दो दवा कंपनियों के लाइसेंस रद्द बद्दी (सोलन)। राज्य दवा प्राधिकरण ने बद्दी की मोंटेंक बॉयोफार्मा तथा बरोटीवाला स्थित एमबीपी दवा कंपनी के लाइसेंस को रद्द कर दिया है। दोनों कंपनियां अब सुडोएफड्राइन तथा एफड्राइन रसायन से तैयार होने वाली दवा को नहीं बना सकेंगे, यानि इसकी बिक्री और सप्लाई भी नहीं कर पाएंगे। 15 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर जगदीश भोला की गिरफ्तारी के बाद पटियाला पुलिस ने बद्दी के भटोला कलां स्थित मोंटेंक बॉयो फार्मा कंपनी के स्टोर के भीतर छह सौ करोड़ रुपये का रसायन बरामद किया…
Read MoreCategory: Solan
25 उद्योगों को साढ़े पांच लाख हर्जाना
25 उद्योगों को साढ़े पांच लाख हर्जाना बद्दी (सोलन)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अंशदान जमा न कराने पर प्रदेश के 25 उद्योगों को ब्याज सहित हर्जाना भरने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा 22 उद्योगों को अक्तूबर का अंशदान शीघ्र जमा कराने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में करीब पांच हजार उद्योग ईएसआईसी के तहत पंजीकृत हैं। इनमें दो लाख से अधिक कामगार पंजीकृत हैं। राज्य कर्मचारी बीमा निगम में हर उद्यमी को अपने हर पंजीकृत कामगार के वेतन का पौने दो फीसदी अंशदान के रूप में जमा…
Read Moreसड़क हादसे में दूसरे घायल की भी मौत
सड़क हादसे में दूसरे घायल की भी मौत बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर बागवानिया के समीप हुए सड़क हादसे में दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई है। पुलिस ने नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की शिनाख्त बाइक से मिली एक डायरी में लिखे नंबरों पर संपर्क करने से हुई। पुलिस ने फरार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। रविवार देर सांय शिमला से नालागढ़ से आ रही एक बस जैसे ही बागवानियां पहुंची तो दूसरी ओर से आ रहे बाइक…
Read Moreशिक्षण संस्थानों में नहीं लगने देंगे संघ की शाखाएंः वीरभद्र
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में संघ की शाखाएं नहीं लगने ली जाएंगी। स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों को राजनीतिक विचारधारा का हिस्सा नहीं बनाने दिया जाएगा। हिमाचल निर्माता वाईएस परमार का नौणी में विश्व का पहला वानिकी और बागवानी विश्वविद्यालय की स्थापना का सपना तो पूरा हुआ, लेकिन कुछ शिक्षकों और अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये से विवि आरएसएस का गढ़ बन गया है। नतीजतन विवि का अस्तित्व संकट में है। उन्होंने कहा कि वे आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ नहीं हैं। रविवार को सीएम सोलन के नौणी…
Read Moreनक्शे पास करवाना बना आफत
नक्शे पास करवाना बना आफत बद्दी (सोलन)। बीबीएन में नगर एवं योजनाकार की स्थायी नियुक्ति न होने से लोगों को नक्शे बनवाने में काफी समय लग रहा है। सरकार ने शिमला के नगर एवं योजनाकार को बीबीएन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। बद्दी-बरोटीवाला, नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) में अब ज्यादातर कार्य नक्शे पास करवाने का है। ऐसे में यहां पर स्थायी रूप से नगर एवं योजनाकार के न बैठने से लोगों को अपने नक्शे पास करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। शिमला से योजनाकार माह में एक दिन यहां पर…
Read Moreविदेश भेजने के नाम पर 1.40 लाख ठगे
विदेश भेजने के नाम पर 1.40 लाख ठगे बद्दी (सोलन)। नालागढ़ के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर 1.40 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। हिल व्यू अपार्टमेंट में रहने वाला दंपति मामले की भनक लगने के बाद से परिवार सहित फरार है। आरोपी की ओर से शिकायतकर्ता को दिया 60 हजार का एडवांस चेक भी बाउंस हो गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नालागढ़ निवासी रवि कुमार पुत्र सुरेंद्र की शिकायत पर बरोटीवाला पुलिस ने हरियाणा के…
Read Moreजसप्रीत ने दिया सबसे अच्छा भाषण
जसप्रीत ने दिया सबसे अच्छा भाषण नालागढ़ (सोलन)। स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ के सौजन्य से शुक्रवार को मधुमेह दिवस पर गुरुनानक पब्लिक स्कूल जगातखाना (नालागढ़) में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें जसप्रीत कौर ने प्रथम, कमलजीत कौर ने द्वितीय, आंचल शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया, वहीं नरेंद्र कौर, कुलदीप कौर, देवेंद्र सिंह, हरदीपक और अभिषेक ठाकुर को सांत्वना पुरस्कार मिला। गुरमत प्रचार ट्रस्ट के चेयरमैन सरदार नसीब सिंह ने विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए। कार्यक्रम…
Read Moreडिपुओं में नहीं बिक रही सस्ती चीनी
डिपुओं में नहीं बिक रही सस्ती चीनी सोलन। जिला सोलन के सरकारी डिपुओं में पहुंची विशेष त्योहारी चीनी की मिठास लोगों को कम ही पसंद आई है। प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं के लिए दिवाली पर जारी किया गया सस्ता चीनी का कोटा 50 फीसदी ही बिक पाया है। जिला सोलन के सरकारी डिपुओं में 200 क्विंटल चीनी के करीब चीनी सप्लाई की गई थी। इसमें से 107 क्विंटल के करीब चीनी बिकी है। 93 क्विंटल चीनी अभी भी विभिन्न डिपुओं में पड़ी है। अब खाद्य आपूर्ति विभाग व…
Read Moreसोलन में दसवीं पास बन सकेंगे गृहरक्षक
सोलन में दसवीं पास बन सकेंगे गृहरक्षक सोलन। 18 से 50 साल उम्र के दसवीं पास सैकड़ों पुरुष और महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला सोलन में पुरुष और महिला गृहरक्षकों की भर्तियां होंगी। 9 दिसंबर को पुलिस मैदान सोलन में प्रात: 9 बजे भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। सामान्य गृह रक्षक, चालक, आर्मोरर और फार्मासिस्ट पदों को भरा जाएगा। जिला के विभिन्न भागों सोलन, अर्की, कुठाड़ और दाड़लाघाट में चयनित गृहरक्षकों की तैनाती होगी। उम्मीदवार कंपनी क्षेत्र के आठ किलोमीटर दायरे का होना चाहिए। आदेशक गृह रक्षा 11वीं…
Read Moreमाली के खिताब पर कृष्ण ने बाजी मारी
माली के खिताब पर कृष्ण ने बाजी मारी बद्दी (सोलन)। नव चेतना युवा कल्याण समिति सराजमाजरा की ओर से आयोजित दंगल प्रतियोगिता के बड़ी माली के खिताब पर पटियाला के कृष्ण ने बाजी मारी। उन्होंने संघर्ष पूर्ण मुकाबले में सिहोड़ा के सोनी को पटकनी दी। समारोह के मुख्य अतिथि चौधरी लज्जा राम व नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल ने विजेता को 26 और उप विजेता पहलवान सोनी को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया। सराजमाजरा के मैदान में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में 21 हजार की माली में चंडीगढ़ के विक्की…
Read More