जोनल अस्पताल में भीड़ के आगे इंतजाम फेल

ऊना। दिन : बुधवार। समय : सुबह 11.55 बजे। अमर उजाला की टीम क्षेत्रीय अस्पताल परिसर पहुंची। बेतरतीब खड़े वाहनों को देखकर ही आभास होता है कि अंदर सब कुछ ठीक नहीं है। जैसे ही टीम ने भीतर प्रवेश किया तो कई मरीज और तीमारदार डाक्टरों के इंतजार में ओपीडी के बाहर इधर उधर लेटे हुए देखे गए। इंतजार इतना लंबा खिंच गया कि कइयों की आंख भी लग गई। नजदीक से गुजरते किसी व्यक्ति के चलने की हल्की सी आहट सुनकर भी वे लोग इस आशा से उठ बैठते…

Read More

यात्रियों से लदे ट्रक बार्डर पर ही रोकें

ऊना। डीसी अभिषेक जैन ने सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर चिंता जताई और इन पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। डीसी ने मालवाहक वाहनों में सवारियों को ढोने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी शिकंजा कसने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला के नाकों और बार्डर पर ही ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बसों की छतों पर सवारियां बिठाए जाने की घटनाओं का भी कड़ा संज्ञान लिया और ऐसे मामलाें पर नकेल कसने के…

Read More

सड़क हादसे में महिला की मौत

टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के गांव बाथू में पेश आए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच तेज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम बाथू निवासी 40 वर्षीय बबली देवी अपने पति के साथ स्कूटर पर जा रही थी कि इसी दौरान स्कूटर स्किड हो गया। इससे बबली सड़क पर गिर गई और बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे घायलावस्था…

Read More

दुराचार और अपहरण के प्रयास का आरोप

मैड़ी (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत गगरेट थाना क्षेत्र में पड़ते एक गांव की महिला ने उसके साथ कथित रूप से दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पंचायत के पूर्व प्रतिनिधि के बेटे पर आरोप लगाया है और साथ ही कहा कि पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं। महिला ने मंगलवार को अंब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आरोपी ने 10 अप्रैल को उसके साथ उस वक्त जबरदस्ती करने की कोशिश की, जब वह रात को करीब आठ बजे खाना बना रही…

Read More

मतदान से वंचित रहते हैं हजारों लोग

नंगड़ा (ऊना)। जिला ऊना के विभिन्न इलाकों में रह रहे हजारों प्रवासी लोग हर बार चुनाव में मताधिकार से वंचित रहते हैं। इन लोगों के मतदाता सूची में नाम ही दर्ज नहीं हैं। वोट कैसे डालते हैं और कहां जाकर डालते हैं, इन्हें इस बात का भी इल्म नहीं। ऊना जिले के त्यूड़ी, सलोह, भदसाली, खड्ड, झलेड़ा, लालसिंगी, रामपुर, कुठार, अबादा बराना, जनकौर, पेखूबेला, नंगड़ा, खानपुर, जटपुर, संतोषगढ़ समेत अन्य इलाकों में हजारों प्रवासी रहते हैं। ऊना से सटे पंजाब राज्य के सूरेबाल, सजोबाल, दगोढ़, दयापुर, भल्लड़ी, भलाण, कलमा मोड़…

Read More

बीमार न कर दे ये पानी

टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के साथ सटे मोहल्ले में लोग करीब एक माह से गंदा पानी पीने को विवश हैं। यह पानी भी आईपीएच विभाग मुहैया करवा रहा है। नलों में मटमैला पानी आने से लोग परेशान हैं। सुबह पीने क ा पानी भरते समय लोग चुनरी या चाय छानने की छाननी लगाकर पानी भर रहे हैं, ताकि मिट्टी आदि बाल्टी में न आए। इसके बाबजूद मटमैला, बदबूदार पानी मटकों में आ रहा है। लोगों ने कहा है कि अगर उनकी इस समस्या का हल शीघ्र न किया गया…

Read More

कैंटर खाई में लुढ़का, चालक की मौत

पंजावर/हरोली/ऊना। क्षेत्र के बनखंडी में मंगलवार सुबह एक कैंटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में कैंटर चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि कैंटर में सवार अन्य एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उसे अचेत अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रविंद्र…

Read More

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमाया रंग

ऊना। हिमाचल दिवस पर स्थानीय राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में डीसी अभिषेक जैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, महिला होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों ने भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मार्च पास्ट का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने किया। विद्यार्थियों ने प्रदेश की गौरवपूर्ण सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते लोकनृत्य प्रस्तुत किए। डीसी ने जिलावासियों को 67वें हिमाचल दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 15 अप्रैल 1948…

Read More

हादसे में कारोबारी की मौत

लठियाणी (ऊना)। लठियाणी बाजार में एचआरटीसी बस और स्कूटर की जबरदस्त भिड़ंत में स्कूटर सवार दुकानदार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे फौरन बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महेश लाल पुत्र मंगत राम सोमवार सुबह लठियाणी में दुकान पर जा रहा था कि इसी…

Read More

देश में कांग्रेस के हवा : सत्ती

ऊना। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ऊना के वार्ड नंबर आठ मेें भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंनेे कहा कि स्वयं वीरभद्र सिंह जातीय टिप्पणियां कर रहे हैं। कार्यकर्ता मिशन 272 की पूर्ति के लिए काम करें, ताकि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन हो सके। सत्ती ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ हवा है। कांग्रेस संघर्ष कर रही है, तो वहीं भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों के पक्ष में लहर चल रही…

Read More