प्रधानाचार्यों की कोताही शिक्षकों पर पड़ेगी भारी सोलन। 156 वरिष्ठ और हाई स्कूलों के प्रधानाचार्यों की लेट लतीफी कई शिक्षकों पर भारी पड़ सकती है। सर्विस बुक अपडेट करने के उपनिदेशक के फरमानों से बेपरवाह प्रधानाचार्र्यों ने आदेशों धज्ज्यिां उड़ाई हैं। 03 मई बीत जाने के बाद भी चिंहित स्कूल प्रबंधनों ने शिक्षकों की सर्विस बुक ऑनलाइन अपडेट नहीं करवाई है। ऐसे में शिक्षकों को इंक्रीमेंट, पदोन्नति आदि के लाभ मिलने में देरी हो सकती है। वहीं उच्च शिक्षा उपनिदेशक फिर से रिमाइंडर जारी करने की बात कह रहे हैं।…
Read MoreCategory: Solan
गरीब की झुग्गी पर गिरेगी गाज
नालागढ़ (सोलन)। विश्व के मानचित्र पर फार्मा हब के रूप में उभरा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन झुग्गियों की बस्ती में तब्दील हो गया है। झुग्गियों में हुई आग की घटनाओं में प्रवासियों ने जहां अपनी संपत्ति को जलते हुए देखा है, वहीं कई जानें भी गई हैं। बीबीएन में अवैध रूप से स्थापित झुग्गियों पर अब उपमंडल प्रशासन का डंडा चलेगा, चाहे वह झुग्गी सरकारी भूमि पर लगी होगी या फिर बिना सुविधाओं वाली निजी भूमि पर। इसके लिए उपमंडल प्रशासन ने सोमवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मियाें की…
Read Moreबारिश से राहत, आंधी से आफत
बद्दी/नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र में जहां रविवार शाम पांच बजे के बाद बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। वहीं बद्दी इलाके में आंधी आफत साबित हुई। धूल भरी आंधी से जनजीवन बेहाल रहा। आंधी के चलते दुपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बद्दी के समीप नवांनगर, बरोटीवाला, सांई, मानपुरा आदि स्थानों पर शाम को विवाह समारोह में आंधी ने खलल डाला। बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ के बाजारों में शाम के समय लगने वाले रेहड़ी फड़ी वालों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।…
Read Moreजमीन समतल करने की आड़ में अवैध खनन
बद्दी (सोलन)। जमीन को समतल करने के नाम पर बीबीएन में अवैध खनन जोरों पर हो रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से रात में खनन करने और खनन सामग्री की आवाजाही पर रोक लगाने के बावजूद भी अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। यही नहीं जमीन को समतल करने की आड़ में भी जमकर अवैध खनन किया जा रहा है। बद्दी पुलिस ने बरोटीवाला में ऐसा ही मामला पकड़ा है। समतल करने की अनुमति लेकर निजी जमीन पर अवैध खनन करते हुए पुलिस ने एक जेसीबी…
Read Moreसगे मौसा ने मासूम को बनाया हवस का शिकार
शिमला 12 साल की मासूम से हुआ बलात्कार जिला सोलन के बद्दी में एक सगे मौसा ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ दुराचार कर डाला। अपनी मीठी मीठी बातों में फुसलाकर आरोपी ने इसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार की है। यह 12 साल की मासूम बच्ची बद्दी में अपनी मां के साथ रहती थी। मंगलवार दोपहर यह घर के बाहर काम कर रही थी कि तभी आरोपी मौसा यहां आ पहुंचा। इसने मासूम बच्ची को अपनी बातों में फुसला लिया और इसे…
Read Moreचाकू से हमलाकर युवती की नाक काटी
बद्दी (सोलन)। दो गुटों में झुग्गी लगाने को लेकर जम कर मारपीट हुई। झगड़े में एक युवती पर युवक ने चाकू से वार कर दिया। इसमें युवती की नाक पर चोट आई, वह लहूलुहान हो गई। मारपीट में एक अन्य कामगार भी बुरी तरह से जख्मी हुआ है। बद्दी के लेबर चौक के समीप एक निजी जमीन पर झुग्गी बनाकर रहने वाले मुरादाबाद निवासी सुखबीर ने पुलिस को बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति से डेढ़ सौ रुपये प्रति माह किराए पर झुग्गी लगाने के लिए जमीन ली। 15 दिन पूर्व…
Read Moreबेखौफ करें मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में 16वीं लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करने बेखौफ होकर जाएं। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बीबीएन क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा पैरा मिलिट्री फोर्स के 252, पुलिस के 271 तथा 175 होमगार्ड के जवानों संभाल रहे हैं। सीमा से वाहनों को गहन तलाशी के बाद गुजारा जा रहा है। सुरक्षा कर्मी संदिग्ध लोगों से कड़ी पूछताछ कर रहे हैं। बीबीएन में हरियाणा और पंजाब की सीमा के साथ 12 स्थानों पर पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया है। इसके लिए सीमा…
Read Moreश्रम विभाग को कमजोर कर रही सरकार
सोलन। सीटू जिला कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पारित करके मजदूरों, किसानों एवं आम जनता से भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को नकारते हुए भाकपा (सीपीईएम) प्रत्याशी को वोट देने की अपील की र्गई। जिला प्रधान ओम दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी मजदूरों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की आर्थिक व औद्योगिक नीतियों पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में चिंता व्यक्त की गई कि मजदूरों को स्थायी रोजगार की जगह अब ठेकेदारी के तहत रखा जा रहा…
Read Moreउद्योगों में मतदान के दिन रहेगा अवकाश
नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश में सात मई को होने वाले मतदान के चलते जहां सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, वहीं प्रदेश के उद्योगों में भी अवकाश रहेगा। इस दिन कामगार अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं उनका वेतन भी नहीं कटेगा। चुनाव आयोग ने इस संबंध में निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से औद्योगिक संगठनों को पत्राचार किया है। यही नहीं जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन ने भी औद्योगिक संघों से बैठक कर आदेश जारी किए हैं। इसके तहत मतदान वाले दिन कामगारों को उनके संवैधानिक अधिकार मतदान से महरूम न रखा…
Read Moreगर्मी पर भारी पड़ा समर्थकों का जोश
सोलन। समय : सुबह 10:50 बजे। स्थान: पुलिस मैदान सोलन। वीरवार को सोलन का तापमान करीब 33 डिग्री के आसपास होगा। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद… के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता पुलिस मैदान की ओर जा रहे हैं। गेट पर पुलिस कर्मी एक-एक की जांच के बाद ग्राउंड में एंट्री करवाते हैं। ग्राउंड का नजारा अजीब। चारों ओर लगी कुर्सियां मात्र 10 फीसदी बुक। ऐसा लग रहा था, मानों आज कांग्रेस के लिए मैदान में भीड़ जुटाना मुश्किल हो जाएगा। कुछ लोग धूप से बचने के लिए पेड़ाें की छांव में कुर्सियां…
Read More