ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी गांव को टूरिज्म सर्किट के तहत धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर एवं जलाशय का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ललड़ी में एक करोड़ रुपये की लागत से विज्ञान प्रयोगशाला भवन का निर्माण किया जाएगा। वह ललड़ी गांव में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। अग्निहोत्री ने गांववासियों की मांग पर शमशानघाट की चाहरदीवारी, सत्संग तथा हरिजन बस्ती तक संपर्क मार्ग के निर्माण की…
Read MoreCategory: Una
सूमो-बस टक्कर में दो की मौत, 12 घायल
मैड़ी (ऊना)। ज्वार में एक टाटा सूमो की बस से भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंब लाया गया, जहां अधिकांश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजे गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद लगभग…
Read Moreमेरा रंग दे बसंती चोला… से जगाई देशभक्ति
गगरेट (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बढेड़ा राजपूतां में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। इसमें गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने छात्रों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य आरके शर्मा एवं स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया। छात्रों ने मेरा रंग दे बसंती चोला… दादी अम्मा, दामी अम्मा सहित देश भक्ति गीत पेश किए। पहाड़ी, पंजाबी गानों से छात्रों ने दर्शकों को नचाया। राकेश कालिया ने इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका अमर गाथा का विमोचन किया। प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर मुख्य…
Read Moreअंधेरे में डूबा रहा ऊना शहर
ऊना। भारी बारिश के बीच बुधवार शाम करीब छह बजे एकाएक शहर में बत्ती गुल हो गई। बारिश और हाड कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच घरों में चल रहे हीटर और ब्लोर आदि भी बंद हो गए। लोगों को इससे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को सुबह से ही मूसलाधार बारिश जारी रही। बीच-बीच में बारिश तेज भी होती रही। इससे ऊना शहर में सन्नाटा सा पसरा रहा। भारी बारिश के कारण जिला मुख्यालय ऊना, अंब, बंगाणा, चिंतपूर्णी, गगरेट, मैहतपुर, संतोषगढ़ व हरोली समेत तमाम इलाके शीत…
Read Moreस्वां चैनलाइजेशन बढ़ाने पर सहमति
ऊना। स्वां तटीकरण योजना के तीसरे चरण के काम को तेजी प्रदान करने के लिए पंजाब के आईपीएच विभाग के प्रधान सचिव सर्वेश कौशल के नेतृत्व में उच्च स्तरीय टीम ने नंगल में हिमाचल के आईपीएच विभाग के आला अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में पंजाब के चीफ इंजीनियर (ड्रेनेज़) विनोद चौधरी एवं अधीक्षण अभियंता (ड्रेनेज़) बराड़ और हिमाचल के इंजीनियर इन चीफ (प्रोजेक्ट) एमएस कंवर, अधीक्षण अभियंता स्वां तटीकरण प्रोजेक्ट एनएम सैनी एवं अधिशाषी अभियंता हरिंद्र भारद्वाज शामिल हुए। बैठक में पंजाब के अधिकारियों ने संतोषगढ़ से आगे…
Read Moreप्रदेश में सुदृढ़ होगी खादी : अग्निहोत्री
ऊना। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को ऊना में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग उत्तरी क्षेत्र की ओर से आयोजित आंचलिक स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खादी आंदोलन को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके जरिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जायेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, खादी और ग्रामोद्योग आयोग और खादी बोर्ड का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांवों में खादी और ग्रामोद्योग आयोग से मार्जिन राशि और बैंकों से ऋ ण लेकर नए ग्रामोद्योग की…
Read Moreहर खेत को पानी देना सरकार की प्राथमिकता
ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार बाथू की चमरवाड़ी बस्ती में 18 लाख रुपये की लागत से लगने वाले सिंचाई नलकूप का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर खेत को पानी देना उनका सर्वोच्च एजेंडा है और बीते एक साल के दौरान इस एजेंडे पर तेजी से अमल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस एक साल की अवधि के दौरान हरोली हलके में करोड़ों रुपये की सिंचाई व जलापूर्ति योजनाएं जनता को समर्पित की गई हैं। इनमें 52 लाख की…
Read Moreप्रवक्ताओं की समस्या को उठाया
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला ऊना की बैठक सोमवार को हुई। शिक्षा उपनिदेशक आरसी टबयाल की अध्यक्षता में वीआरसी भवन में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। इसे शिक्षा उपनिदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एवं शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजा गया। इन समस्याओं में अनुबंध एवं पैरा अध्यापकों को नियमित करने का मुद्दा जोर शोर से उठा। संघ के जिला प्रधान कमल किशोर ने स्कूल के प्राध्यापकाें के साथ हो रही छेड़छाड़ को बंद करने, काडर के…
Read Moreनंगल आने वाली ट्रेनें ऊना से जोड़ी जाएं
ऊना। जिला वरिष्ठ नागरिक मंच ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। सोमवार को स्थानीय एमसी पार्क में अध्यक्ष जीआर वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष जीआर वर्मा ने कहा कि ऊना में जलाने की लकड़ी का डिपो नहीं है। ऐसे में शव जलाने के लिए क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में वृद्धाश्रम की स्थापना की जानी चाहिए। सरकारी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को सुविधाओं का आभाव है।…
Read Moreआईपीएच और पीडब्ल्यूडी प्रोजेक्टों में तेजी लाएं : कालिया
शिमला। वार्षिक योजना से पहले विधायक प्राथमिकता बैठकों के दूसरे दिन ऊना जिला के विधायकों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ हुई बैठक में अपनी योजनाएं रखी। संबंधित जिलों के कैबिनेट मंत्री, सीपीएस और प्रशासनिक अधिकारी भी इसमें उपस्थित थे। जिले से महज एक ही विधायक ने बुधवार को वार्षिक योजना की बैठक में अपने क्षेत्र की मांगें रखीं। भाजपा अध्यक्ष और ऊना से विधायक सतपाल सत्ती निजी कारणों से बैठक में हिस्सा नहीं ले सके। गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने 922 करोड़ रुपये स्वां नदी तटीकरण परियोजना उपलब्ध…
Read More