फर्जी तरीके से बेच डाली जमीन

चिंतपूर्णी (ऊना)। अंब उपमंडल के तहत पड़ते गांव कुठेरा खैरला में फर्जी तरीके से जमीन बेचने का मामला सामने आया है। हैरत है कि भूमि मालिक को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामले की भनक लगने पर भूमि मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में कर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार व्यक्तियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूमि मालिक आरके सोनी ने बताया कि वह शिमला में अपने परिवार सहित रह रहा है। पिछले दिनों जब वह अपने…

Read More

कड़ाके की गर्मी में कारोबार मंदा

अंब (ऊना)। चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। आलम यह है कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए है। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। इससे व्यापारी वर्ग को खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। प्रचंड गर्मी के चलते शादी के सीजन होते हुए भी बाजार से ग्राहक नदारद है। दुकानदार पूरा दिन आराम कर समय व्यतीत कर रहे हैं। उपमंडल के तहत पड़ते दुकानदारों रमेश कुमार, विपिन, सचदेव, प्रवीण, आदित्य, सौरभ, कपड़ा व्यवसायी सुरेश अरोड़ा, प्रमोद, रिषभ, कमलेश, बर्तन व्यवसायी सुरेश,…

Read More

हरोली में सड़कों का नेटवर्क होगा सुदृढ़

ऊना। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विस क्षेत्र के अपने प्रवास के तीसरे दिन सोमवार को लोअर बढेड़ा से लोअर कांगड़ तक 75 लाख से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। उन्होंने सलोह एवं भदसाली सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 90-90 लाख की लागत से बनने वाली विज्ञान प्रयोगशालाओं की आधारशिला भी रखी। लोअर बढेड़ा, सलोह और भदसाली में उद्योग मंत्री ने जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में सड़कों का नेटवर्क मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। हलके के हर चौक का…

Read More

45 डिग्री से पार पहुंचने को बेताब पारा

ऊना। जिले में पारा धीरे धीरे नहीं बल्कि तेजी से नई ऊंचाइयां छू रहा है। ऊना जिले में पारा रविवार को 43.2 डिग्री सेल्सियस से पार जा पहुंचा है। ऐसे में गर्मी बढ़ती ही जा रही है और लोगों का गर्मी के मारे हाल-बेहाल हो रहा है। दोपहर के समय बाजारों सहित मुख्य मार्गों पर आवाजाही बेहद कम देखी गई। दुकानदारों को दोपहर के समय अधिक ग्राहक नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में गर्मी के कारण उनके व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है। यदि गर्मी का ऐसा ही…

Read More

भाई के सिर पर दे मारा दराट

ऊना। हंबोली में एक भाई ने दूसरे के सिर पर दराट से वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर डाला। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। जबकि पुलिस ने वारदात के संदर्भ में केस दर्ज मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। दराट लगने से घायल हुए व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंब थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपाल पुत्र हरमिंद्र सिंह निवासी हंबोली ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह रविवार सुबह कुछ काम कर रहा…

Read More

रिश्वत मांगने का आरोपी क्लर्क रिमांड पर

ऊना। जिला मुख्यालय के एक कार्यालय में शनिवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए मोटर व्हीकल पंजीकरण विभाग के आरोपी क्लर्क को विजिलेंस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। रविवार को आरोपी क्लर्क को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। जबकि विजिलेंस ने मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विजिलेंस विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता संजीव कुमार निवासी सलोह की शिकायत पर आरोपी…

Read More

पेखूबेला में बनेगा आईओसी का डंप

मैहतपुर (ऊना)। ऊना जिले के पेखूबेला में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन भंडारण केंद्र स्थापित करेगी। जहां कंपनी पेट्रोल, डीजल तथा केरोसिन का भंडारण करेगी और मांग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब के सरहदी क्षेत्रों में सप्लाई करेगी। कंपनी ने पेखूबेला क्षेत्र में 65 एकड़ सरकारी जमीन खरीदी है, जहां पेट्रो डंप स्थापित किए जाने की योजना है। आईओसी के स्थानीय संयंत्र प्रबंधक नारो टंडप ने इसकी पुष्टि की है। कंपनी सूत्रों के मुताबिक ऊना जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रो डंप स्थापित करने को लेकर सर्वे करवाया गया, जिसमें…

Read More

ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज

ऊना। रायपुर में पिछले दिनों एक महिला की ओर से जहर निगलकर जान देने के मामले में पुलिस ने उसके पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विवाहिता की मौत के बाद उसकी माता ने बेटी के ससुरालियों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रेष्ठा देवी पत्नी परमेश्वरी दास निवासी संजय एनक्लेव मकान नंबर 535 दिल्ली ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्होंने अपनी बेटी रंजना की शादी वर्ष 2010 में संजीव कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी रायपुर…

Read More

बाइक-स्कूटर में टक्कर, एक घायल

ऊना/मैहतपुर। मैहतपुर में रविवार को स्कूटर और बाइक में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे नाजुक हालत के चलते चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर में रविवार शाम एक्टिवा स्कूटर एवं बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार पूर्ण सिंह निवासी देहलां गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना…

Read More

जवान से बाइक छीन लुटेरे फरार

चिंतपूर्णी (ऊना)। उपमंडल के गांव बधमाना में रविवार सुबह नाटकीय ढंग से तीन युवक एक होमगार्ड जवान से बाइक छीनकर फरार हो गए। इससे पहले तीनों ने होमगार्ड को पीट-पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सुबह के वक्त पेश आई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बार्डर एरिया पर नाकेबंदी कर दी है। लुटेरों युवकों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड के पद पर तैनात भद्रकाली निवासी…

Read More