चीन से कच्चे माल का संकट, महंगी हुईं दवाएं

चीन से कच्चे माल का संकट, महंगी हुईं दवाएं

बद्दी (सोलन)  चीन में तीन दिन के लिए उद्योग बंद होने से भारत के फार्मा उद्योगों पर असर पड़ना शुरू हो गया है। कच्चे माल के दामों में 20 से 60 फीसदी उछाल आने से छोटे उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। भारत में 95 फीसदी कच्चा माल चीन से ही आता है। सप्लाई घटने से कच्चे माल के सप्लायर पहले से बुक किए ऑर्डर भी पूरे नहीं कर पा रहे हैं। वहीं जिन उद्योगपतियों ने दवा बनाने के लिए ऑर्डर लिए हैं, वे कच्चा माल बढ़े हुए…

Read More

उपचुनाव: 11.95 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं कांग्रेस का प्रत्याशी भवानी

उपचुनाव: 11.95 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं कांग्रेस का प्रत्याशी भवानी

धर्मशाला/अर्की (सोलन) हिमाचल प्रदेश की विधानसभा सीट फतेहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया करोड़ों रुपयों की संपत्ति के मालिक हैं। भवानी के पास 11.95 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास चार विभिन्न कंपनियों की कारें व एक ट्रैक्टर भी है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से वीरवार को कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया ने अपना नामांकन पत्र भरा। इस दौरान उनके दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनके पास मौजूदा समय में 11,95,04,049 रुपये की चल-अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास भी…

Read More

अलर्ट: हिमाचल में बनी कोरोना के उपचार में सहायक दवा समेत 37 के सैंपल फेल

अलर्ट: हिमाचल में बनी कोरोना के उपचार में सहायक दवा समेत 37 के सैंपल फेल

बद्दी (सोलन) हिमाचल प्रदेश में बनी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के उपचार में सहायक एक दवा समेत नौ दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें सात दवाएं सोलन और दो सिरमौर में बनी हैं। वहीं, प्रदेश की नौ समेत देश में बनी कुल 37 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन के अगस्त के ड्रग अलर्ट में ये दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। इन दवाओं में अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को दी जाने वाली दवा, सूखी खांसी, अल्सर, कोलेस्ट्रोल, एलर्जी, सूजन,…

Read More

शूटिंग: धर्मपुर में पूनम ढिल्लो का पर्स हुआ गायब, थाने पहुंचे राज बब्बर

शूटिंग: धर्मपुर में पूनम ढिल्लो का पर्स हुआ गायब, थाने पहुंचे राज बब्बर

सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के धर्मपुर के समीप कोई शातिर अभिनेत्री पूनम ढिल्लो का पर्स उड़ा कर ले गया। अभिनेता राज बब्बर इसकी शिकायत लेकर धर्मपुर पुलिस थाना पहुंच गए। जी हां, पुरानी फिल्मों के मशहूर अभिनेता राज बब्बर बुधवार को पंजाबी फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल की हसीन वादियों में आए हैं। उनके साथ मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लो भी हैं। बुधवार को अभिनेता राज बब्बर जिले के धर्मपुर पुलिस थाना और जाबली में अपनी निर्माणाधीन पंजाबी फिल्म के चुनिंदा शॉट फिल्माए।  बताया जा रहा है कि…

Read More

मानव भारती विवि की फर्जी डिग्री से शिक्षक बनने वालों की होगी छुट्टी

मानव भारती विवि की फर्जी डिग्री से शिक्षक बनने वालों की होगी छुट्टी

शिमला उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने मंगलवार को सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर तीन दिन के भीतर ई मेल पर जानकारी देने को कहा है। कॉलेजों से मिलने वाली इन जानकारियों को प्रदेश पुलिस की एसआईटी को सौंपा जाएगा। मानव भारती विश्वविद्यालय के खिलाफ जिला सोलन के धर्मपुर पुलिस थाने में फर्जी डिग्रियों का केस दर्ज है। फर्जी डिग्रियों के आरोप में फंसे जिला सोलन के मानव भारती विश्वविद्यालय से फर्जी डिग्री लेकर प्रदेश के डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में नियुक्त शिक्षकों की छुट्टी होगी।…

Read More

अडानी-अंबानी ग्रुप से सतर्क हो जाएं किसान : राकेश टिकैत

अडानी-अंबानी ग्रुप से सतर्क हो जाएं किसान : राकेश टिकैत

सोलन किसान नेता राकेश टिकैत का हिमाचल पहुंचने पर किसान संगठनों ने स्वागत किया। सोलन में टिकैत ने सेब मंडी का निरीक्षण किया व छोटी मंडियों पर किसानों- बागवानों से अपने उत्पाद देने का आग्रह किया। टिकैत कंडाघाट में भी किसानों व पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दावा कर रहे हैं कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। अगर वह ऐसा करते हैं तो हम पीएम का समर्थन करते हैं।  इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में कृषि मंत्रालय नहीं है जिसके चलते किसानो…

Read More

बाजार में उतरेगी स्पूतनिक-वी, बद्दी में तैयार होगी कोविड वैक्सीन

बाजार में उतरेगी स्पूतनिक-वी, बद्दी में तैयार होगी कोविड वैक्सीन

सोलन हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की पनेशिया बायोटेक फार्मा कंपनी जल्द स्पूतनिक-वी कोविड वैक्सीन बाजार में उतारेगी। इसके लिए कंपनी में इन दिनों तेजी से काम चला हुआ है। कंपनी वैक्सीन की वैधता जांचने के लिए लगातार सैंपल भेज रही है, जिसमें कंपनी को सफलता भी मिल चुकी है।  कंपनी ने बीते दिनों वैक्सीन की वैधता जांचने के लिए सैंपल सेंट्रल ड्रग लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली भेजे थे। जहां पर जांच के दौरान यह सैंपल पास हो गए हैं। सीडीएल कसौली ने वेलिडेशन बैच पास कर कंपनी को भेज…

Read More

ब्रेक फेल होने के बाद चलती बस से टकराया ट्रक, दोनों हाईवे पर पलटे, 20 यात्री घायल

ब्रेक फेल होने के बाद चलती बस से टकराया ट्रक, दोनों हाईवे पर पलटे, 20 यात्री घायल

सोलन कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर लगातार दूसरे दिन सेब ले जा रहे ट्रक की ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हुआ है। रविवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सनवारा रेलवे ओवर ब्रिज के पास ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित ट्रक एक निजी बस से जा टकराया। टक्कर के बाद बस और ट्रक दोनों ही सड़क पर पलट गए।  इस कारण बस में सवार करीब 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसा करीब करीब सवा 12…

Read More

पहली से 12वीं कक्षा के सभी विषय ऑनलाइन देख सकेंगे विद्यार्थी

पहली से 12वीं कक्षा के सभी विषय ऑनलाइन देख सकेंगे विद्यार्थी

सोलन कोविड के बीच हिमाचल में पहली से जमा दो तक के विषयों की जानकारी विद्यार्थी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। इसमें हिमाचल शिक्षा बोर्ड के सभी विषय शामिल किए गए हैं। एससीईआरटी सोलन ने दीक्षा पोर्टल अपलोड कर दिया है। विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए अलग से पाठ्यक्रम तैयार किए हैं। इसके लिए अध्यापकों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।  विद्यार्थियों और अध्यापकों को ऑनलाइन माध्यम से जोडने के लिए एससीईआरटी सोलन की ओर से पहली से जमा दो तक के विषयों को पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य…

Read More

विद्यार्थी अब किताबों में पढ़ेंगे सड़क सुरक्षा का पाठ

विद्यार्थी अब किताबों में पढ़ेंगे सड़क सुरक्षा का पाठ

सोलन हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पांचवीं के बाद अब छठी से 10वीं तक के विद्यार्थियों को भी सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसमें शिक्षक बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने का ज्ञान देंगे। प्राथमिक कक्षाओं से ही विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का ज्ञान दिया जा रहा है। वहीं बड़ी कक्षाओं के लिए भी एससीईआरटी पाठ्यक्रम तैयार कर रही है। आगामी सत्र से इस पाठ्यक्रम को छठी से दसवीं कक्षा तक पढ़ाए जाने की संभावना है। परिवहन विभाग की ओर से इसके…

Read More