सोलन। शुरूआती सालों में स्कूल न जा पाने वाले नौनिहालों को उनकी आयु के आधार पर पहली से पांचवीं कक्षा में प्रवेश मिलेगा। इसमें लिखने-पढ़ने की क्षमता और स्तर बाधा नहीं बनेगी। इस बाधा को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने विशेष कोर्स (ब्रिज कोर्स) तैयार किया है। इसके माध्यम से छात्रों का स्तर आयु अनुसार कक्षा तक लाया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में नए प्रावधान से ग्रामीण और दुर्गम परिवेश में रहने वाले सैकड़ों छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। खासकर औद्योगिक जिला सोलन में जहां प्रवासियों की तादाद खासी…
Read MoreCategory: Solan
‘मतदाता लोकतंत्र का भाग्य विधाता’
सोलन। ‘मतदाता लोकतंत्र का भाग्य विधाता’। ‘जो विकास का काम करेंगे, वोट उसी के नाम करेंगे’। जैसे नारे रविवार को मतदाता जागरूकता रैली के दौरान गूंजे। भारतीय चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक डीएस मलिक ने सोलन में मतदाता जागरूकता रैली को तथा डेमोक्रेसी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नेहरू युवा केंद्र तथा महिला मंडलों की करीब 100 महिलाओं ने भाग लिया। यह रैली उपायुक्त कार्यालय से आरंभ होकर मालरोड, पुराना बस स्टेंड, गंज बाजार से होते हुए ठोडो मैदान में संपन्न हुई। इसी प्रकार से…
Read Moreसीमेंट बेचा, ट्रक खड़ाकर चालक फुर्र
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के एक ट्रक आपरेटर को उसके चालक ने दगा दे दिया। आरोप है कि चालाक ने ट्रक में लदे सीमेंट को गंतव्य तक न पहुंचाकर उसे बेच डाला। खुद ट्रक छोड़ फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है, जबकि पुलिस ने ट्रक को खाली बरामद कर लिया है, इसमें दस्तावेजों सहित बिल्टी और टोल टैक्स की पर्चियां मिली हैं। ट्रक चालक झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नालागढ़ उपमंडल के कालीबाड़ी गांव निवासी दलीप सिंह पुत्र रतन सिंह…
Read Moreकांस्टेबल और होमगार्ड पर जांच
दाड़लाघाट (सोलन)। हुड़दंग मचाने के आरोप में पंचायत प्रधान को गिरफ्तार करने का मामला गर्मा गया है। प्रधान की शिकायत पर रविवार को डीएसपी दाड़लाघाट ने एक कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। जबकि एक होमगार्ड जवान को भी जांच के दायरे में लिया गया है। दोनों से मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस को आदेश दे दिए हैं। रविवार को प्रधान समेत भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण डीएसपी दाड़लाघाट से मिले। इस दौरान प्रधान ने एक लिखित शिकायत सौंपी,…
Read Moreफिर खली हाइड्रेंट की कमी
परवाणू (सोलन)। आग लगने की घटना के बाद परवाणू औद्योगिक क्षेत्र में हाइड्रेंट की कमी फिर खली। शनिवार मध्यरात्रि में दो फैक्ट्रियों में आग की घटना के दौरान फायर कर्मियों को आग बुझाने के लिए पास के एक उद्योग के हाइड्रेंट का सहारा लेना पड़ा। अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 30 हजार से अधिक आबादी वाले परवाणू शहर में आग से बचने के लिए केवल तीन फायर हाइड्रेंट हैं। ‘अमर उजाला’ ने पिछले दिनों इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। यही नहीं परवाणू क्षेत्र…
Read Moreकमरा नहीं दिया तो होटल मैनेजर पर तान दी पिस्तौल
किराए के कमरे को लेकर हुई बहस के बाद अज्ञात युवकों ने होटल प्रबंधक की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। सोलन के रबौण बाईपास पर कुमारहट्टी के होटल में यह हिमाकत दिल्ली नंबर की गाड़ी से घूमने आए चार युवकों ने की। घबराया प्रबंधक इसके बाद चिल्लाया तो मौके पर स्टाफ पहुंच गया। इतने में चारों फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत धर्मपुर नाका लगा दिया, लेकिन शातिरों ने इसकी परवाह नहीं की। दोनों नाकों को इन्नोवा पर सवार शातिरों ने तोड़ दिया। गाड़ी को…
Read More‘बार्डर’ का असली हीरा
कसौली (सोलन)(यशपाल)उम्र के पर मोर्चा संभालने को तैयार है ‘बार्डर’ का असली हीरो। कसौली पहुंचे 1971 के भारत पाक युद्ध में पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने वाले ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने अपने मन की बात कुछ इसी भाव में जाहिर की। उनका कहना है कि अगर मौका मिला तो फिर से पाक सेना के दांत खट्टे करने के लिए बार्डर में मोर्चा संभालने को तैयार हैं। वर्तमान में भारत पाक के रिश्तों और बार्डर पर सुरक्षा को लेकर पूछे गए प्रश्नों को वह टाल गए। परवमवीर चक्र विजेता…
Read Moreनकारा नगर परिषद का प्रस्ताव
सोलन (मोहिन भारद्वाज)भवन निर्माण की प्लाटिंग (नक्शे के स्वरूप चिह्नित भूमि की कटाई) के वक्त रास्ते के जमीन नगर परिषद के नाम करने के प्रस्ताव को टीसीपी ने खारिज कर दिया है। नियमों में प्रावधान न होने का तर्क देकर नगर नियोजन विभाग ने इसे नकारा है। नगर परिषद के हाउस में इस प्रस्ताव को सभी पार्षदों नें मंजूरी दी थी। नतीजतन अपार्टमेंट और निजी भवन मालिकों के अवैध अतिक्रमण करके बंद किए रास्तों को आम बनाया जा सके। उधर, नगर नियोजन विभाग के इस रुख पर तकरार बढ़ गई…
Read Moreबस किराया और फीस का बढ़ा भार
बद्दी (सोलन)(निशा) दाखिलों के साथ बीबीएन के निजी स्कूलों में लूट भी शुरू हो गई है। अप्रैल में आरंभ होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के लिए निजी स्कूलों के तुगलकी फरमान अभी से जारी होने शुरू हो गए हैं। अभिभावकों को रीएडमिशन में एक हजार, मासिक फीस में 150 रुपये और बस किराया में प्रति छात्र 100 रुपये तक वृद्धि के आदेश अधिकांश स्कूलों ने जारी कर दिए हैं। दाखिले की घड़ी नजदीक आते देख अभिभावकों को चिंताएं बढ़ने लगी हैं। बीबीएन में करीब दो दर्जन छोटे बड़े निजी स्कूल…
Read Moreविदेश में भी कामगारों के इलाज की सुविधा
बद्दी (सोलन)(निशा)ईएसआईसी की ओर से वर्धमान ग्रुप की ओरो स्पिनिंग मिल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कामगारों को ईएसआईसी से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना गया। आयोजित जागरूकता शिविर में ईएसआईसी के अधिकारियों ने निगम की योजनाओं की जानकारी दी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बीएस नेगी ने कामगारों को निगम की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निगम में पंजीकृत कामगार विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकता है। कुछ बीमारियों में कामगार विदेशों…
Read More