बेबस खाकी, शातिरों ने चंबी में तोड़ा एटीएम

चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)। जिला में एटीएम तोड़ने की वारदातों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शातिरों के हौसलों के आगे खाकी बेबस नजर आ रही है। ताजा वारदात में शातिरों ने चंबी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़ डाला। चोरों ने आधुनिक उपकरणों के जरिये एटीएम को पूरी तरह से तहस-नहस कर डाला। हालांकि चोर एटीएम से नकदी चुराने में कामयाब नहीं हो पाए। घटना के वक्त एटीएम कैश ट्रे में लगभग 16 लाख की नकदी पड़ी हुई थी। तीन माह के भीतर जिला भर में एटीएम तोड़ने की…

Read More

साधु ने किया बच्ची के साथ मुंह काला

हरोली (ऊना)। क्षेत्र के एक गांव में रह रहे एक साधु पर नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है। बच्ची गांव के ही एक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना का पता उस समय चला जब पीड़ित बच्ची ने पूरी आपबीती अपने अध्यापकों को बताई। पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी साधु पिछले एक माह से बच्ची को अपनी…

Read More

मोदी के विज्ञापन को कहां से आया पैसा : वीरभद्र

बसाल/बंगाणा/ऊना। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मोदी के पास विज्ञापन के लिए इतना पैसा कहां से आया? चुनाव आयोग को मोदी से यह सवाल पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों में विज्ञापनों के माध्यम से मोदी को चमकाने के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कौन कौन उद्योगपति मोदी को फाइनांस कर रहे हैं? वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को ऊना के बसाल, बंगाणा, छपरोह और नंगड़ा में चुनावी सभाएं कीं। इस दौरान उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा…

Read More

एबीवीपी करेंगी युवा मतदाता सम्मेलन

ऊना(विवेक त्रिपाठी) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नवीन शर्मा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में छात्रों और युवाओं के बीच युवा मतदाता जागरण अभियान एवं युवा मतदाता सम्मेलन करेगी। नवीन शर्मा बुधवार को ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एबीवीपी प्रांत के अंदर पचास से अधिक स्थानों पर युवा मतदाता सम्मेलन करेगी एवं दो लाख से अधिक पर्चा शिक्षण संस्थानों में वितरित करेगी। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से विद्यार्थी परिषद प्रदेश के छात्रों…

Read More

बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत

बडूही/सोहारी (ऊना)। क्षेत्र के चौकीमन्यार के पास हुई सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिए हैं। पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक चौकीमन्यार में अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे और रात को किसी काम से बाहर घूमने चले गए। मृतकों की पहचान 25…

Read More

आग लगे तो भगवान बचाए

ऊना। दिन : मंगलवार। समय : दोपहर बारह बजे। ‘अमर उजाला’ की टीम ने ऊना शहर में घूमते हुए लोगों से जिले के विभिन्न इलाकों में हुए अग्निकांडों का जिक्र किया। जब लोगों से पूछा गया कि ऊना शहर आग से कितना महफूज है तो लोगों ने फटाक से एक ही जवाब दिया कि ऊना शहर को हल्की सी चिंगारी राख कर सकती है। कारण यहां की तंग गलियां, जहां से दमकल वाहनों का गुजरना नामुमकिन है। ‘अमर उजाला’ की टीम अरविंद मार्केट, तहसील बाजार, पुलवाला बाजार, मेन बाजार, वार्ड…

Read More

कैसे हो रहे फर्जी फर्माें को लोन पास?

मैहतपुर (ऊना)। बाहरी राज्यों से हिमाचल में आकर अपना कारोबार शुरू करने के नाम पर लाखों रुपयों के लोन कैसे पास हो रहे हैं? कैसे फर्माें की पूरी तफ्तीश नहीं की जाती और किस प्रकार बैंकों को चूना लगाकर कारोबारी रफू चक्कर हो जाते हैं, यह बड़ा सवाल है। इस पूरे प्रकरण में डीआईसी की कारगुजारी पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। हालांकि डीआईसी ने इस तरह के मामले की जांच की बात कबूल की है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जब भी कोई नई फर्म उनके संपर्क में…

Read More

मुख्यमंत्री आज पहुंचेंगे ऊना

ऊना(विवेक त्रिपाठी)मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का ऊना जिले का तीन दिवसीय दौरा नौ अप्रैल से शुरू होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ऊना, हरोली, कु टलैहड़, गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा हलकों में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा के पक्ष में चुनाव प्रचार को गति देने के लिए एक दर्जन से अधिक जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगलवार को रात के समय गगरेट पहुंचेंगे। नौ अप्रैल को सुबह 10 बजे सीएम दौलतपुर चौक में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे चिंतपूर्णी के चुरुड़ू, ढाई…

Read More

पंचायत सचिव सस्पेंड, रिकवरी भी होगी

ऊना(विवेक त्रिपाठी)जिला पंचायत कार्यालय के आडिट आफिसर की ओर से की गई जांच के आधार पर डीसी अभिषेक जैन ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोपी पाए गए पंचायत सचिव लखवीर सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पंचायत सचिव से रिकवरी के निर्देश भी उन्होंने जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक लखवीर सिंह इन दिनों गगरेट ब्लाक में कार्यरत हैं। इन्कवायरी रिपोर्ट में हरोली ब्लाक की ललड़ी पंचायत में उनकी तैनाती के दौरान विभिन्न वित्तीय अनियमितताएं बरतने सहित फर्जीवाड़े का दोषी पाया गया है। उपायुक्त अभिषेक जैन ने…

Read More

चिंतपूर्णी में 12 हजार ने टेका माथा

चिंतपूर्णी (ऊना)। अष्टमी पर चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में 12 हजार भक्तों ने माथा टेका। सोमवार को चिंतपूर्णी में भक्तों की काफी भीड़ रही। रविवार तक मंदिर में 47,14,220 रुपये नकद चढ़ावा चढ़ा। 194 ग्राम और 800 मिलीग्राम सोना तथा दो किलो 698 ग्राम चांदी भी भक्तों ने मंदिर में चढ़ाया। रविवार को 880943 रुपये नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ। सोमवार को चढ़े चढ़ावे की काउंटिंग मंगलवार को होगी। मंदिर में सोमवार को अष्टमी पर कन्या पूजन भी किया गया। विशेष पूजा-अर्चना के पश्चात विधिवत कन्या पूजन करवाने के साथ प्रसाद भी चढ़ाया…

Read More