लॉकडाउन में थमी रफ्तार अब तेज होने लगी, 70 फीसदी उद्योगों में कामगार काम पर लौट आए

नाहन (सिरमौर)/सोलन/धर्मशाला लॉकडाउन के बाद अनलॉक-1 में हिमाचल के लोग अब कोरोना के साथ जीना सीख रहे हैं। जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। लॉकडाउन में प्रदेश के उद्योगों में थमी उत्पादन की रफ्तार अब फिर तेज होने लगी है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से जारी एसओपी की शर्तों पर अमल करते हुए सिरमौर जिले में संचालित उद्योगों की संख्या अनलॉक-वन में 850 पहुंच गई है। लॉकडाउन में संख्या पहले करीब 200 और फिर 450 हो गई थी। उद्योगों का उत्पादन भी बढ़ने लगा है। यहां उद्योगों में उत्पादन…

Read More

प्लॉट की खुदाई कर रहे दो मजदूरों की मौत, तीन भागकर जान बचाने में रहे कामयाब

कंडाघाट (सोलन) सोलन जिला के कंडाघाट में निजी भवन निर्माण के लिए प्लॉट की खुदाई कर रहे पांच मजदूरों पर पहाड़ी से अचानक मलबा गिर गया, जिससे दो की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। तीन मजदूर मौके से भागकर जान बचाने में कामयाब रहे। घटना रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। मृतकों की पहचान गोरख सिंह (52) और गगन बहादुर (40) नेपाल के रूप में हुई है। दीपक, रमेश और प्रवीण ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंच गए और…

Read More

फर्जी डिग्री मामले से जुड़े दो लोगों की क्वारंटीन अवधि पूरी होते ही दोनों को गिरफ्तार करेगी पुलिस

सोलन मानव भारती विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री मामले की जांच कर रही पुलिस ने हरियाणा के करनाल से दो लोगों को हिरासत में लिया है। इन दोनों के तार फर्जी डिग्री मामले से जुड़े हैं। विवि के मालिक राजकुमार राणा से पूछताछ के बाद दोनों पर शिकंजा कसा गया है। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी फिलहाल हरियाणा में क्वारंटीन हैं। इनकी क्वारंटीन अवधि पूरी होते ही पुलिस दोनों को गिरफ्तार करेगी। पुलिस की एक टीम ने उत्तर प्रदेश में भी दबिश दी है। हालांकि, यहां मामले से जुड़ी कोई…

Read More

मानव भारती के मालिक राजकुमार राणा से पुलिस ने पूछे अहम सवाल, जल्द होगा पूरा खुलासा : एसपी अभिषेक यादव

सोलन फर्जी डिग्री मामला सामने आने के बाद माधव विश्वविद्यालय राजस्थान के खाते से दो करोड़ रुपये निकालने का खुलासा हुआ है। यह धनराशि मामले की जांच शुरू होने के बाद निकाली गई है। मानव भारती विवि के मालिक राजकुमार राणा को राजस्थान लेकर गई पुलिस के हाथ पैसे निकालने से जुड़े दस्तावेज लगे हैं। राणा के बेटे के नाम उदयपुर के एक बैंक में लॉकर है, जिसे पुलिस ने सील कर दिया है। राणा के राजस्थान में तीन घर भी सील किए हैं। राजकुमार के पास राजस्थान के भिंदवाड़ा…

Read More

मानकों पर खरा नहीं उतरी दवाएं, दवा निरीक्षकों को कार्रवाई करने के आदेश जारी

नालागढ़ (सोलन) एक ओर कोरोना की वैक्सीन की खोज में पूरा विश्व जुटा है, दूसरी ओर देश में बनने वाली दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर रही हैं। इसमें एशिया की 45 फीसदी दवा निर्यात करने वाला हिमाचल भी शामिल है। इस वर्ष जनवरी से मई माह तक पांच माह में 52 दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतरी हैं। इससे पहले जनवरी में देशभर में लिए सैंपलों में से फेल हुईं 34 दवाओं में सूबे के उद्योगों की चार और फरवरी में 38 में से 6 दवाएं, मार्च में 46…

Read More

मानपुरा क्वारंटीन सेंटर में पांच कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए

सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक साथ पांच कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नालागढ़ के मानपुरा क्वारंटीन सेंटर में पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोलन में 10 अप्रैल के बाद पहली बार इतनी संख्या में मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक 115 मामले संक्रमण के आ चुके हैं, जिनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 60 हो गई है और 56 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।बीते दिन बुधवार को हिमाचल में एक दिन में रिकॉर्ड 18 पॉजिटिव मामले आए थे।…

Read More

क्वारंटीन किए गए लोग होटल में रह पाएंगे, जेब से चुकानी पड़ेगी कीमत

कंडाघाट (सोलन) कोरोना की वजह से क्वारंटीन किए गए लोग अब होटल में रह पाएंगे। मंडी जिले के 20 होटल और सोलन जिले के कंडाघाट व चायल में प्रशासन ने तीन निजी होटलों को कोरोना क्वारंटीन सेंटर में बदलने का निर्णय लिया है। इन होटल में रहने वालों को भुगतान निजी तौर पर करना होगा। होटल की सुविधा लेने के लिए जेब से अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़ेगी। जिन होटलों को चिह्नित किया गया है, उनमें एकांत, ज्यूरिक व तोशिबा होटल शामिल हैं। इन होटलों में प्रशासन ने कुल 40…

Read More

चंडीगढ़ और कोटा से हिमाचल लाए गए सभी विद्यार्थियों को किया गया क्वारंटीन

बिलासपुर/सोलन/ऊना कोरोना महामारी के चलते किए गए देश भर में लॉकडाउन से बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को हिमाचल में लाने और बाहरी राज्यों के प्रदेश में फंसे लोगों को उनके घर भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। जयराम सरकार के प्रयासों से राजस्थान के कोटा में फंसे हिमाचल के 128 विद्यार्थियों समेत 139 लोग रविवार को प्रदेश में एचआरटीसी की नौ बसों से प्रदेश पहुंचे। इसके अलावा चंडीगढ़ से भी 70 विद्यार्थियों को एचआरटीसी बसों से ही लाया गया। आते ही इनका मेडिकल चेकअप हुआ। अब इनका कोरोना…

Read More

राजस्थान के कोटा से पांच दर्जन विद्यार्थियों को हिमाचल लाया गया

ऊना/परवाणू लॉकडाउन के बीच राजस्थान के कोटा से करीब पांच दर्जन विद्यार्थियों को एचआरटीसी की बसों में ऊना लाया गया हैं। यह बसें बीते दिन दस बजे कोटा से हिमाचल की ओर रवाना हुई थींं। चार जिलों के छात्रों को लेकर तीन बसें सुबह करीब आठ बजे मैहतपुर पहुंचीं। जहां कोचिंग लेने वाले सभी छात्रों का मेडिकल परीक्षण किया गया। उसके बाद उन्हें जिला मुख्यालय स्थित दो निजी होटलों में ठहराया गया है। यहां छात्रों के लिए बफर क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इसके बाद इनके यहां भी टेस्ट लिए…

Read More

प्रदेश पर कोरोना की मार : महीने के भीतर ही करीब 7000 करोड़ से अधिक की आर्थिक क्षति

शिमला/नालागढ़ (सोलन) पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश पर कोरोना वायरस की तगड़ी मार पड़ी है। पर्यटन और औद्योगिक समेत तमाम व्यावसायिक गतिविधियां अरसे से ठप हैं। सरकार के राजस्व अर्जन के स्रोत सूख गए हैं। महीने के भीतर ही करीब 7000 करोड़ से अधिक की चपत प्रदेश को लग चुकी है। आर्थिक क्षति के आंकड़ों में उछाल अभी बना है। आर्थिक मोर्चे पर इसके अभी और दुष्परिणाम आने बाकी हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी कोरोना की इस मार को स्वीकार चुके हैं। उनका कहना है कि सरकारी राजस्व में करीब 350…

Read More