमार व संदीप राणा पुत्र सुरिंद्र कुमार के साथ-साथ सुरिंदर पाल सैंडी के खिलाफ नंगल पुलिस ने मामला दर्ज किया…
Read MoreCategory: Una
बूथ स्तर पर मजबूत होगी कांग्रेस
अंब (ऊना)। स्थानीय विधायक एवं चौथे वित्तायोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और क ार्यकर्ता कें द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाएं। इस तरह का अभियान चलाने से कार्यकर्ता और पदाधिकारी सीधे लोगों से जुडे़ंगे और लोग भी इनके जरिये अपनी समस्याएं प्रदेश सरकार तक पहुंचा सकेंगे। वह चिंतपूर्णी ब्लाक कांग्रेस की बैठक सोमवार को बेहड़ जसवां में हुई बैठक…
Read Moreकेसीसी बैंक की तीन नई शाखाएं खुलेंगी
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथू, भदसाली व पूबोवाल में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की नई शाखाएं मंजूर की गई हैं। टाहलीवाल में बैंक का नया भवन बनाया जाएगा। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार शाम सर्किट हाउस में यह ऐलान किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में जिला ऊना में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति जानी और अधूरे पड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार ऊना जिला के विकास को तेजी से आगे बढ़ा रही है और जिला…
Read Moreलोहे की रॉड से फोड़ा चालक का सिर
अंब (ऊना)। मुबारिकपुर चौक पर रविवार देर रात ओवरटेक के चक्कर में खूनी संघर्ष हो गया। वारदात में दो ट्रक चालकों ने मिलकर एचआरटीसी बस चालक के सिर पर रॉड से हमला कर दिया और बस के शीशे भी तोड़ डाले इसमें बस चालक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी चिकित्सा केंद्र में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में चालक का उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर केस दर्ज कर मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी…
Read Moreशिक्षिका की फर्जी डिग्री का केस उलझा
हरोली (ऊना)। ललड़ी क्षेत्र में एक अध्यापिका की बीएड की कथित फर्जी डिग्री के मामले में वाराणसी का संस्थान माजरा भांप गया है। ऐसा माना जा रहा है कि संस्थान को पता चल गया है कि हिमाचल में संस्थान के नाम पर फर्जीवाड़ा हुआ है। इसलिए संस्थान शिक्षा विभाग को जवाब नहीं भेज रहा है। शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षिका की बीएड की डिग्री कब्जे लेकर वाराणसी के संबंधित संस्थान को भेजी है। एक महीना बीत जाने के बाद भी संस्थान से शिक्षा विभाग को जवाब नहीं मिला है। बीईईओ…
Read Moreशिक्षिका ने अपनी गलती स्वीकारी
संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से संबद्ध एक निजी स्कूल में छात्रों की टाई और छात्राओं की चोटी से जूते लटकाए जाने के मामले में जांच बिठाई गई है। शिक्षा निदेशालय के निर्देशों पर शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंटरी निर्मल रानी ने स्कूल पहुंचकर जांच की। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं को इस तरह की सजा देने वाली अध्यापिका और सजा भुगतने वाले बच्चों के बयान दर्ज किए। उपनिदेशक निर्मल रानी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अध्यापिका ने अपनी गलती स्वीकार की है। निजी स्कूल में चार…
Read Moreसूखे खेतों में राहत की फुहार
ऊना। जिले के क्षेत्रों में भारी बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। जिला ऊना में पूरी रात बारिश होती रही, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। गेहूं की फसल को संजीवनी मिली है। बारिश होेने से पूरे जिले में पड़ने वाली धुंध के छंटने के आसार बन गए हैं और शुष्क ठंड से भी लोगों को काफी राहत मिली है। खासकर फसलों के लिए बारिश संजीवनी साबित हुई है। हरोली क्षेत्र के किसान चरणजीत सिंह, प्रेम चंद, भूपिंद्र कुमार, जगतार सिंह, रामजी, विनोद कुमार,…
Read Moreसड़क को ठीक क्यों नहीं करवाते : सीएम
ऊना। ऊना पहुंचने के बाद शुक्रवार रात करीब 12 बजे मुख्यमंत्री ने लोनिवि के एसई समेत अन्य अफसरों को तलब किया। सीएम के बुलाने पर परिधि गृह में बाहर खड़े लोनिवि के एसई एके कोहली तथा अन्य अफसर वहां पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क को ठीक क्यों नहीं करवाते हो? उन्होंने कहा कि दिल्ली से आते समय मैहतपुर के बाद कई जगह सड़क पर गड्ढे हैं। इस पर एसई चुप हो गए। हालांकि बीच-बचाव करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने कहा कि यह सड़क रोड प्रोजेक्ट के…
Read Moreधुंध और ठंड से ऊना जाम
ऊना। घनी धुंध और ठंड ने ऊना में जिंदगी को जाम कर दिया। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। पारा लुढ़कने से एकाएक ठंड बढ़ गई। शुक्रवार की रात को भी घनी धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार थम सी गई। रात को दोपहिये वाहन दस और पंद्रह की स्पीड में ही दौड़ते रहे। बड़े एवं भारी वाहनों के चालकों को भी बड़ी दिक्कत हुई। शनिवार को शाम के समय करीब सवा छह बजे ऊना में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसी बीच अचानक शाम 6.35 बजे…
Read Moreसीएम लिया विकास कार्यों का फीडबैक
ऊना। स्वास्थ्य और निवेश के क्षेत्र में प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का खिताब पाने के बाद दिल्ली से लौटते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार रात करीब 12 बजे ऊना पहुंचे। मुख्यमंत्री परिधि गृह में ही रुके। यहां पहुंचने पर उनका जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें हिमाचल प्रदेश को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलवाने के लिए बधाई भी दी। चिंतपूर्णी के विधायक एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार भी मुख्यमंत्री के साथ थे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुबह धर्मशाला में…
Read More