किश्तवाड़ में हुई घटना पर लोग हैरान

थानाकलां (ऊना)। किश्तवाड़ में तैनात एसएसबी का जवान विजय कुमार छुट्टी आने पर गांव के सभी लोगों से मिलता है। आस पड़ोस के बच्चों के लिए चाकलेट एवं टाफी आदि लेकर आता है। गांव के सभी बच्चे बेसब्री से विजय के आने का इंतजार करते थे। उपमंडल बंगाणा की बोहरू पंचायत के गांव लिदकोट का विजय करीब 22 वर्ष पहले सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुआ। सोमवार देर रात जम्मू के घटनाक्रम में विजय ने दो सैनिकों को गोली मार दी और दो को गोली मार कर घायल कर दिया…

Read More

बीएसएनएल की लचर संचार सेवाओं पर उपभोक्ताओं ने रोष जताया

दौलतपुर चौक (ऊना)। बीएसएनएल की लचर संचार सेवाओं के चलते हजारों उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि गगरेट क्षेत्र में पिछले कई दिन से मोबाइल सिग्नल की आंख मिचौनी चल रही है। वहीं, ब्राडबैंड सेवा भी पूरी तरह से ठप पड़ी है। जिससे लोगों को रिश्तेदारों से बात करने में मुश्किलें पेश आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं को मजबूरन अन्य संचार सेवाओं का प्रयोग करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बीएसएनएल की लचर संचार सेवाओं पर उपभोक्ताओं ने गहरा रोष जताया है।…

Read More

गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, जीना मुहाल

गगरेट (ऊना)। भयंकर गर्मी से गगरेट क्षेत्र के बाजारों में दिन के समय कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है। प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं, इस गर्मी के सीजन में ग्राहकों की कमी से व्यापारी वर्ग भी हताश है। क्षेत्र के व्यापारियों प्रिंस, कपिल देव, राकेश कुमार, संजय शर्मा, संदीप जसवाल, अरविंद, रोहित, मनोज कुमार के अनुसार गर्मी के चलते बाजार से रौनक गायब हो गई है। ग्राहकों ने दोपहर के समय बाजार का रुख करना बंद कर दिया है। क्षेत्र के लोगों…

Read More

ऊना में स्कूलों का समय बदला

ऊना। जिला ऊना में स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव हुआ है। भीषण गर्मी में मुश्किलें झेल रहे बच्चों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उपायुक्त ऊना ने बुधवार को आदेश जारी किए हैं कि 24 मई से 30 जून तक स्कूल सुबह साढ़े सात बजे खुलेंगे और साढ़े बारह बजे स्कूलों में छुट्टी होगी। मंगलवार को ऊना जिले में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जिले में प्रतिदिन बढ़ती गर्मी के चलते दोपहर के बाद…

Read More

हिमाचल एक्सप्रेस में फर्जी टीटी पकड़ा

ऊना। दिल्ली से ऊना आ रही हिमाचल एक्सप्रेस रेल में फर्जी टीटी बनकर यात्रियों को ठग रहे एक शख्स को पकड़ लिया गया है। जानकारी के मुताबिक करनाल निवासी एक युवक पिछले कई दिन से हिमाचल एक्सप्रेस में फर्जी टीटी बनकर यात्रियों से अवैध रूप से जुर्माना वसूल रहा था। इस गाड़ी में सफर कर रहे ऊना ग्राहक सुरक्षा समिति के प्रतिनिधि एसके जैन तथा कुछ अन्य लोगों ने संदेह होने पर रेलवे पुलिस को सूचित किया। ट्रेन में यात्रा कर रहे एसके जैन, धीरज शर्मा, अमित उपाध्याय, अनिरुद्ध ठाकुर,…

Read More

जैव विविधता पर बच्चों को किया जागरूक

ऊना। अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा में ईको क्लब के सदस्यों और बच्चों ने साथ लगते जंगल का भ्रमण करके जैव विविधता की जानकारी हासिल की। प्रधानाचार्य राममूर्ति लट्ठ ने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की अद्वितीय जैव-विविधता के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से होने वाले नफे-नुकसान पर विशेष रूप से छात्रों को व्यापक रूप से जागरूक करना है। इसी कड़ी में स्कूल के 40 विद्यार्थियों और तीन शिक्षकों के दल ने पिछले दिनों अंब-अंदौरा पहुंची विशेष रेलगाड़ी…

Read More

उद्योग के सामने गाड़ दिए तंबू

टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल में ट्रक यूनियन और उद्योग प्रबंधकों में माल ढुलाई को लेकर विवाद और गहरा गया है। यूनियन ने सहमति न बनने पर एक उघोग के सामने मंगलवार देर रात से ही टैंट गाड़ लिए हैं। ट्रक आपरेटरों ने टैंट में से ही ट्रक यूनियन का काम शुरू कर दिया है। जिससे ट्रक यूनियन एवं उद्योगपतियों के बीच माल ढुलाई को लेकर चल रहा विवाद और बढ़ गया। बढ़ते तनाव के मद्देनजर पुलिस की एक टीम को भी मौके पर तैनात कर दिया गया। पुलिस हर तरह की…

Read More

मंदली पंचायत के प्रधान पर हमला

ऊना। बीहडू चौक पर मंदली पंचायत प्रधान पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में आरोपी ने तैश में आकर प्रधान के सिर पर कांच का गिलास फोड़ डाला। जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। प्रधान को घायलावस्था में 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। जबकि पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत प्रधान महेंद्र पाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि…

Read More

महिला ने दराटी से वार कर किया लहूलुहान

पंजावर (ऊना)। अपर पंजावर क्षेत्र में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक महिला ने इसी क्षेत्र के व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना में व्यक्ति लहूलुहान हो गया। वारदात में घायल शख्स की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार कराया गया। बताया जा रहा है कि मंदिर निर्माण कार्य के दौरान छिड़े विवाद के बाद यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार विक्रम सिंह निवासी अपर पंजावर ने…

Read More

फुटबाल अकादमी को दिए 20 लाख

ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि फुटबाल की नर्सरी के नाम से मशहूर खड्ड गांव में मोहन लाल दत्त स्मारक फुटबाल अकादमी स्थापित की जाएगी। यहां खूबसूरत स्टेडियम भी बनाया जाएगा। जिससे यहां की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मुकाबलों में ऊना जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। स्टेडियम एवं अकादमी के लिए 20 लाख की राशि जारी कर दी गई है और पर्याप्त बजट का प्रावधान करके यह दोनों कार्य युद्ध स्तर पर मुकम्मल किए जाएंगे। अग्निहोत्री सोमवार देर शाम खड्ड क्षेत्र में जनसभा को संबोधित…

Read More