संतोषगढ़ (ऊना)। पुलिस विभाग की ओर से खनन माफिया के खिलाफ शिकंजा कसे जाने के बावजूद भी खनन माफिया के हौसले काफी बुलंद है। मंगलवार को भी संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप पटियाल एवं उनकी टीम ने संतोषगढ़ एवं खानपुर में अवैध खनन में शामिल वाहनों को जब्त करने के साथ-साथ चालान भी काटे। चैकिंग के दौरान संतोषगढ़ एवं खानपुर में रेत से भरे सात वाहनों को अवैध खनन करने के जुर्म में 34160 रुपये का जुर्माना किया गया है। पकड़े गए वाहनों में से एक टिप्पर एवं एक ट्रैक्टर-ट्राली…
Read MoreCategory: Una
राधा कृष्ण मंदिर में उमड़ा जन सैलाब
ऊना। क्षेत्र के कोटला कलां स्थित राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़नी शुरू हो गई थी। राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज ने सभी भक्तों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी। मंदिर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम केे तहत कथावाचक संजीव कृष्ण ठाकुर ने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि जरूरत से अधिक संग्रह करना विनाश का कारण बनता…
Read Moreझील में समा गया आईटीआई का छात्र
लठियाणी (ऊना)। गोबिंद सागर झील में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। यह युवक अपने एक अन्य दोस्त के साथ झील की तरफ घूमने गया था। वहां पहुंचकर दोनों ने झील में नहाने की योजना बनाई। इस दौरान एक युवक झील में नहाते हुए काफी आगे चला गया। देखते ही देखते वह झील में डूबने से पहले छटपटाते हुए सहायता के लिए चिल्लाने लगा। कुछ ही देर में वह झील में डूब गया और लापता हो गया। मृतक आईटीआई अबाड़ बंगाणा का छात्र था। वह इलेक्ट्रीशियन का…
Read Moreपहले वादा किया फिर मुकर गया
अंब (ऊना)। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर इलाज के लिए पैसे देने का वादा करने के बाद मुकरने पर एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस केस की छानबीन कर रही है। यह मामला कोर्ट के आदेशों पर पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दर्शना देवी पत्नी पूर्ण सिंह ने न्यायालय में अरजी दायर करके गुहार लगाई कि उसके पति को संजय कुमार निवासी नादौन ने मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी थी। छह अगस्त को हुई इस घटना के बाद पूर्ण…
Read Moreस्कूटर-बाइक भिड़े, दो जख्मी
अंब (ऊना)। अंब-ऊना मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने स्कूटर को अपने चपेट में ले लिया। इसमें दोनों दोपहिया चालकों को चोटें आई हैं। जख्मी हालत में उन्हें 108 की मदद से खंड चिकित्सालय अंब ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार स्कूटर चालक बलवंत सिंह पुत्र जगत राम पेट्रोल डलवाकर मुख्य मार्ग से आ रहा था। उसी वक्त रवि राणा पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी लुधियाना अपने मोटरसाइकिल से अंब की ओर जा रहे थे। मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार होने के कारण वह…
Read Moreस्कूटर-बाइक भिड़े, दो जख्मी
अंब (ऊना)। अंब-ऊना मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने स्कूटर को अपने चपेट में ले लिया। इसमें दोनों दोपहिया चालकों को चोटें आई हैं। जख्मी हालत में उन्हें 108 की मदद से खंड चिकित्सालय अंब ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार स्कूटर चालक बलवंत सिंह पुत्र जगत राम पेट्रोल डलवाकर मुख्य मार्ग से आ रहा था। उसी वक्त रवि राणा पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी लुधियाना अपने मोटरसाइकिल से अंब की ओर जा रहे थे। मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार होने के कारण वह…
Read Moreइसी साल शुरू होगी आईटीआई
ऊना। जिले के हरोली हलके में नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का आगाज इसी सत्र से होगा। इसके लिए बीटन को फाइनल कर लिया गया है। इस संस्थान को चार ट्रेडों के साथ शुरू कर दिया गया है। इसके लिए दाखिला फार्म भरने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। दाखिला फार्म चार सितंबर तक भरे जा सकेंगे। मामले की पुष्टि करते हुए ऊना स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य सीआर डांगी ने बताया कि बीटन में आरंभ किए गए नए संस्थान में इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एवं…
Read Moreदो वाहनों से वसूला 6100 रुपये जुर्माना
संतोषगढ़ (ऊना)। खनन माफिया पर नकेल कसते हुए संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप पटियाल ने चैकिंग के दौरान संतोषगढ़ खानपुर एवं अजोली मार्ग पर रेत से भरे दो टिप्परों एवं दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को अवैध खनन के साथ-साथ वाहन अधिनियम की अवहेलना करने के जुर्म में जब्त किया है। पकड़े गए वाहनों में से दो टिप्पर एवं एक ट्रैक्टर-ट्राली को बिना कागजात के वाहन अधिनियम के तहत जब्त किया है। अवैध खनन में शामिल वाहनों की जांच की गई। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि संतोषगढ़ में नाके के दौरान अवैध…
Read Moreछह मरीजों को लगाई नई ड्रिप
मैहतपुर (ऊना)। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अप्पर देहलां गांव में फैली डायरिया की बीमारी पर अब पूरी तरह से काबू पाने का दावा किया है। पीएचसी देहलां में दौरा करने के बाद बीएमओ हरोली संजय मनकोटिया ने इस बात का दावा किया है कि अब डायरिया की बीमारी को पूरी तरह से काबू कर लिया गया है। इस बीमारी से पीड़ित कोई भी नया मामला सामने नहीं आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। मंगलवार को पीएचसी देहलां में हालात का जायजा लेने आए…
Read Moreमहिला ने निगला जहर, मौके पर तोड़ा दम
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की टकोली पंचायत के गांव बरोटा में एक महिला ने जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, मृतक के भाई ने उसके पति के चाचा-चाची और दादी के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज करवाते हुए उसकी बहन को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप जड़ा है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया है, जबकि ससुराल पक्ष के आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से…
Read More