न्याय नहीं मिला, अब हड़ताल को बनाया हथियार

मैहतपुर (ऊना)।(विवेक त्रिपाठी) अपने साथ हुई अनदेखी से बेहद खफा जखेड़ा निवासी संजय सिंह ने तीन मार्च से जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है। एसडीएम तथा एसपी ऊना के नाम लिखे पत्र में 31 वर्षीय संजय सिंह ने लिखा है कि उनकी 26 वर्षीय पत्नी डिंपल के दोनों गुर्दे नंगल के एक सरकारी अस्पताल के डाक्टरों के गलत उपचार के चलते खराब हो चुके हैं। इस बात का खुलासा पीजीआई चंडीगढ़ में पत्नी का चेकअप करवाते वक्त वहां के डाक्टरों की एक टीम ने किया।…

Read More

पार्टनर ने लगाई 4.5 लाख की चपत

ऊना।(विवेक त्रिपाठी ) एटीएम मशीन कंपनी के कर्मचारी ने अपने ही पार्टनर को लगभग साढ़े चार लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। जबकि मामले के संदर्भ में आगामी कार्रवाई भी पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बलवंत सिंह निवासी चंगर जिला हमीरपुर ने अदालत के जरिये शिकायत करवाई है कि वह और उसका पार्टनर रोहित निवासी रक्कड़ कालोनी एटीएम मशीनें लगाने का काम करते हैं। इसी के चलते उन्होंने कुछ…

Read More

शिव भक्तों ने किया घंटों इंतजार

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के ऐतिहासिक प्राचीन द्रोण शिवबाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। रात से ही मंदिर में शिव भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। धार्मिक आस्था का प्रतीक शिवबाड़ी मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर बिल्व पत्र, पुष्प, दूध और जल चढ़ाने के लिए शिव भक्तों ने घंटों तक अपनी बारी का इंतजार किया। जयकारे लगाते हुए बिना थके मंदिर परिसर की ओर बढ़ते रहे। शिवबाडी मंदिर मार्ग पर सजी छोटी-छोटी दुकानों पर लोग खरीदारी करते…

Read More

मैड़ी मेले में कसेगा सुरक्षा घेरा

अंब (ऊना)।(विवेक त्रिपाठी ) मैड़ी स्थित बाबा बड़भाग सिंह मेले में इस बार सुरक्षा घेरा कसा रहेगा। मेला स्थल को नौ सेक्टरों में विभाजित करके हर सेक्टर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी योजना है। मैड़ी मेले को लेकर हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने मास्टर प्लान बनाया है। इसी इलाके में करीब पांच दिन पहले शौचालय में एक युवक की लाश भी मिली है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। हालांकि पुलिस ने पंजाब से भी गुमशुदगी की रपटें मंगवाई हैं। कुछ दिन…

Read More

बैंक के हेड आफिस से बोले रहे हैं, पिन नंबर बताएं

अजौली (ऊना)। शातिर ठगों ने कुल्लू, नंगल, बंगाणा और ऊना के बाद अब एक और युवक को निशाना बना डाला। शातिराें ने ऊना के युवक के बैंक खाते से 3800 रुपये उड़ा लिए। घटना का शिकार युवक ने पुलिस के पास इसकी शिकायत की है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह सुबह जैसे ही उठा तो उसके मोबाइल पर कोई फोन आया। शातिरों ने फोन पर कहा कि हम बैंक के हेड आफिस से बोल रहे हैं। आपके एटीएम की वेरिफिकेशन करनी है। अपने एटीएम कार्ड पर लिखे नंबर…

Read More

ऊना कालेज में भंगड़ा-नाटी पर झूमे

ऊना। पीजी कालेज ऊना में केंद्रीय छात्र संघ की ओर से करवाए गए सांस्कृतिक समारोह के अंतिम दिन छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से खूब धमाल मचाई। समारोह में राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं गगरेट विस विधायक राकेश कालिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जिला एनएसयूआई इकाई, एससीए, कालेज की ओर से प्राचार्य डा. एसके चावला, आरटीए सदस्य दीपक लट्ठ एवं एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष करुण शर्मा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। एमसीए के छात्रों ने नाटी, एमबीए के छात्रों ने भंगड़ा, जगदीप सिंह ने सोलो…

Read More

रेलवे ने जारी की 13.50 करोड़ की अंतिम किस्त

ऊना। नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर रेलवे विभाग ने 13 करोड़ 50 लाख रुपये की अंतिम किस्त जारी कर दी है। इस राशि से डंगोह कलां गांव के उन लोगों को 24 फरवरी से 28 फरवरी तक गांव के पटवार खाने में मुआवजा राशि दी जा रही है, जिनकी जमीन का रेल लाइन के लिए अधिग्रहण किया गया है। यह जानकारी भू-अधिग्रहण अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एसके पराशर पर ने दी। उन्होंने कहा कि संबंधित लोग अब गांव में ही मुआवजा राशि ले सकते हैं। उन्होंने…

Read More

बाइक-स्कूटर में भिड़ंत, चार लोग घायल

ऊना। स्थानीय अस्पताल के पास बाइक और स्कूटर के बीच टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर रणवीर सिंह निवासी अप्पर अरनियाला बाइक पर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे स्कूटर के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रणवीर सिंह, स्कूटर सवारराजेंद्र सिंह निवासी प्रेमनगर ऊना, उसकी पत्नी अमरीक कौर एवं कुसम निवासी झंबर को चोटें…

Read More

प्रदेश में अपना पे कमीशन नामंजूर

अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महांसघ की अंब में हुई राज्य स्तरीय बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन हुआ। प्रदेशाध्यक्ष पवन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ की वार्षिक गतिविधियाें पर चर्चा की गई। इसमें तय किया गया कि संघ की आगामी बैठक 31 मई, एक जून को किन्नौर में तथा 13 और 14 सितंबर को मंडी में होगी। नव वर्ष कार्यक्रम 31 मार्च को गुरु पूर्णिमा के मौके पर मनाएंगे। इस दिन गुरु वंदन कार्यक्रम का जिला स्तर पर आयोजन होगा और वार्षिक सदस्यता अभियान अप्रैल…

Read More

गगरेट में निजी बस लुढ़की, 17 घायल

गगरेट (ऊना)। गगरेट में एक निजी बस अनियंत्रित होकर लगभग 25 फुट नीचे जा लुढ़की। मंगलवार को हुए हादसे में लगभग डेढ़ दर्जन के करीब यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता एवं 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को गगरेट के स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया। मिनी बस के लुढ़कने से बस के सभी शीशे टूट गए। इससे बस मेें सवार यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं। घटना के फौरन बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गगरेट अस्पताल में घायलों का हाल…

Read More