ट्रेन से कट गई महिला, मगर कहां जा रही थी वो?

ऊना के धुसाड़ा के पास एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार महिला का शव दो घंटे पटरी पर ही पड़ा रहा। इसे किसी ने नहीं उठाया। इसी बीच दूसरी रेलगाड़ी भी शव के ऊपर से गुजर गई। घटना पनोह रेलवे स्टेशन के पास हुई। महिला की मौत ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। इसके पास से एक टार्च और पानी की बोतल भी मिली है। सवाल उठ रहे हैं कि आ‌खिर ये तड़के सुबह यहां क्या कर रही थी।…

Read More

चिंतपूर्णी में 20 हजार नतमस्तक

चिंतपूर्णी (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को 20 हजार श्रद्धालुआें ने शीश नवाया। दिनभर श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए आते रहे। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुआें की सुविधा के लिए टेंट आदि की भी व्यवस्था कर रखी है। ताकि श्रद्धालुआें को धूप से राहत मिले। रविवार को देश के विभिन्न भागों से हजारों भक्तों ने मंदिर में हाजिरी भरी। हरियाणा के गुड़गांव से आए रमेश कुमार, धीरज और सुंदर ने बताया कि वे हर साल चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आते हैं। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश कालोनी क्षेत्र से…

Read More

झगड़ों में आगे रहते हैं सत्ती: रायजादा

ऊना। पीसीसी सदस्य एवं ऊना सदर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सतपाल रायजादा ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती का पिछला रिकॉर्ड देखें तो वे हमेशा लड़ाई-झगड़ों में आगे रहे हैं। उनका स्वभाव ही ऐसा है। रात को अबादा बराना में भी सत्ती ने ही माहौल खराब किया और अपने घरों तथा दुकानों में आराम से बैठे आम लोगों को पीटा। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भी इस मामले की शिकायत की है। सत्ती समेत मारपीट करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की रात को ही गिरफ्तारी होनी चाहिए थी। ऊना…

Read More

केस दर्ज करवाने को लगे तीन घंटे : सत्ती

ऊना। भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के लोग हार के डर से पैदा हुई बौखलाहट के कारण लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। रात को थाने में पुलिस अधिकारी और थाना का स्टाफ था। फिर भी उनके पीएसओ की ओर से एफआईआर दर्ज कराने में तीन घंटे लगे। मुख्यमंत्री और मंत्रियों समेत पूरी कांग्रेस सरकार के हस्तक्षेप से ऐसे हालात बने। पीएसओ भी पुलिस विभाग का ही कर्मचारी है, फिर भी ऐसा व्यवहार हुआ। एफआईआर दर्ज करना थाने के मुंशी का होता है,…

Read More

मतदान केंद्रों पर मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं

ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक जैन ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए आगे आएं और उन्हें मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया हों, यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्कूलों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर पानी पिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उपनिदेशक सेकेंडरी को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा वहां शौचालय की व्यवस्था भी होगी। जिला के 25 ऐसे स्कूल जहां बरामदे नहीं…

Read More

देश को बिकने से बचाएं : मीनाक्षी

ऊना। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि वकील भी लोगों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेवारी निभा सकते हैं। वकील लोगों से मिल सकते हैं और उन्हें कई अहम मुद्दों पर जागरूक करके देश को कांग्रेस के हाथों बिकने से बचा सकते हैं। मीनाक्षी होटल नटराज में वकीलों के कार्यक्रम में बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि लोगों को शिकायत रहती है कि पार्टी के पदाधिकारी या कार्यकर्ता हमारे घर चाय पीने नहीं आए, शादी समारोह में नहीं आए और हमारे साथ बात…

Read More

तोल में झोल पर धुने व्यापारी

हरोली (ऊना)। गेहूं के तोल में गोलमाल पर पंजाब से आए तीन व्यापारियों की किसानों ने धुनाई कर दी। इन ठगों वहां से खदेड़ दिया। तीनों व्यापारी गेहूं खरीद के लिए पंजाब के होशियारपुर इलाके से जीप ट्राला लेकर ऊना पहुंचे थे। खेत में ही किसानों से गेहूं खरीदकर यह ठग एक के बाद दूसरे खेत का रुख कर रहे थे। इन्होंने 1500 रुपये क्विंटल के हिसाब से पंडोगा इलाके से गेहूं की खरीद शुरू की। कई जगह 1550 रुपये क्विंटल के हिसाब से मोलभाव किया। हालांकि, खेतों में ही…

Read More

बार-बार ठगे मैहतपुर के वोटर

मैहतपुर (ऊना)। जिले के सरहदी क्षेत्र मैहतपुर को कौन उपतहसील का दर्जा दिलाएगा? यह सवाल पिछले कई सालों से लोग पूछ रहे हैं, लेकिन आज तक सियासी दल के नेता ने इस सवाल का जवाब नहीं ढूंढ सके हैं। विधानसभा चुनाव में भी यह सवाल उछलता रहा है और अब लोकसभा चुनाव में भी यह सवाल गूंज रहा है। 14 साल पूर्व जनसभा में पूर्व सीएम प्रो. धूमल ने मैहतपुर को उपतहसील का दर्जा देने का इलाके के लोगों से वादा किया था, लेकिन यह वादा आज तक वफा नहीं…

Read More

स्वां स्कीम भाजपा की देन : धूमल

दौलतपुर चौक (ऊना)। मुबारिकपुर में चुनावी जनसभा में प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश के लाखों फौजियों का दर्द है कि शहीद हेमराज का सिर काटा गया लेकिन भारत की कमजोर सरकार कुछ भी नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को पूरा देश प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार कर चुका है। उन्होंने कहा कि इंडियन आयल का डिपो भंजाल में स्वीकृत हुआ था, वह कांग्रेस के कमजोर नेतृत्व की वजह से शिफ्ट हो गया और गगरेट के हजारों लोग मिलने वाले रोजगार से वंचित रह गए।…

Read More

एक्साइज की जीप में शराब का धंधा

अंब (ऊना)। एक्साइज कांट्रेक्ट की जीप में शराब के गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा है। क्षेत्र में रोज शाम के समय जीप में सवार लोग बेखौफ शराब की सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो रहा है। शराब माफिया को किसी का डर नहीं है। पुलिस का खौफ इन पर नहीं। उपमंडल के बेहड़ जस्वां, चक और आसपास के इलाक ों में अवैध शराब का गोरखधंधा जोरों पर है। चुनावी माहौल में सुरक्षा घेेरे को भेदकर अवैध तरीके से शराब बेचकर…

Read More