घर के दरवाजे पर रेत दिया युवक का गला

  देर रात घर के बाहर किया लहुलूहान जिला ऊना के बंगाणा क्षेत्र के पिपलू में देर रात एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया गया। मगर किसने इस काम को अंजाम दिया, इसका पता नहीं चल पाया है। हमले से युवक लहूलुहान हो गया। पीड़ित की पहचान यूपी के मुरादाबाद निवासी मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मुकेश पिपलू में अपने परिवार संग मजदूरी का काम करता है। मुकेश की पत्नी का कहना है कि उसका पति शराब का आदी है।…

Read More

अब 15 साल हवालात में ही रहेंगे वो दो दरिंदे

ऊना की विशेष न्यायाधीश सीएल कोछड़ की अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए नाबालिग छात्रा से दुराचार करने के दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोनों को विभिन्न धाराओं के तहत 15-15 साल का कठोर कारावास और जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। गगरेट के संघनई निवासी अनिल कुमार और सुशील कुमार काफी समय से इस नाबालिग से दुराचार कर रहे थे। नाबालिग ने पूरी आपबीती अपनी मां और चाची को बताई। पीड़िता की मां ने 10 जून 2013 को गगरेट थाने में इस संबंध में…

Read More

ऊना में युवक से पौने किलो अफीम पकड़ी

ऊना। मुख्य शहर के रोटरी चौक के पास स्टेट सीआईडी की टीम ने एक युवक को पौने किलो अफीम के साथ्‍ा गिरफ्तार किया है। सीआईडी टीम ने केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआईडी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। रोटरी चौक में युवक बलविंद्र सिंह निवासी गढ़शंकर, होशियारपुर (पंजाब) एक दुकान पर बैठा था। धर्मशाला से आई सीआईडी टीम ने ऊना की टीम को साथ लेकर दबिश दी। बलविंद्र सिंह की तलाशी ली। उससे 790 ग्राम अफीम बरामद की गई। अफीम को…

Read More

ट्रैफिक ड्यूटी पर की जाए महिला जवानों की तैनाती

ऊना। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि महिला आरक्षियों को समय-समय पर स्कू ल, कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात ड्यूटी पर तैनात किया जाए। जिला ऊना में बढ़ती हुई चोरियों के बारे में रात्रि गश्त, नाकाबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा रात्रि के समय घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की जाए। आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जाए। थाना पर्यवेक्षक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले थाना, चौकियों व बैरियरों का…

Read More

ईसपुर में गहराया पेयजल संकट

पंजावर (ऊना)। उपमंडल हरोली के ईसपुर-गगरेट रोड पर पाठका व सैणी मोहल्ला में लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार समस्या के समाधान के लिए कहा, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। लिखित शिकायत भी की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव वासी बीएन पाठक, ओम पाठक, अश्वनी कुमार, जोगिंद्र पाल सैनी,…

Read More

सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल

अंब (ऊना)। उपमंडल के बेहड़ जस्वां मार्ग पर वीरवार को पेश आए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हो गया। जानकारी के मुताबिक दिलदार सिंह अपनी पत्नी मुमताज (32) के साथ बाइक पर अपने घर ठठल जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे एक टाटा 407 ट्रक एचपी 22 4183 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल चालक दिलदार को मामूली चोटें आईं। उसे 108 की…

Read More

समता सैनिक दल का अधिवेशन 14 जून को

ऊना। समता सैनिक दल का 15वां राष्ट्रीय अधिवेशन 14 और 15 जून को स्थानीय निजी होटल में होगा। यह जानकारी आल इंडिया समता सैनिक दल के उत्तरी भारत के सचिव वरिंद्र कुमार ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि भारत रतन बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर द्वारा 13 मार्च 1927 को आल इंडिया समता सैनिक दल की स्थापना की गई थी। इस अधिवेशन में कोई व्यक्ति किसी भी जाति का हो या किसी भी धर्म का हो, वह भाग ले सकता है। लेकिन, उसे बाबा साहब के बताए मार्ग…

Read More

टूटने लगा लोगों के सब्र का बांध

टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के नंगल कलां में पेयजल समस्या का समाधान न होने पर लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। लोगों में विभाग के प्रति रोष पनप गया है। वार्ड नंबर एक में पीने के पानी की समस्या को हल करने के लिए अब ग्रामीणाें ने बुधवार को 11 बजे टाहलीवाल आईपीएच कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। नंगल कलां के वार्ड नंबर एक से जसवंत सिंह, दिलदार सिंह, सुरेश कुमार, भूषण सिंह, विजय कुमार, रघुनाथ सिंह, राजमल, पुरुषोत्तम सिंह, ओंकार सिंह, माया देवी,…

Read More

सड़क हादसे के दोषी को कैद

मैड़ी (ऊना)। भरवांई में हुई एक सड़क दुर्घटना के मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए सलिस पांडे निवासी गुलाम पुरवा थाना कोतवाली नगर गौंडा लखनऊ यूपी को दोषी करार दिया है। दोषी को विभिन्न धाराओं के तहत सजा सुनाई है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर एक पंकज की अदालत ने शुक्रवार को इस संबंध में अपना फैसला सुनाया। सरकार की ओर से मामले की पैरवी करने वाले सहायक जिला न्यायवादी संदीप अग्निहोत्री ने बताया कि नौ जून 2008 को भरवांई के निकट हुई एक सड़क दुर्घटना में…

Read More

जरूरतमंदों को बांटे 23 लाख के चैक

ऊना। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विश्राम गृह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 80 के करीब गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सीएम रिलीफ फंड सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 23 लाख की राशि के चैक प्रदान किए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि गरीबी किसी के उपचार में आड़े नहीं आने दी जाएगी और न ही किसी गरीब व्यक्ति को अपने एवं अपने परिजनों के उपचार के लिए जमीन व गहने बेचने की नौबत आने दी जाएगी। इस अवसर पर स्वां परियोजना के अधीक्षण अभियंता एनएम…

Read More