धूमल सरकार को विकास से कुछ लेना-देना नहीं : वीरभद्र

बद्दी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पर धूमल सरकार पैसे न देने का आरोप लगाती है लेकिन केंद्र सरकार विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि मुहैया करवा रही है जिसका धूमल सरकार सही ढंग से इस्तेमाल नहीं कर सकी और यह धनराशि वापस चली गई। उन्होंने कहा कि धूमल सरकार सिर्फ धन उगाही करने का काम कर रही है और प्रदेश विकास की दृष्टि में पिछड़ कर रह गया है। वीरभद्र सिंह नालागढ़ के पंजैहरा में कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक लखविंद्र राणा के…

Read More

इस्पात मंत्रालय का कबाड़ भी खा गया केंद्र : धूमल

सोलन/सराहां : मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने केन्द्र सरकार पर भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थिति यह हो गई है कि केन्द्र सरकार ने कबाड़ भी खाना शुरू कर दिया है। प्रेम कुमार धूमल सोलन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस्पात मंत्रालय में कबाड़ को बेचने का 2000 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है। उन्होंने हालांकि किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारों-इशारों में इतना जरूर कहा कि किसके मंत्री रहते हुए यह घोटाला हुआ है। प्रदेश…

Read More

ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

नालागढ़ : थाना नालागढ़ के तहत गांव बैहली खिलियां में एक ट्रक ने राहगीर को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जरमन सिंह पुत्र साबू राम निवासी गांव बैहली डाकघर खिलियां तहसील नालागढ़ पैदल अपने घर जा रहा था कि ट्रक ने उसे टक्कर मार दी…

Read More

महंगाई को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस से जनता का मोहभंग : केएल ठाकुर

नालागढ़ : नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर ने शनिवार को चुनाव प्रचार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत बरूणा के गांव बरूणा माजरा व दियोली सहित क्षेत्र के गांवों में घर-घर जाकर वोट मांगे और कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं कीं। ग्राम पंचायत बरूणा में आयोजित नुक्कड़ सभा में भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने करीब 5 वर्ष के कार्यकाल में नालागढ़ सहित प्रदेश के हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ हलके…

Read More