1.47 करोड़ से बनेगा स्कूल भवन

1.47 करोड़ से बनेगा स्कूल भवन सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने गर्ल्स स्कूल सोलन के परिसर में 1.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवन का शिलान्यास किया। इस भवन में प्राथमिक पाठशाला और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के लिए अतिरिक्त कमरों का प्रावधान होगा। इस अवसर पर स्कूल द्वारा प्रकाशित ‘हिमदीप’ पत्रिका का विमोचन भी किया। बच्चों द्वारा पेश सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षण रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य पुष्पा कांडा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्राओं…

Read More

परवाणू में महंगी दरों में ही मिलेगा पानी

परवाणू में महंगी दरों में ही मिलेगा पानी परवाणू (सोलन)। तमाम घोषणाओं के बाद भी सस्ती और पर्याप्त पेयजल सप्लाई का इंतजार कर रहे औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के करीब 40 हजार लोगों के लिए राहत भरी खबर नहीं है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने हिमुडा से पेयजल योजना का अधिग्रहण करने से इंकार कर दिया है। वर्तमान में आईपीएच से महंगी दरों पर हिमुडा परवाणू शहर में पानी की सप्लाई कर रहा है। घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शन की दरें 3.5 रुपये से 13 रुपये प्रति 1000 लीटर तक महंगी है।…

Read More

बिना बिल के 12 लाख के हीरे पकड़े

बिना बिल के 12 लाख के हीरे पकड़े सोलन। अवैध रूप से सोलन के बाजारों में बिक्री के लिए लाए जा रहे करीब 12 लाख के हीरे आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक कारोबारी से पकड़े हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चंडीगढ़ से ताल्लुक होने का खुलासा किया है। पक्के बिल प्रस्तुत करने के बाद विभाग ने मौके पर कारोबारी पर 3 लाख 10 हजार रुपये का कर व जुर्माना लगाया है। अधिकारियों के मुताबिक यदि कारोबारी ओरिजनल बिल प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है तो मामला पुलिस को…

Read More

राजेश व ज्योति सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

राजेश व ज्योति सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुरा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर समाप्त हो गया है। सात दिन तक चले इस शिविर में स्कूल ने गोद लिया हुआ मानपुरा गांव की सफाई की। गांव में घर-घर जाकर लोगों को सफाई और शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस कैंप के दौरान राजेश और ज्योति शर्मा सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक चुने गए। सोमवार को समापन समारोह की शुरूआत तेजिंद्र कौर और साथियों ने सरस्वती वंदना से की। दिनेश, राजेश, नीरज और साथियों ने ‘कुड़ी इदा न शरमा’ पर भंगड़ा…

Read More

शीशा तोड़कर गाड़ी से पैसे चुराने का प्रयास

शीशा तोड़कर गाड़ी से पैसे चुराने का प्रयास नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में 10 साल के एक प्रवासी लड़के ने कार का शीशा तोड़कर पैसे लूटने का प्रयास किया। हालांकि शीशा टूटने की आवाज से तुरंत ही आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए और उन्होंने प्रवासी बच्चे को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लड़के को हिरासत में लिया। आरोपी लड़के से कड़ी पूछताछ की जा रही है, वहीं कार मालिक से गाड़ी में पड़े पैसों व दस्तावेजों के बारे में जानकारी ले रही…

Read More

होटलों, गेस्ट हाउसों में छापामारी

होटलों, गेस्ट हाउसों में छापामारी नालागढ़ (सोलन)। दिवाली पर आपराधिक घटनाओं पर नजर रखने के लिए पुलिस ने बीबीएन में छापामारी की। सोमवार रात को पुलिस ने होटलों, गेस्ट हाउसों में दबिश दी। जिला पुलिस बद्दी के तहत बीबीएन में रात्रि गश्त को दोगुना कर दिया गया है, वहीं दिन में भी पुलिस गश्त संदिग्धों और सीमावर्ती इलाकों पर अपनी पैनी निगाहें रखकर गश्त व नाके लगा रही है। एसपी बद्दी एस अरूल कुमार और डीएसपी नालागढ़ निश्चिंत नेगी सहित पुलिस टीम ने सोमवार देर रात्रि बीबीएन क्षेत्र का दौरा…

Read More

बरोटीवाला स्थित उद्योग के पानी व हवा के सैंपल भरे

बरोटीवाला स्थित उद्योग के पानी व हवा के सैंपल भरे बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला स्थित एक उद्योग में प्रदूषण फैलाने की शिकायत मिलने के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने संबंधित उद्योग के पानी और हवा के सैंपल लिए। शनिवार को अधिशासी अभियंता प्रवीण गुप्ता ने अपनी टीम के साथ उद्योग का औचक निरीक्षण किया और हवा व पानी के सैंपल लेकर कारखाने को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि किसानों का आरोप था कि उक्त उद्योग गंदा पानी फेंकता है जिसकी जांच करने पर पाया गया कि यह…

Read More

विकास कार्यों में हेरफेर की जांच

भोरंज (हमीरपुर)। टौणीदेवी ब्लाक की बगवाड़ा पंचायत में विकास कार्यों में हुई कथित अनियमितताओं की जांच शुरू हो गई है। बीडीओ टौणीदेवी संजीत कुमार ने मौका पर पहुंचकर पंचायत में विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है। मामले की शिकायत ग्रामीण भूमिदेव चंदेल ने की थी। जांच के दौरान प्रधान, सचिव और पूर्व सचिवों सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। जांच अधिकारी ने शिकायत में सभी आरोपों पर रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। भूमि देव ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में आरोप लगाए थे कि उसने…

Read More

दो दर्जन रोगियों में बांटी मुफ्त दवाईयां

दो दर्जन रोगियों में बांटी मुफ्त दवाईयां बद्दी (सोलन)। आईजीएमसी शिमला की टीम ने बद्दी तथा आसपास के क्षेत्र में दौरा कर दो दर्जन बुखार से पीड़ित रोगियों के खून से सैंपल लिए। रोगियों को विभाग की ओर से मुफ्त दवाइयां बांटी गई। स्वास्थ्य विभाग की अधिकारियों का कहना है कि प्रारभिंक लक्षणों से डेंगू की संभावना कम लग रही है। रोगियों में वायरल फीवर के लक्षण हैं। मौसम बदलने के साथ हर वर्ष यह बुखार होता है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद भी स्थिति साफ होगी। आईजीएमसी के…

Read More

जाबली में बिना सिंचाई खेत सूखे

जाबली में बिना सिंचाई खेत सूखे धर्मपुर (सोलन)। जाबली पंचायत के पांच वार्डों के लिए क्रियान्वित जलाग्राम प्रबंधन परियोजना एक वर्ष से अधर में लटकी हुई है। 41 लाख की लागत से शुरू होने वाली इस योजना के तहत खेतों की सिंचाई के लिए पानी किल्लत को पूरा किया जाना था। लेकिन विभाग और पंचायत ने किसान हित इस योजना की ओर ध्यान नहीं दिया है। गांव के स्थानीय लोगों का कहना है इस योजना के तहत पंचायत के पांच वार्डों कोटी, सुजी, शैरला, राजपुरा, ढाणा को इस योजना का…

Read More