नालागढ़ (सोलन)। शहर के पार्कों का जल्द जीर्णोद्धार होने जा रहा है। नगर परिषद नालागढ़ के पास राजीव गांधी अर्बन रेनुअल मिशन (आरजीवीआरएस) के तहत पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए 30 लाख 63 हजार 700 रुपये की धनराशि पहुंच चुकी है। वहीं पर्यटन विभाग से स्वीकृत 10 लाख में से 5 लाख की धनराशि परिषद के पास आ चुकी है। इसकी पुष्टि परिषद के ईओ सुधीर शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि शहर के वार्ड-7 स्थित एमसी पार्क, फ्रेंड्स कालोनी पार्क, एसडीएम निवास परिसर और दुर्गा माता घटी मंदिर…
Read MoreCategory: Solan
बरोटीवाला में बिजली कट बने आफत
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला शुक्रवार को सुबह अचानक 11 बजे से लेकर पौने 12 बजे तक उद्योग बंद रहे। बिजली की सप्लाई अचानक बंद होने से यह समस्या आई है। बताया जा रहा है कि ग्रेड फेल होने से यह समस्या आई। अचानक बिजली बंद होने से करीब एक हजार छोटे बड़े उद्योगों में उत्पादन ठप रहा। जिससे उद्यमियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बरोटीवाला में अचानक बिजली बंद होने से लगातार उत्पादन में चलने वाले उद्योगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। बिजली गुल होने से उन्हें…
Read Moreचंडीगढ़ के आढ़ती परवाणू में करेंगे व्यापार
परवाणू (सोलन)। प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष मंगलेट ने कहा कि परवाणू में 5.30 करोड़ से निर्मित टर्मिनल मंडी में चंडीगढ़ के लगभग 50 आढ़ती भी इस सीजन में व्यापार करेंगे। इससे हिमाचल के बागवानों को परवाणू में ही अपनी फसल बेचने का विकल्प मिलेगा, वहीं चंडीगढ़ के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। वह मंडी निर्माण के जायजा लेने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होेंने कहा कि 15 जून तक टर्मिनल मंडी शुरू हो जाएगी। मंडी में चल रहे विकास कार्यों पर संतुष्टि जाहिर करते हुए…
Read More22 को घेरेंगे वन विभाग का कार्यालय
सोलन। किसान सभा 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे सुबाथू वन विभाग कार्यालय का घेराव करने जा रही है। सोलन के चामत पंचायत के शांगड़ी में इसी मुद्दे को लेकर किसानों ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में किसानों ने कहा कि पांच साल से जंगली जानवरों के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसान कर्जे के बोझ तले दब रहा है। सरकार और विभाग कुछ भी करने में असमर्थ नजर आ रहा है। जिला किसान सभा के सचिव प्यारे लाल वर्मा ने बताया कि शांगड़ी में इसी मुद्दे को…
Read Moreट्रैफिक लाइटों-कैमरों से बेहतर होगी व्यवस्था
बद्दी (सोलन)। एसपी बद्दी एस अरूल कुमार ने कहा कि तेजी रफ्तारी और नशा करके वाहन चलाने वालों की धरपकड़ शुरू होने से सड़क दुघर्टनाओं के ग्राफ में 50 फीसदी कमी आई है। बीते वर्ष जनवरी में 26 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं लेकिन इस वर्ष मात्र 13 हुईं हैं। फरवरी में 10 और मार्च में बीबीएन में मात्र 14 दुर्घटनाएं हुई। वहीं वर्ष 2012 में मार्च में 24 दुर्घटनाएं हुई थीं। अब हादसों को और कम किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा…
Read Moreबीबीएन के थानों में बीट सिस्टम शुरू
बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी ने बीबीएन की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बुधवार से हर थानों में बीट सिस्टम शुरू हो गया है। सभी थानों के पुलिस कंट्ररोल रूम (पीसीआर) को हटा दिया गया है। बीट प्रभारी ही पीसीआर का कार्य करेंगे। बाइक में सवार होकर पुलिस वाले चप्पे-चप्पे पर निगाह रखेंगे। एसपी बद्दी अरुल कुमार ने बाइक पर सवार सभी बीट प्रभारियों को हरी झंडी दिखा कर अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना किया। एसपी ने बताया कि हर बीट में तीन कांस्टेबल रखे जाएंगे, जो 8…
Read Moreममलीग में खुलेगा एनसीसी प्रशिक्षण केंद्र
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. धनी राम शांडिल ने कहा कि जिला की ग्राम पंचायत ममलीग में राज्य स्तरीय स्काउट एंड गाइड और एनसीसी प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं। जल्द कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। शांडिल ने ममलीग क्षेत्र के दौरे के दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र के तैयार हो जाने से प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का भी बेहतर मौका मिलेगा। वहीं बगलामुखी क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित…
Read Moreचिकित्सा बिलों का भुगतान अटका
अर्की (सोलन)। राज्य पेंशनर कल्याण संघ की अर्की इकाई के सदस्यों ने चिकित्सा बिलों की अदायगी में हो रही देरी पर असंतोष जताया है। बुधवार को एसोसिएशन की अर्की इकाई के प्रधान देव राज गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में सदस्यों ने पेंशनरों के पिछले दो साल से लंबित पड़े चिकित्सा बिलों की अदायगी शीघ्र करने की मांग प्रदेश सरकार से की गई। बैठक में पंजाब की तर्ज पर 65 से 75 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके पेंशनरों को पांच दस एवं पंद्रह प्रतिशत अभिवृद्धि की स्वीकृति…
Read Moreईमानदारी से लागू नहीं हुआ संविधान
नालागढ़ (सोलन)। बसपा के राज्यसभा सांसद अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर ने देश को जो संविधान दिया है, उसे देश के नेताओं और अफसरों ने ईमानदारी से लागू नहीं किया। नतीजतन आज देश में गरीबी, भ्रष्टाचार, महंगाई, सामाजिक अन्याय और जातिवाद फैल रहा है। देश में सत्ताधारी नेताओं की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई, गरीबी और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। वे नालागढ़ में डा. अंबेडकर जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान समारोह में पंजाब…
Read Moreनेरली संपर्क मार्ग का उद्घाटन
नालागढ़ (सोलन)। सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि नालागढ़ विस क्षेत्र से बीते लोस चुनाव में उन्हें सर्वाधिक 8400 मतों की बढ़त मिली थी और उन्होंने भी क्षेत्र की 25 पंचायतों के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 55.25 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। वे विस क्षेत्र के दूसरे दिन मंगलवार को पहाड़ी क्षेत्र डोली, नंड, रामशहर और बनसाई में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी जारी 2 लाख रुपये की निधि से साई चड़ोग पंचायत के नेरली संपर्क मार्ग का भी लोकार्पण…
Read More